- Hindi News
- National
- SFI Beef Fest Controversy; The Kerala Story 2 Movie Protest | IUML Reaction
कोझिकोडकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
केरल में फिल्म केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड के खिलाफ स्टूडेंट्स फेॉरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीफ फेस्ट के आयोजन की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(IUML) ने आलोचना की है। लीग ने कहा कि इस तरह का विरोध लोगों की भावनाएं भड़काने वाला है।
IUML के स्टेट जनरल सेक्रेटरी पी एम ए सलाम ने कहा कि बीफ फेस्ट मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए एक सस्ता पॉलिटिकल हथकंडा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीफ और मुसलमानों के बीच क्या लिंक है।
दरअसल, फिल्म केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म में एक सीन है जिसमें एक किरदार को जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। इसका विरोध करने के लिए SFI ने बीफ फेस्ट का आयोजन किया था।

सलाम ने और क्या कहा…
- बीफ फेस्ट का आयोजन CPI(M) की मुस्लिम वोटरों को गुमराह करने की कोशिश थी।
- जो लोग बीफ नहीं खाना चाहते, उन्हें कोई मजबूर नहीं कर रहा है।
- यह मुसलमानों के समर्थन का दिखावा करने की एक राजनीतिक रणनीति थी।
- इस तरह के कार्यक्रमों से असल में BJP को अप्रत्यक्ष फायदा होता है।
मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी SFI के प्रोटेस्ट पर सवाल उठाए थे
IUML का बीफ फेस्टिवल पर बयान मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन के केरल स्टोरी 2 फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील के दो दिन बाद आया। MSF के स्टेट जनरल सेक्रेटरी सी के नजफ ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के विरोध प्रदर्शन का विरोध करते हुए कहा था कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
SFI की डिस्ट्रिक्ट कमिटी ने मानवेयम वेधी में फेस्ट का आयोजन किया था। कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके पहले पार्ट, द केरल स्टोरी ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीता था।














































