Thursday, 05 Nov 2026 | 06:46 AM

Trending :

South Korea Wins 2-1 vs Czech Republic

South Korea Wins 2-1 vs Czech Republic

मैक्सिको18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीत सेलिब्रेट करते साउथ कोरिया के खिलाड़ी।

साउथ कोरिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। उसने मैक्सिको के एस्टाडियो ग्वाडलाहारा में शुक्रवार को ग्रुप-ए के मुकाबले में चेक रिपब्लिक को 2-1 के अंतर से हराया।

कोरियाई टीम 65 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही थी। ह्वांग इन-बोम ने 67वें मिनट और सब्स्टीट्यूट प्लेयर ओ आयन-जीवाययू ने 80वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को इस वर्ल्ड कप में पहली जीत दिला दी। ओ ने मैदान पर उतरने के महज 11 मिनट बाद गोल कर दिया। आखिरी के 10 मिनट में कोई गोल नहीं आया।

3 फोटो देखिए

जीत के बाद साउथ कोरिया के खिलाड़ी खुशी से मैदान पर ही लेट गए। साउथ कोरिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज जीत से किया है।

साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु (दाएं) ओ ह्योन-ग्यु (बीच में) और किम मिन-जे के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल हार से निराश होकर मैदान पर बैठ गए।

मैच के गोल…?

  • पहला: कप्तान के गोल से चेकिया को बढ़त चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल के लंबे पास पर कप्तान कप्तान लाडीस्लाव क्रेजची ने गोल पोस्ट के किनारे से हेडर के जरिए गोल में पहुंचा दिया। कोरियाई गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु इसे रोक नहीं सके। कप्तान क्रेज़ी के इस गोल से चेकिया ने मैच में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।
  • दूसरा: इन-बोम ने बराबरी का गोल दागाचेकिया की बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 67वें मिनट में मिडफील्ड में ली कांग-इन ने ली गी-ह्युक का पास लेकर शानदार थ्रू बॉल पेनल्टी एरिया में पहुंचाई। ह्वांग इन-बोम ने गोलकीपर को अपनी लाइन से बाहर खींचा और फिर डिफेंडर को छकाकर दाएं पैर से चिप शॉट खेलकर गोल दागा। इस गोल से साउथ कोरिया ने 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।
  • तीसरा: कोरिया के ओ ने विजय गोल दागा 80वें मिनट में पैक ने डिफेंस के ऊपर से बेहतरीन फर्स्ट-टाइम पास खेला, जिस पर ह्वांग इन-बोम तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने बॉक्स के अंदर सटीक क्रॉस दिया, जिसे सब्स्टीट्यूट ओ आयन-जीवाययू ने बिना समय गंवाए गोल में पहुंचा दिया।

गोल रहित रहा पहला हाफ, कोरिया हावी रही

मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। इसमें कोरियाई टीम का दबदबा रहा। क्योंकि, उसने ज्यादा मौके बनाए। चेकिया ने मैच में अटैकिंग स्टार्ट किया, लेकिन थोड़े ही समय में डिफेंसिव हो गई।कोरियाई कप्तान सोन ह्युंग-मिन और ली कांग-इन ने मिडफील्ड में बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए लगातार मौके बनाए। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली।

चेकिया का एक गोल अमान्य हुआ

78वें मिनट में चेक रिपब्लिक ने गोल करके 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन यह गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया। फ्री-किक पर व्लादिमीर कूफाल के साथ खड़े मिखाल सादिलेक ने गेंद को गोल पोस्ट के किनारे पर पहुंचाया, जहां टॉमस सूचेक ने शानदार हेडर से गेंद को नेट में भेज दिया। गोल के तुरंत बाद सहायक रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया। इसके चलते चेकिया की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और स्कोर बराबर ही रहा।

वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 1-0 हुआ

इस जीत के साथ वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में 25वें नंबर की टीम साउथ कोरिया ने 41वें पायदान की टीम चेक रिपब्लिक के साथ वर्ल्ड कप रिकॉर्ड 1-0 कर लिया है। क्योंकि, दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही थीं। ओवरऑल रिकॉर्ड में भी कोरियाई टीम 2-1 के रिकॉर्ड से आगे हो गई है। दोनों के बीच यह 5वां इंटरनेशनल मैच था। दोनों के बीच दो मैच ड्रॉ हुए हैं। जबकि एक जीत चेक रिपब्लिक को मिली है।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

साउथ कोरिया: गोलकीपर- स्युंग-ग्यू, डिफेंडर- ली हान-बोम, मिन-जे, ली ते-सोक, सीलो यंग-वू। मिडफील्डर्स- ली-ह्युक, ह्वांग इन-बोम, पइक स्युंग-हो, ली जे-सुंग, ली कांग-इन। अटैक- सोन ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक: गोलकीपर- मातेज कोवार, डिफेंडर्स- रॉबिन ह्रानाच, व्लादिमिर कूफाल, स्टीफन शलूपेक, लाडीस्लाव क्रेजची, जारोस्लाव जेलेनी। मिडफील्डर्स- लुकास प्रोवोड, टॉमस सूचेक, अलेक्जेंडर सोयका। अटैक-पैट्रिक शेक, पावेल सल्क।

——————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पॉपस्टार शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाया; मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार रात को मैक्सिको में 39 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया। दोनों ने मिलकर FIFA का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू:जानिए-आरएएस-2026 व एपीओ भर्ती में कितने पद व कब से करें आवेदन

June 1, 2026/
12:15 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) के 121 पदों...

पायलट त्रुटि या तकनीकी खराबी? एक साल बाद भी एयर इंडिया दुर्घटना पर विशेषज्ञ बंटे हुए हैं | न्यूज18

June 12, 2026/
8:29 am

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

महाराष्ट्र की राजनीति भड़की: अमित शाह ने किया शिंदे सेना का समर्थन, बागी सांसद निशाने पर | ब्रेकिंग | न्यूज18

June 21, 2026/
4:21 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन:तेजस बंद होने के बाद यात्रियों को मिली बड़ी राहत, 21 अप्रैल से होगी शुरू

April 17, 2026/
11:31 pm

इंदौर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। हाल ही में मुंबई...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
2:46 pm

आखरी अपडेट:मार्च 30, 2026, 14:46 IST भाजपा के संभावित अधिग्रहण से लेकर जद (यू) के अनिश्चित भविष्य और जातिगत समीकरणों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

South Korea Wins 2-1 vs Czech Republic

South Korea Wins 2-1 vs Czech Republic

मैक्सिको18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीत सेलिब्रेट करते साउथ कोरिया के खिलाड़ी।

साउथ कोरिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। उसने मैक्सिको के एस्टाडियो ग्वाडलाहारा में शुक्रवार को ग्रुप-ए के मुकाबले में चेक रिपब्लिक को 2-1 के अंतर से हराया।

कोरियाई टीम 65 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही थी। ह्वांग इन-बोम ने 67वें मिनट और सब्स्टीट्यूट प्लेयर ओ आयन-जीवाययू ने 80वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को इस वर्ल्ड कप में पहली जीत दिला दी। ओ ने मैदान पर उतरने के महज 11 मिनट बाद गोल कर दिया। आखिरी के 10 मिनट में कोई गोल नहीं आया।

3 फोटो देखिए

जीत के बाद साउथ कोरिया के खिलाड़ी खुशी से मैदान पर ही लेट गए। साउथ कोरिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज जीत से किया है।

जीत के बाद साउथ कोरिया के खिलाड़ी खुशी से मैदान पर ही लेट गए। साउथ कोरिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज जीत से किया है।

साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु (दाएं) ओ ह्योन-ग्यु (बीच में) और किम मिन-जे के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु (दाएं) ओ ह्योन-ग्यु (बीच में) और किम मिन-जे के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल हार से निराश होकर मैदान पर बैठ गए।

चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल हार से निराश होकर मैदान पर बैठ गए।

मैच के गोल…?

  • पहला: कप्तान के गोल से चेकिया को बढ़त चेक रिपब्लिक के व्लादिमीर कूफाल के लंबे पास पर कप्तान कप्तान लाडीस्लाव क्रेजची ने गोल पोस्ट के किनारे से हेडर के जरिए गोल में पहुंचा दिया। कोरियाई गोलकीपर किम स्युंग-ग्यु इसे रोक नहीं सके। कप्तान क्रेज़ी के इस गोल से चेकिया ने मैच में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।
  • दूसरा: इन-बोम ने बराबरी का गोल दागाचेकिया की बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 67वें मिनट में मिडफील्ड में ली कांग-इन ने ली गी-ह्युक का पास लेकर शानदार थ्रू बॉल पेनल्टी एरिया में पहुंचाई। ह्वांग इन-बोम ने गोलकीपर को अपनी लाइन से बाहर खींचा और फिर डिफेंडर को छकाकर दाएं पैर से चिप शॉट खेलकर गोल दागा। इस गोल से साउथ कोरिया ने 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।
  • तीसरा: कोरिया के ओ ने विजय गोल दागा 80वें मिनट में पैक ने डिफेंस के ऊपर से बेहतरीन फर्स्ट-टाइम पास खेला, जिस पर ह्वांग इन-बोम तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने बॉक्स के अंदर सटीक क्रॉस दिया, जिसे सब्स्टीट्यूट ओ आयन-जीवाययू ने बिना समय गंवाए गोल में पहुंचा दिया।

गोल रहित रहा पहला हाफ, कोरिया हावी रही

मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। इसमें कोरियाई टीम का दबदबा रहा। क्योंकि, उसने ज्यादा मौके बनाए। चेकिया ने मैच में अटैकिंग स्टार्ट किया, लेकिन थोड़े ही समय में डिफेंसिव हो गई।कोरियाई कप्तान सोन ह्युंग-मिन और ली कांग-इन ने मिडफील्ड में बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए लगातार मौके बनाए। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली।

चेकिया का एक गोल अमान्य हुआ

78वें मिनट में चेक रिपब्लिक ने गोल करके 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन यह गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया। फ्री-किक पर व्लादिमीर कूफाल के साथ खड़े मिखाल सादिलेक ने गेंद को गोल पोस्ट के किनारे पर पहुंचाया, जहां टॉमस सूचेक ने शानदार हेडर से गेंद को नेट में भेज दिया। गोल के तुरंत बाद सहायक रेफरी ने ऑफसाइड का झंडा उठा दिया। इसके चलते चेकिया की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और स्कोर बराबर ही रहा।

वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 1-0 हुआ

इस जीत के साथ वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में 25वें नंबर की टीम साउथ कोरिया ने 41वें पायदान की टीम चेक रिपब्लिक के साथ वर्ल्ड कप रिकॉर्ड 1-0 कर लिया है। क्योंकि, दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही थीं। ओवरऑल रिकॉर्ड में भी कोरियाई टीम 2-1 के रिकॉर्ड से आगे हो गई है। दोनों के बीच यह 5वां इंटरनेशनल मैच था। दोनों के बीच दो मैच ड्रॉ हुए हैं। जबकि एक जीत चेक रिपब्लिक को मिली है।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

साउथ कोरिया: गोलकीपर- स्युंग-ग्यू, डिफेंडर- ली हान-बोम, मिन-जे, ली ते-सोक, सीलो यंग-वू। मिडफील्डर्स- ली-ह्युक, ह्वांग इन-बोम, पइक स्युंग-हो, ली जे-सुंग, ली कांग-इन। अटैक- सोन ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक: गोलकीपर- मातेज कोवार, डिफेंडर्स- रॉबिन ह्रानाच, व्लादिमिर कूफाल, स्टीफन शलूपेक, लाडीस्लाव क्रेजची, जारोस्लाव जेलेनी। मिडफील्डर्स- लुकास प्रोवोड, टॉमस सूचेक, अलेक्जेंडर सोयका। अटैक-पैट्रिक शेक, पावेल सल्क।

——————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पॉपस्टार शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाया; मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार रात को मैक्सिको में 39 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया। दोनों ने मिलकर FIFA का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket