Saturday, 10 Oct 2026 | 01:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Indore Airport Director Probe | PMO Complaint; Abusive Language Allegations

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार विवादों में घिर गए हैं। इनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नागरिक उड्डयन मंत्री, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) मुख्यालय और स्थानीय सांसद को शिकायत भेजी गई है।

.

इसमें भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, वित्तीय गड़बड़ी और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हाईकोर्ट एडवोकेट मनोज रायजादा ने पीएमओ में इसकी शिकायत की। वहां से हस्तक्षेप के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार की ओर से एयरपोर्ट पीआरओ रामस्वरूप यादव ने सभी आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि दल अपनी जांच पूरी करने के बाद दिल्ली रवाना हो गया है।

दिल्ली से पहुंची हाई लेवल जांच टीम

4 मई, सोमवार को एएआई की उच्च स्तरीय टीम जीएम सिविल प्रभु सरकार के नेतृत्व में दिल्ली से इंदौर पहुंची। टीम ने दो दिन तक एयरपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और कई अधिकारियों के बयान दर्ज किए।

शिकायत पत्र में डायरेक्टर के व्यवहार को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि एक बैठक के दौरान सुनील मग्गीरवार ने सूट पहनकर पहुंचे ऑपरेशनल अधिकारियों का अपमान करते हुए कहा कि वे काम करने नहीं, बल्कि लड़कियां ताड़ने के लिए सज-धज कर आते हैं।

शिकायत में कहा गया है कि डायरेक्टर का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। वे कर्मचारियों को गालियां देने के साथ बार-बार ट्रांसफर की धमकी देते हैं। इससे एयरपोर्ट का वातावरण तनावपूर्ण हो गया है।

एचआरए लेने और टेंडर में गड़बड़ी के आरोप

शिकायत में वित्तीय गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया गया है। आरोप है कि सरकारी गेस्ट हाउस में रहने के बावजूद डायरेक्टर ने मकान किराया भत्ता (एचआरए) लिया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।

इसके अलावा सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अनावश्यक निर्माण कार्य मंजूर कराने, टेंडरों में पसंदीदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

सांसद का करीबी समझकर अधिकारी को हटाया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक बीमार अधिकारी को केवल इसलिए कार्यमुक्त कर दिया गया, क्योंकि डायरेक्टर को शक था कि वह सांसद शंकर लालवानी का करीबी है और एयरपोर्ट की जानकारी उन तक पहुंचाता है।

इसके साथ ही सीआईएसएफ से कथित तौर पर निजी सुरक्षा गार्ड लेने और बदले में नियम विरुद्ध मांगें पूरी कराने के आरोप भी लगाए गए हैं।

सात माह पहले मुंबई एयरपोर्ट से ट्रांसफर हुए थे

सुनील मग्गीरवार मुंबई एयरपोर्ट से ट्रांसफर होकर सात माह पहले इंदौर आए थे। वे मुंबई एयरपोर्ट की संचार शाखा में जॉइंट जीएम थे। इससे पहले उन्होंने शिमला और जलगांव एयरपोर्ट पर डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

यह खबर भी पढ़ें

इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे के पास छोड़ा गड्ढा

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह मामला रनवे से जुड़ा है, जहां केबलिंग कार्य के लिए रनवे के पास गड्ढा खोदा गया है। हैरानी की बात यह है कि आम सड़कों की तरह इस गड्ढे को न तो तुरंत भरा गया और न ही आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: टीएमसी नेताओं का बड़ा बयान, बंगाल चुनाव में शामिल होंगी ममता बनर्जी की पार्टी, कर दी भविष्यवाणी

April 27, 2026/
7:15 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण की वोटिंग हो गई है। अब दूसरे चरण के लिए 29...

जड़ी-बूटियों, आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन के लिए क्लीनिकल ट्रायल जरूरी:लाइफ क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए भारत ही नहीं, अब दुनियाभर में अपनाया जा रहा ‘साइंटिफिक-आयुर्वेद’

July 9, 2026/
5:21 pm

आयुर्वेद की प्रसिद्ध अवधारणा ‘दिनचर्या’ आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी आधुनिक जीवनशैली से पहले थी। तय समय पर...

New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 3, 2026/
4:25 pm

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 16:25 IST शिवकुमार का सीएम की कुर्सी तक पहुंचना कांग्रेस मशीनरी के भीतर उनके अपरिहार्य स्वभाव...

authorimg

April 14, 2026/
6:20 pm

Last Updated:April 14, 2026, 18:20 IST Male Breast Cancer: अधिकांश लोगों को लगता है मर्दों में ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता...

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

March 31, 2026/
5:39 am

केरलम में BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 18 मार्च को नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया। इसमें उन्होंने 93...

सुनहरे दौर में इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम:5 ग्रैंड स्लैम, 38 जीत का सिलसिला, 8 बार सिक्स नेशंस कप जीता

May 25, 2026/
3:43 pm

फ्रांस के बॉरदॉ शहर में मैच खत्म होते ही इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम (रेड रोजेज) की खिलाड़ी एक-दूसरे से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Indore Airport Director Probe | PMO Complaint; Abusive Language Allegations

Indore Airport Director Probe | PMO Complaint; Abusive Language Allegations

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार विवादों में घिर गए हैं। इनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नागरिक उड्डयन मंत्री, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) मुख्यालय और स्थानीय सांसद को शिकायत भेजी गई है।

.

इसमें भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, वित्तीय गड़बड़ी और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हाईकोर्ट एडवोकेट मनोज रायजादा ने पीएमओ में इसकी शिकायत की। वहां से हस्तक्षेप के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार की ओर से एयरपोर्ट पीआरओ रामस्वरूप यादव ने सभी आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि दल अपनी जांच पूरी करने के बाद दिल्ली रवाना हो गया है।

दिल्ली से पहुंची हाई लेवल जांच टीम

4 मई, सोमवार को एएआई की उच्च स्तरीय टीम जीएम सिविल प्रभु सरकार के नेतृत्व में दिल्ली से इंदौर पहुंची। टीम ने दो दिन तक एयरपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और कई अधिकारियों के बयान दर्ज किए।

शिकायत पत्र में डायरेक्टर के व्यवहार को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि एक बैठक के दौरान सुनील मग्गीरवार ने सूट पहनकर पहुंचे ऑपरेशनल अधिकारियों का अपमान करते हुए कहा कि वे काम करने नहीं, बल्कि लड़कियां ताड़ने के लिए सज-धज कर आते हैं।

शिकायत में कहा गया है कि डायरेक्टर का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। वे कर्मचारियों को गालियां देने के साथ बार-बार ट्रांसफर की धमकी देते हैं। इससे एयरपोर्ट का वातावरण तनावपूर्ण हो गया है।

एचआरए लेने और टेंडर में गड़बड़ी के आरोप

शिकायत में वित्तीय गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया गया है। आरोप है कि सरकारी गेस्ट हाउस में रहने के बावजूद डायरेक्टर ने मकान किराया भत्ता (एचआरए) लिया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।

इसके अलावा सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अनावश्यक निर्माण कार्य मंजूर कराने, टेंडरों में पसंदीदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

सांसद का करीबी समझकर अधिकारी को हटाया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक बीमार अधिकारी को केवल इसलिए कार्यमुक्त कर दिया गया, क्योंकि डायरेक्टर को शक था कि वह सांसद शंकर लालवानी का करीबी है और एयरपोर्ट की जानकारी उन तक पहुंचाता है।

इसके साथ ही सीआईएसएफ से कथित तौर पर निजी सुरक्षा गार्ड लेने और बदले में नियम विरुद्ध मांगें पूरी कराने के आरोप भी लगाए गए हैं।

सात माह पहले मुंबई एयरपोर्ट से ट्रांसफर हुए थे

सुनील मग्गीरवार मुंबई एयरपोर्ट से ट्रांसफर होकर सात माह पहले इंदौर आए थे। वे मुंबई एयरपोर्ट की संचार शाखा में जॉइंट जीएम थे। इससे पहले उन्होंने शिमला और जलगांव एयरपोर्ट पर डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

यह खबर भी पढ़ें

इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे के पास छोड़ा गड्ढा

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह मामला रनवे से जुड़ा है, जहां केबलिंग कार्य के लिए रनवे के पास गड्ढा खोदा गया है। हैरानी की बात यह है कि आम सड़कों की तरह इस गड्ढे को न तो तुरंत भरा गया और न ही आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket