Saturday, 05 Sep 2026 | 11:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Cameo in Arhaan Khan Bollywood Debut

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सलमान खान अपने भतीजे की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। जाहिर है, फिल्म में सलमान की मौजूदगी से अरहान के डेब्यू को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को सपोर्ट करने के लिए फिल्मों में काम किया हो। सोहेल खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म हो या उनका डायरेक्शन में कमबैक, सलमान ने दोनों मौकों पर भाई का साथ दिया और उनकी फिल्मों में लीड रोल कर कमान संभाली। वहीं, जब अरबाज खान की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया और बाद में प्रोडक्शन और डायरेक्शन की दूसरी पारी में भी उनका साथ दिया।

इतना ही नहीं, सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा और बहन अलविरा अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को भी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए लॉन्च किया।

अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू से पहले जानते हैं कि सलमान खान ने कब-कब अपने परिवार के सदस्यों के करियर को सपोर्ट किया-

सोहेल खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू का हिस्सा बने सलमान

सोहेल खान ने साल 1997 में फिल्म ‘औजार’ से बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। करीब 5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी।

इसके बाद सोहेल खान ने साल 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ डायरेक्ट की। इस फिल्म में भी सलमान खान लीड रोल में नजर आए। सोहेल ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही।

प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर सोहेल के साथ सलमान और धर्मेंद्र।

सोहेल की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ में भी सलमान लीड रोल में थे। इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम भूमिका में नजर आए।

सोहेल के डायरेक्टोरियल कमबैक को भी किया सपोर्ट

साल 2002 में रिलीज हुई सोहेल खान की फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में उन्होंने डायरेक्शन, प्रोडक्शन और एक्टिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद सोहेल ने डायरेक्शन से दूरी बना ली।

करीब 12 साल बाद सोहेल खान ने साल 2014 में फिल्म ‘जय हो’ से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया। इस फिल्म में भी सलमान खान ने लीड रोल निभाकर अपने भाई के डायरेक्टोरियल कमबैक को सपोर्ट किया।

सलमान की फिल्मों में सोहेल बने प्रोड्यूसर

सोहेल खान ने डायरेक्शन से ब्रेक के दौरान बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। वह सलमान खान की कई फिल्मों से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रहे। इनमें ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘पार्टनर’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस तरह सलमान की फिल्मों के जरिए सोहेल का प्रोडक्शन करियर भी लगातार चलता रहा।

रियलिटी शो में भी सोहेल को मिला सलमान का सपोर्ट

सलमान खान लंबे समय से बानीजे प्रोडक्शन हाउस के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े हुए हैं। इसी प्रोडक्शन हाउस ने जब ओटीटी गेम रियलिटी शो ‘द अलायंस’ शुरू किया, तो सलमान की बदौलत, सोहेल शो से जुड़े।

शो के दौरान सोहेल की जर्नी भले ही खास नहीं रही, लेकिन फैमिली वीक में सलमान खान उनके सपोर्ट में शो पर पहुंचे। सलमान ने आम कंटेस्टेंट की तरह सोहेल का हौसला बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से सोहेल की जर्नी को भी चर्चा मिली और शो सुर्खियों में रहा।

अरबाज खान के एक्टिंग करियर के बाद प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी साथ दिया

अरबाज खान ने साल 1996 में फिल्म ‘दरार’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म सफल रही, लेकिन अरबाज को बतौर हीरो वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद थी।

इसके बाद अरबाज ने सलमान खान की फिल्मों ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हैलो ब्रदर’ में काम किया। दोनों ही फिल्में सलमान के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल रहीं।

अरबाज ने सलमान की फिल्म ‘तुमको भुला न पाएंगे’ में भी कैमियो किया था। इसके अलावा वह ‘गर्व’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ जैसी सलमान की फिल्मों में भी नजर आए।

जब अरबाज की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं, तो उन्होंने एक्टिंग से आगे बढ़कर प्रोडक्शन में कदम रखा। साल 2010 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बतौर प्रोड्यूसर अपनी दूसरी पारी शुरू की और अरबाज खान प्रोडक्शंस की शुरुआत की।

‘दबंग’ में अरबाज ने मक्खी का किरदार भी निभाया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद ‘दबंग 2’ में भी अरबाज ने एक्टिंग के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया।

‘दबंग’ के डायरेक्टर की जगह अरबाज को मिला मौका

‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर अभिनव कश्यप के फिल्म से अलग होने के बाद अरबाज खान ने फिल्म की डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग 2’ डायरेक्ट की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

दबंग 2 के सेट से सलमान और अरबाज की तस्वीर।

इस तरह अरबाज ने सलमान के सपोर्ट से एक्टिंग के बाद प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी अपनी पहचान बनाई।

सिर्फ अरबाज ही नहीं, बल्कि उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा भी ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ के गानों के जरिए चर्चा में रहीं। ‘दबंग’ का ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘दबंग 2’ का ‘पांडे जी सीटी’ काफी लोकप्रिय हुआ।

राखी बहन श्वेता रोहिरा के पति पुलकित सम्राट को भी किया सपोर्ट

सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा ने साल 2014 में अभिनेता पुलकित सम्राट से शादी की थी। पुलकित ने साल 2012 में फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

सलमान ने श्वेता के साथ अपने रिश्ते के चलते पुलकित के करियर को भी सपोर्ट किया। उन्होंने पुलकित की फिल्म बिट्टू बॉस के प्रमोशन में हिस्सा लिया। इसके अलावा साल 2014 में रिलीज हुई ‘जय हो’ में पुलकित को अहम भूमिका भी मिली।

हालांकि, बाद में पुलकित और श्वेता का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पुलकित का नाम यामी गौतम के साथ जुड़ा। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी की।

भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को लॉन्च किया, खुद फिल्म प्रोड्यूस की

सलमान खान ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘फर्रे’ से अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को बॉलीवुड में लॉन्च किया। अलिजेह, सलमान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।

सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले फिल्म फर्रे को प्रोड्यूस किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

अलिजेह की मां अलविरा अग्निहोत्री भी प्रोडक्शन से जुड़ी रही हैं। वह सलमान की फिल्मों ‘बॉडीगार्ड’ और ‘भारत’ की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘एक था टाइगर’ से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी काम शुरू किया था। वह ‘टाइगर जिंदा है’, ‘टाइगर’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों में भी कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर जुड़ी रहीं।

बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को किया बॉलीवुड में लॉन्च

सलमान खान ने साल 2018 में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ था।

फिल्म में अरबाज खान और सोहेल खान ने भी कैमियो किया था। इसके बाद आयुष शर्मा साल 2021 की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आए।

हालांकि, ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

अब सलमान खान के भतीजे अरहान खान बॉलीवुड में बतौर हीरो डेब्यू करने जा रहे हैं। अगर फिल्म में सलमान का कैमियो होता है, तो यह एक बार फिर दिखाएगा कि खान परिवार के सदस्यों के करियर में सलमान किस तरह लगातार सपोर्ट सिस्टम की भूमिका निभाते रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमला किया, कई शहरों में धमाके:सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित जगह शिफ्ट; ट्रम्प बोले- अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए अटैक किया

February 28, 2026/
12:04 pm

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह...

टेनिस खिलाड़ी ने 82 की उम्र में हासिल की डिग्री:बिली जीन किंग ने पूरी की अधूरी पढ़ाई, कहा- सीखने की कोई उम्र नहीं

May 20, 2026/
2:17 pm

टेनिस कोर्ट पर दुनिया की दिग्गजों को धूल चटाने वाली और महिला अधिकारों की वैश्विक प्रतीक बिली जीन किंग ने...

बालाघाट में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने निकाली रैली:जाति आधारित जनगणना और EVM बैन करने की मांग; 'भारत बंद' की चेतावनी दी

March 23, 2026/
9:03 pm

बालाघाट में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को...

पति को तलाशते हुए रोहतक पहुंची आंध्र प्रदेश की महिला:बोली- समुद्र किनारे की शादी, 40 लाख हड़पकर हरियाणा आया, होटलों में यौन शोषण किया

March 10, 2026/
9:02 am

हरियाणा के रोहतक में आंध्र प्रदेश की एक महिला ने तिलक नगर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर...

FIDE Chess Candidates 2026 Update; Vaishali Rameshbabu

April 10, 2026/
11:11 am

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने FIDE चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विमेंस कैटेगरी के 10वें...

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर दमोदर यादव भड़के:आजाद समाज पार्टी के नेता बोले- माफी न मांगने पर प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

April 27, 2026/
9:47 pm

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल बैतूल पहुंचे। बालाघाट दौरे से लौटते समय मीडिया...

Stock Market Live Updates: Sensex, Nifty Rally Over Hopes Of Fresh Peace Talks

April 16, 2026/
3:51 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 15:51 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया कि प्रक्रिया का विरोध करने वाली आवाजें “राजनीतिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salman Khan Cameo in Arhaan Khan Bollywood Debut

Salman Khan Cameo in Arhaan Khan Bollywood Debut

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सलमान खान अपने भतीजे की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। जाहिर है, फिल्म में सलमान की मौजूदगी से अरहान के डेब्यू को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को सपोर्ट करने के लिए फिल्मों में काम किया हो। सोहेल खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म हो या उनका डायरेक्शन में कमबैक, सलमान ने दोनों मौकों पर भाई का साथ दिया और उनकी फिल्मों में लीड रोल कर कमान संभाली। वहीं, जब अरबाज खान की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया और बाद में प्रोडक्शन और डायरेक्शन की दूसरी पारी में भी उनका साथ दिया।

इतना ही नहीं, सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा और बहन अलविरा अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को भी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए लॉन्च किया।

अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू से पहले जानते हैं कि सलमान खान ने कब-कब अपने परिवार के सदस्यों के करियर को सपोर्ट किया-

सोहेल खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू का हिस्सा बने सलमान

सोहेल खान ने साल 1997 में फिल्म ‘औजार’ से बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। करीब 5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी।

इसके बाद सोहेल खान ने साल 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ डायरेक्ट की। इस फिल्म में भी सलमान खान लीड रोल में नजर आए। सोहेल ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही।

प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर सोहेल के साथ सलमान और धर्मेंद्र।

प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर सोहेल के साथ सलमान और धर्मेंद्र।

सोहेल की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ में भी सलमान लीड रोल में थे। इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम भूमिका में नजर आए।

सोहेल के डायरेक्टोरियल कमबैक को भी किया सपोर्ट

साल 2002 में रिलीज हुई सोहेल खान की फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में उन्होंने डायरेक्शन, प्रोडक्शन और एक्टिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद सोहेल ने डायरेक्शन से दूरी बना ली।

करीब 12 साल बाद सोहेल खान ने साल 2014 में फिल्म ‘जय हो’ से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया। इस फिल्म में भी सलमान खान ने लीड रोल निभाकर अपने भाई के डायरेक्टोरियल कमबैक को सपोर्ट किया।

सलमान की फिल्मों में सोहेल बने प्रोड्यूसर

सोहेल खान ने डायरेक्शन से ब्रेक के दौरान बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। वह सलमान खान की कई फिल्मों से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रहे। इनमें ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘पार्टनर’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस तरह सलमान की फिल्मों के जरिए सोहेल का प्रोडक्शन करियर भी लगातार चलता रहा।

रियलिटी शो में भी सोहेल को मिला सलमान का सपोर्ट

सलमान खान लंबे समय से बानीजे प्रोडक्शन हाउस के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े हुए हैं। इसी प्रोडक्शन हाउस ने जब ओटीटी गेम रियलिटी शो ‘द अलायंस’ शुरू किया, तो सलमान की बदौलत, सोहेल शो से जुड़े।

शो के दौरान सोहेल की जर्नी भले ही खास नहीं रही, लेकिन फैमिली वीक में सलमान खान उनके सपोर्ट में शो पर पहुंचे। सलमान ने आम कंटेस्टेंट की तरह सोहेल का हौसला बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से सोहेल की जर्नी को भी चर्चा मिली और शो सुर्खियों में रहा।

अरबाज खान के एक्टिंग करियर के बाद प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी साथ दिया

अरबाज खान ने साल 1996 में फिल्म ‘दरार’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म सफल रही, लेकिन अरबाज को बतौर हीरो वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद थी।

इसके बाद अरबाज ने सलमान खान की फिल्मों ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हैलो ब्रदर’ में काम किया। दोनों ही फिल्में सलमान के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल रहीं।

अरबाज ने सलमान की फिल्म ‘तुमको भुला न पाएंगे’ में भी कैमियो किया था। इसके अलावा वह ‘गर्व’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ जैसी सलमान की फिल्मों में भी नजर आए।

जब अरबाज की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं, तो उन्होंने एक्टिंग से आगे बढ़कर प्रोडक्शन में कदम रखा। साल 2010 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बतौर प्रोड्यूसर अपनी दूसरी पारी शुरू की और अरबाज खान प्रोडक्शंस की शुरुआत की।

‘दबंग’ में अरबाज ने मक्खी का किरदार भी निभाया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद ‘दबंग 2’ में भी अरबाज ने एक्टिंग के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया।

‘दबंग’ के डायरेक्टर की जगह अरबाज को मिला मौका

‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर अभिनव कश्यप के फिल्म से अलग होने के बाद अरबाज खान ने फिल्म की डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग 2’ डायरेक्ट की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

दबंग 2 के सेट से सलमान और अरबाज की तस्वीर।

दबंग 2 के सेट से सलमान और अरबाज की तस्वीर।

इस तरह अरबाज ने सलमान के सपोर्ट से एक्टिंग के बाद प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी अपनी पहचान बनाई।

सिर्फ अरबाज ही नहीं, बल्कि उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा भी ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ के गानों के जरिए चर्चा में रहीं। ‘दबंग’ का ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘दबंग 2’ का ‘पांडे जी सीटी’ काफी लोकप्रिय हुआ।

राखी बहन श्वेता रोहिरा के पति पुलकित सम्राट को भी किया सपोर्ट

सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा ने साल 2014 में अभिनेता पुलकित सम्राट से शादी की थी। पुलकित ने साल 2012 में फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

सलमान ने श्वेता के साथ अपने रिश्ते के चलते पुलकित के करियर को भी सपोर्ट किया। उन्होंने पुलकित की फिल्म बिट्टू बॉस के प्रमोशन में हिस्सा लिया। इसके अलावा साल 2014 में रिलीज हुई ‘जय हो’ में पुलकित को अहम भूमिका भी मिली।

हालांकि, बाद में पुलकित और श्वेता का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पुलकित का नाम यामी गौतम के साथ जुड़ा। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी की।

भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को लॉन्च किया, खुद फिल्म प्रोड्यूस की

सलमान खान ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘फर्रे’ से अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को बॉलीवुड में लॉन्च किया। अलिजेह, सलमान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।

सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले फिल्म फर्रे को प्रोड्यूस किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

अलिजेह की मां अलविरा अग्निहोत्री भी प्रोडक्शन से जुड़ी रही हैं। वह सलमान की फिल्मों ‘बॉडीगार्ड’ और ‘भारत’ की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘एक था टाइगर’ से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी काम शुरू किया था। वह ‘टाइगर जिंदा है’, ‘टाइगर’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों में भी कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर जुड़ी रहीं।

बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को किया बॉलीवुड में लॉन्च

सलमान खान ने साल 2018 में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ था।

फिल्म में अरबाज खान और सोहेल खान ने भी कैमियो किया था। इसके बाद आयुष शर्मा साल 2021 की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आए।

हालांकि, ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

अब सलमान खान के भतीजे अरहान खान बॉलीवुड में बतौर हीरो डेब्यू करने जा रहे हैं। अगर फिल्म में सलमान का कैमियो होता है, तो यह एक बार फिर दिखाएगा कि खान परिवार के सदस्यों के करियर में सलमान किस तरह लगातार सपोर्ट सिस्टम की भूमिका निभाते रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket