Tuesday, 20 Oct 2026 | 04:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Raisen Census 2027 Launch | Collector Leads Door-to-Door Campaign

जनगणना-2027 के लिए जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने रायसेन में प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन ने मंगलवार को स्वयं स्व-गणना फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया।

.

नगर पालिका द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नागरिकों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2011 के बाद अब देश में जनगणना का कार्य आधुनिक और पारदर्शी तरीके से केंद्र सरकार द्वारा संपन्न कराया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

घर बैठे ही जानकारी दर्ज कर सकते हैं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वयं मोबाइल पर स्व-गणना फॉर्म भरकर प्रक्रिया की सरलता और सुविधा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल सुविधा से नागरिक घर बैठे ही अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और डेटा भी अधिक सटीक रूप से संकलित किया जा सकेगा।

नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने जानकारी दी कि कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे नागरिकों को सही मार्गदर्शन दे सकें। इसके बाद टीमों को वार्डवार तैनात किया गया है, जो घर-घर जाकर जनगणना फॉर्म भरवाने और प्रक्रिया समझाने का कार्य कर रही हैं।

1 मई से मकान सूचीकरण होगा सीएमओ ने नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना टीम के पहुंचने पर वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। ये आंकड़े भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार बनेंगे।

जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इसके पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं, दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी।

इस अभियान के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य है कि रायसेन का हर नागरिक जनगणना में शामिल हो और सशक्त, पारदर्शी तथा डेटा-आधारित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
क्षेत्रीय फिल्में अब ऑस्कर की रेस तक पहुंच रहीं:41% सफल क्षेत्रीय फिल्मों ने अपनी लागत से 10 गुना या ज्यादा कमाई की

June 6, 2026/
3:59 pm

बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ और पुष्पा जैसी ‘पैन-इंडिया’ फिल्मों ने सफलता के नए पैमाने गढ़े हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से...

RCB Yash Dayal IPL 2026 Update; Rape Case

March 24, 2026/
2:24 pm

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले कॉपी लिंक यश दयाल को पिछले साल की नीलामी से पहले RCB ने 5 करोड़ रुपए...

Vijay-Trisha Silverstone Video Controversy | Ambika Statement

September 16, 2026/
10:52 am

16 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय तथा अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की हालिया साथ मौजूदगी फिर...

ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड:फराह खान, सोनू सूद और अनुपम खेर बोले- हम आपके साथ

April 30, 2026/
7:17 pm

‘आशिकी’ फिल्म से फेमस हुए राहुल रॉय के मुश्किल वक्त में अब बॉलीवुड उनको सपोर्ट करता नजर आ रहा है।...

CharDham Yatra Offline Registration Begins

April 17, 2026/
11:15 am

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा के लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Raisen Census 2027 Launch | Collector Leads Door-to-Door Campaign

Raisen Census 2027 Launch | Collector Leads Door-to-Door Campaign

जनगणना-2027 के लिए जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने रायसेन में प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन ने मंगलवार को स्वयं स्व-गणना फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया।

.

नगर पालिका द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नागरिकों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2011 के बाद अब देश में जनगणना का कार्य आधुनिक और पारदर्शी तरीके से केंद्र सरकार द्वारा संपन्न कराया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

घर बैठे ही जानकारी दर्ज कर सकते हैं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वयं मोबाइल पर स्व-गणना फॉर्म भरकर प्रक्रिया की सरलता और सुविधा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल सुविधा से नागरिक घर बैठे ही अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और डेटा भी अधिक सटीक रूप से संकलित किया जा सकेगा।

नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने जानकारी दी कि कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे नागरिकों को सही मार्गदर्शन दे सकें। इसके बाद टीमों को वार्डवार तैनात किया गया है, जो घर-घर जाकर जनगणना फॉर्म भरवाने और प्रक्रिया समझाने का कार्य कर रही हैं।

1 मई से मकान सूचीकरण होगा सीएमओ ने नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना टीम के पहुंचने पर वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। ये आंकड़े भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार बनेंगे।

जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इसके पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं, दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी।

इस अभियान के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य है कि रायसेन का हर नागरिक जनगणना में शामिल हो और सशक्त, पारदर्शी तथा डेटा-आधारित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket