Tuesday, 06 Oct 2026 | 02:32 PM

Trending :

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से लौटने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ
EXCLUSIVE

Rhea Chakraborty Father Lost Hospital Job After Sushant Singh Rajput Case

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 2020 में हुई इस घटना के बाद रिया लगातार लोगों और जांच एजेंसियों की नजर में रहीं। जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो भाई का करियर बर्बाद हो गया और पिता को भी अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया।

फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में रिया ने बताया, ‘हमारे पास कोई काम नहीं था, हम घर में बैठे रहते थे। पूरे समाज ने हमें ठुकरा दिया था। फिल्में भी मिल नहीं रही थीं। शौविक को नौकरी भी नहीं मिल रही थी। कोई कॉर्पोरेट उसे लेने को तैयार नहीं थे।’

आगे उन्होंने कहा, ‘पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी। फिर उन्हें उनका सरनेम पता चला और कहा गया- माफ कीजिए, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, इसलिए आप यहां काम नहीं कर सकते।’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया के पिता से भी कई दिन पूछताछ हुई थी।

भाई को मिला IIM में एडमिशन, लेकिन जेल जाने से पढ़ाई छूटी

रिया ने ये भी बताया है कि सुशांत की मौत से पहले उनके भाई शौविक को CAT में 97 प्रतिशत मिले थे और उसका एडमिशन IIM में हुआ था, लेकिन रिया के साथ उनकी भी गिरफ्तारी हो गई। पूरी फीस जमा होने के बावजूद वो पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। रिया ने बताया है कि उन्हें कहीं नौकरी तक नहीं मिली।

सुशांत की मौत के बाद जांच और जेल

14 जून 2020 में हुई सुशांत की मौत के बाद रिया जांच के घेरे में आ गई थीं। जांच से जुड़े ड्रग मामले में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

रिया कुछ समय जेल में भी रही थीं। वह पहले बता चुकी हैं कि इस पूरे दौर का उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा और उन्हें PTSD हुआ था। बाद में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस रिपोर्ट में रिया को मामले के आरोपों से मुक्त किया गया, जिससे उन्हें कई साल की जांच के बाद राहत मिली।

‘द ट्रेटर्स’ में मलाइका से हुआ विवाद

रिया फिलहाल ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में हिस्सा ले रही हैं। शो के दौरान उनका कंटेस्टेंट मलाइका शेरावत से भी तीखा विवाद हुआ।

मलाइका के ‘कमबैक’ पर मुनव्वर फारूकी की टिप्पणी के बाद रिया ने उनका बचाव किया था। रिया ने मलाइका से कहा कि मुनव्वर आपके कमबैक पर पॉजिटिव बात कर रहे थे, उन्होंने कुछ गलत तरह नहीं कहा था। इसके बाद मलाइका ने कहा, “ओह, यह तुम्हारा कमबैक है? क्या यह गेम कमबैक के बारे में है? मैं भी कह सकती हूं- ओह रिया, तुम जेल में थीं। तुम्हारे लिए यह बड़ा कमबैक है?”

मलाइका वहां से चली गईं, लेकिन रिया चक्रवर्ती उनके इस कमेंट से नाराज हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने भी मलाइका के इस बयान की आलोचना की। रिया ने नाराजगी जाहिर कर कहा था कि मुनव्वर कि जिस बात से मलाइका नाराज हुईं, उन्होंने मुझे उससे भी बुरी बात कह दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रेडियो इंडस्ट्री की सरकार से 5 प्रमुख अपेक्षाएं:FM इंडस्ट्री पर बढ़ता संकट, राहत नहीं मिली तो थम जाएगी रफ्तार

May 21, 2026/
6:33 pm

देश का प्राइवेट FM रेडियो सेक्टर इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। विज्ञापन घट रहे हैं, खर्च...

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

March 30, 2026/
6:58 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो...

डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

July 5, 2026/
4:30 am

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन...

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

April 11, 2026/
6:12 pm

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म...

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

May 3, 2026/
7:56 pm

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है।...

लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, कभी इनका गाना सुनकर रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी

September 28, 2026/
10:30 am

लीजेंड्री गायिका लता मंगेशकर की आज 97वीं बर्थ एनिवर्सरी है। लता मंगेश्कर का जन्म 28 सितंबर 1929 में हुआ था।...

authorimg

February 12, 2026/
8:25 pm

नई दिल्ली. दिल्ली में गैंगस्टर संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाकर अब ‘सोलो परफॉर्मर’ अपराधी भी बड़े गिरोहों का...

आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स:'वीरा' और 'माही' नाम रखे; आदित्य बोले- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई

August 24, 2026/
3:24 pm

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rhea Chakraborty Father Lost Hospital Job After Sushant Singh Rajput Case

Rhea Chakraborty Father Lost Hospital Job After Sushant Singh Rajput Case

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 2020 में हुई इस घटना के बाद रिया लगातार लोगों और जांच एजेंसियों की नजर में रहीं। जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो भाई का करियर बर्बाद हो गया और पिता को भी अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया।

फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में रिया ने बताया, ‘हमारे पास कोई काम नहीं था, हम घर में बैठे रहते थे। पूरे समाज ने हमें ठुकरा दिया था। फिल्में भी मिल नहीं रही थीं। शौविक को नौकरी भी नहीं मिल रही थी। कोई कॉर्पोरेट उसे लेने को तैयार नहीं थे।’

आगे उन्होंने कहा, ‘पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी। फिर उन्हें उनका सरनेम पता चला और कहा गया- माफ कीजिए, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, इसलिए आप यहां काम नहीं कर सकते।’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया के पिता से भी कई दिन पूछताछ हुई थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया के पिता से भी कई दिन पूछताछ हुई थी।

भाई को मिला IIM में एडमिशन, लेकिन जेल जाने से पढ़ाई छूटी

रिया ने ये भी बताया है कि सुशांत की मौत से पहले उनके भाई शौविक को CAT में 97 प्रतिशत मिले थे और उसका एडमिशन IIM में हुआ था, लेकिन रिया के साथ उनकी भी गिरफ्तारी हो गई। पूरी फीस जमा होने के बावजूद वो पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। रिया ने बताया है कि उन्हें कहीं नौकरी तक नहीं मिली।

सुशांत की मौत के बाद जांच और जेल

14 जून 2020 में हुई सुशांत की मौत के बाद रिया जांच के घेरे में आ गई थीं। जांच से जुड़े ड्रग मामले में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

रिया कुछ समय जेल में भी रही थीं। वह पहले बता चुकी हैं कि इस पूरे दौर का उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा और उन्हें PTSD हुआ था। बाद में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस रिपोर्ट में रिया को मामले के आरोपों से मुक्त किया गया, जिससे उन्हें कई साल की जांच के बाद राहत मिली।

‘द ट्रेटर्स’ में मलाइका से हुआ विवाद

रिया फिलहाल ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में हिस्सा ले रही हैं। शो के दौरान उनका कंटेस्टेंट मलाइका शेरावत से भी तीखा विवाद हुआ।

मलाइका के ‘कमबैक’ पर मुनव्वर फारूकी की टिप्पणी के बाद रिया ने उनका बचाव किया था। रिया ने मलाइका से कहा कि मुनव्वर आपके कमबैक पर पॉजिटिव बात कर रहे थे, उन्होंने कुछ गलत तरह नहीं कहा था। इसके बाद मलाइका ने कहा, “ओह, यह तुम्हारा कमबैक है? क्या यह गेम कमबैक के बारे में है? मैं भी कह सकती हूं- ओह रिया, तुम जेल में थीं। तुम्हारे लिए यह बड़ा कमबैक है?”

मलाइका वहां से चली गईं, लेकिन रिया चक्रवर्ती उनके इस कमेंट से नाराज हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने भी मलाइका के इस बयान की आलोचना की। रिया ने नाराजगी जाहिर कर कहा था कि मुनव्वर कि जिस बात से मलाइका नाराज हुईं, उन्होंने मुझे उससे भी बुरी बात कह दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket