Wednesday, 04 Nov 2026 | 03:36 AM

Trending :

Rahul Roy Viral Reel, Lady shown in the video reacts on trolling, said- i helped him

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल रॉय एक महिला के साथ रील वायरल होने से सुर्खियों में आ गए। उनकी जमकर ट्रोलिंग की गई, जिस पर वो पहले ही सफाई देकर कह चुके हैं कि वो अपने खर्च उठाने के लिए ये काम कर रहे हैं, अगर किसी को चिंता है, तो वो उन्हें ढंग का काम दिलवाए। राहुल के बाद अब उनके साथ नजर आई महिला का भी बयान सामने आ चुका है। उनका नाम वनिता है, जो पेशे से डॉक्टर हैं और शौकिया तौर पर रील्स बनाती हैं। उनका कहना है कि लोग ट्रोल कर रह हैं, लेकिन उन्होंने राहुल को काम देकर उनकी मदद की है।

डॉक्टर वनिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने राहुल से रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा, ‘एक अच्छे इंसान का एक अच्छे इंसान से जो रिश्ता होता है, वही मेरा राहुल रॉय के साथ है। अगर आप उनके सच्चे फैंस होते, तो रील देखकर लाइक करते, कमेंट करते, लात मारकर सॉरी नहीं बोला करते।’

आगे वनिता ने कहा, ‘अभी-अभी वो अपनी बीमारी से उबर रहे हैं। अभी थोड़े स्ट्रॉन्ग बने हैं। अगर हम किसी के फैंस हैं, तो हमें उनके गुण और दोष दोनों प्रिय होने चाहिए। वो बात मुझे आप सबमें नजर नहीं आई। इसलिए मुझे कैमरे के सामने आना पड़ा। राहुल रॉय बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत दयालु हैं। उनकी जो भी हेल्प करता है वो दोगुनी संपत्ति पा लेता है, इतना अच्छे हैं उनके स्टार्स।’

वनिता ने वीडियो में बताया है कि उनकी राहुल से पहली मुलाकात 5 साल पहले हुई थी। इसके आगे उन्होंने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा, ‘जो भी है, वो उनका काम देखो, ये क्यों पूछ रहे हैं कि ये औरत कौन है, क्या कर रही है। वो एक्टर है बस। वो अपनी कला से उभरकर आया है। बिना कुछ समझे-जाने ऐसे कमेंट करना, ट्रोल करना गलत है। ट्रोल करना आसान है, किसी की मदद करना मुश्किल है।’

वनिता ने वीडियो में कहा है कि उनके अकाउंट की रीच से जो भी कमाई होगी, वो सब राहुल रॉय को दी जाएगी।

ट्रोलिंग पर भड़क चुके हैं राहुल रॉय

वनिता के साथ वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय जमकर ट्रोल हुए थे। इसके बाद राहुल ने भड़कते हुए लिखा था कि उन्हें बिल भरने होते हैं और लीगल मैटर्स की देखरेख करनी पड़ती है, जिसके लिए वो हर तरह का काम कर कमाई कर रहे हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि अगर कोई वाकई चिंतित है, तो उन्हें अच्छा काम दिलवा दे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jasprit Bumrah Red Ball Practice

July 5, 2026/
6:55 pm

अहमदाबाद16 मिनट पहले कॉपी लिंक बुमराह ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर की। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह...

'कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता सड़क के कुत्ते नहीं': कर्नाटक मंत्री की टिप्पणी पर डीके सुरेश | राजनीति समाचार

February 17, 2026/
4:07 pm

आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2026, 16:07 IST कर्नाटक नेतृत्व की अटकलों के बीच महादेवप्पा ने कथित तौर पर कांग्रेस सहयोगियों की...

World News Updates; Trump Pakistan China

February 24, 2026/
9:52 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने सोमवार को कैरेबियन सागर में ड्रग-तस्करों की नावों पर हवाई हमला किया।...

मंडला में सड़क के बीच से हटेगा बिजली पोल:नेहरू स्मारक-बिंझिया रोड निर्माण में लापरवाही के बाद बिजली विभाग ने की कार्रवाई

April 9, 2026/
4:45 pm

मंडला में नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच में खड़े बिजली के पोल शिफ्ट करने का...

खरगोन से 1000 महिलाओं का दल अंबाजी धाम पहुंचा:गरबा किया; संकीर्तन के 50 साल पूरे होने पर 5 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर

April 4, 2026/
3:26 pm

खरगोन के टेमला से 1000 महिला श्रद्धालुओं का एक दल शनिवार सुबह अंबाजी धाम पहुंचा। यहां पहुंचने पर महिलाओं ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rahul Roy Viral Reel, Lady shown in the video reacts on trolling, said- i helped him

Rahul Roy Viral Reel, Lady shown in the video reacts on trolling, said- i helped him

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल रॉय एक महिला के साथ रील वायरल होने से सुर्खियों में आ गए। उनकी जमकर ट्रोलिंग की गई, जिस पर वो पहले ही सफाई देकर कह चुके हैं कि वो अपने खर्च उठाने के लिए ये काम कर रहे हैं, अगर किसी को चिंता है, तो वो उन्हें ढंग का काम दिलवाए। राहुल के बाद अब उनके साथ नजर आई महिला का भी बयान सामने आ चुका है। उनका नाम वनिता है, जो पेशे से डॉक्टर हैं और शौकिया तौर पर रील्स बनाती हैं। उनका कहना है कि लोग ट्रोल कर रह हैं, लेकिन उन्होंने राहुल को काम देकर उनकी मदद की है।

डॉक्टर वनिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने राहुल से रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा, ‘एक अच्छे इंसान का एक अच्छे इंसान से जो रिश्ता होता है, वही मेरा राहुल रॉय के साथ है। अगर आप उनके सच्चे फैंस होते, तो रील देखकर लाइक करते, कमेंट करते, लात मारकर सॉरी नहीं बोला करते।’

आगे वनिता ने कहा, ‘अभी-अभी वो अपनी बीमारी से उबर रहे हैं। अभी थोड़े स्ट्रॉन्ग बने हैं। अगर हम किसी के फैंस हैं, तो हमें उनके गुण और दोष दोनों प्रिय होने चाहिए। वो बात मुझे आप सबमें नजर नहीं आई। इसलिए मुझे कैमरे के सामने आना पड़ा। राहुल रॉय बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत दयालु हैं। उनकी जो भी हेल्प करता है वो दोगुनी संपत्ति पा लेता है, इतना अच्छे हैं उनके स्टार्स।’

वनिता ने वीडियो में बताया है कि उनकी राहुल से पहली मुलाकात 5 साल पहले हुई थी। इसके आगे उन्होंने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा, ‘जो भी है, वो उनका काम देखो, ये क्यों पूछ रहे हैं कि ये औरत कौन है, क्या कर रही है। वो एक्टर है बस। वो अपनी कला से उभरकर आया है। बिना कुछ समझे-जाने ऐसे कमेंट करना, ट्रोल करना गलत है। ट्रोल करना आसान है, किसी की मदद करना मुश्किल है।’

वनिता ने वीडियो में कहा है कि उनके अकाउंट की रीच से जो भी कमाई होगी, वो सब राहुल रॉय को दी जाएगी।

ट्रोलिंग पर भड़क चुके हैं राहुल रॉय

वनिता के साथ वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय जमकर ट्रोल हुए थे। इसके बाद राहुल ने भड़कते हुए लिखा था कि उन्हें बिल भरने होते हैं और लीगल मैटर्स की देखरेख करनी पड़ती है, जिसके लिए वो हर तरह का काम कर कमाई कर रहे हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि अगर कोई वाकई चिंतित है, तो उन्हें अच्छा काम दिलवा दे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket