Saturday, 17 Oct 2026 | 07:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

TMC Alleges BJP B & C Teams to Fool Muslims

  • Hindi News
  • National
  • TMC Alleges BJP B & C Teams To Fool Muslims | Humayun Kabir 1000 Cr Deal

कोलकाता4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हुमायूं कबीर कभी तृणमूल कांग्रेस में थे। बाद में आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई।

पश्चिम बंगाल की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन हुमायूं कबीर का वीडियो वायरल है। इसमें वे बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ की डील पर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। हालांकि, भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

TMC के कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी ने हुमायूं के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के लिए ‘B टीम’ और ‘C टीम’ बनाई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) चुप क्यों है?

बंगाल चुनाव में हुमायूं की पार्टी विधानसभा की 294 सीटों में से 118 पर चुनाव लड़ रही है। उनका गठबंधन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को आएंगे।

19 मिनट का ये वीडियो 19 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है।

हुमायूं कबीर ने कहा- चुनाव के बाद कोर्ट जाऊंगा

दैनिक भास्कर ने हुमायूं कबीर से बात की। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह फेक है। ये वीडियो AI से बनाया गया है। मैं इनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। समय मिलते ही केस करूंगा। हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं सीएम हिमंता बिस्व सरमा, मोहन यादव से कभी नहीं मिला, न ही बात हुई।

वीडियो में हुमायूं कबीर किसी से बातचीत करते दिख रहे है।

वीडियो में सुवेंदु अधिकारी से बातचीत का दावा

वीडियो में हुमायूं कबीर दावा करते हैं कि उनकी बातचीत बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से हुई है। उन्हें दिल्ली ले जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलाने की बात कही गई थी। हुमायूं प्रधानमंत्री कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संपर्क का भी जिक्र करते हैं। वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के साथ बातचीत का संकेत भी देते हैं।

वीडियो में हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ 1000 करोड़ रुपए की डील का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ सीनियर नेताओं के साथ बातचीत के दावे भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि अगर वह इस रणनीति में सफल होते हैं तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

ये पता नहीं चला है कि ये वायरल वीडियो कहा शूट किया गया था। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।

टीएमसी का आरोप- ED चुप क्यों है, यह गंभीर मामला

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने यह भी कहा कि वीडियो में कबीर ने 200 करोड़ रुपए एडवांस मिलने और पीएमओ का जिक्र किया है। घोष ने सवाल उठाया कि इस मामले में पीएमओ का कौन-सा अधिकारी शामिल है और इसकी जांच क्यों नहीं हो रही।

TMC ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि यह पैसों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला है। TMC ने यह भी सवाल उठाया कि ED इस मामले में अब तक चुप क्यों है।

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी

हुमायूं ने 6 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा या वैन से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था।

……………….

हुमायूं कबीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

’मुर्शिदाबाद में बाबरी बनना तय, हिम्मत है तो गिराओ’: कौन हैं मस्जिद का ऐलान करने वाले विधायक हुमायूं, TMC ने सस्पेंड किया

‘6 दिसंबर (2025) को 12 बजे ही बाबरी मस्जिद का शिलान्यास होगा। मुसलमानों का सेंटिमेंट टूटा है, कुछ तो करना पड़ेगा। 1992 में जिन्होंने बाबरी मस्जिद तोड़ी, उनमें हिम्मत है तो मुर्शिदाबाद में आकर गिरा दें।‘ मुर्शिदाबाद के भरतपुर से TMC विधायक हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में बाबरी नाम से मस्जिद बनाने का दावा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सर्वे में देरी:सैटेलाइट सर्वे में उलझा 3 लाख किसानों का पंजीयन, मंडी के बजाय तहसीलों के चक्कर

April 17, 2026/
5:53 am

मप्र के किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी के बजाय तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं। वे वे किसान हैं,...

Mamata Banerjee Changes Profile to Chief Minister of West Bengal

May 9, 2026/
2:03 pm

कोलकाता23 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिर शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल में...

मूवी रिव्यू – 'नागबंधम':सनातन के रहस्य, ट्रेजर हंट और बाहुबली-कांतारा 2 वाला एहसास... लेकिन क्या कमजोर स्क्रीनप्ले पड़ेगा भारी? जानिए कैसी है मूवी

July 3, 2026/
10:15 am

पिछले कुछ सालों में भारतीय पौराणिक कथाओं और सनातन पर आधारित फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म...

कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी लोन स्वीकृत कर राशि हड़पी:बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत दो दोषी, 7-7 साल की सजा

April 2, 2026/
12:29 am

बैंकिंग प्रणाली में भरोसे को झटका देने वाले मिसरोद शाखा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए...

मंडला में 8 एकड़ गेहूं की फसल जली:शॉर्ट सर्किट से तिन्दुआ बम्हनी में हादसा; प्रशासनिक अमले ने शुरू किया सर्वे

April 8, 2026/
8:26 pm

मंडला जिले की नैनपुर तहसील के ग्राम तिन्दुआ बम्हनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 8 एकड़ में खड़ी...

बैंकॉक चेस ओपन; अरण्यक बने भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर:आर्थिक तंगी दिमाग पर ऐसे हावी, हर मैच करियर बचाने की चुनौती मानकर खेलते थे

April 21, 2026/
12:56 pm

भारतीय शतरंज के लिए हालिया हफ्ता ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा। आर. वैशाली के महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई करने...

क्यूबा के राष्ट्रपति के अनसुने किस्से:अमेरिका को चुनौती देने वाले डियाज ने कभी लंबे बालों के लिए बगावत की थी

May 20, 2026/
12:31 pm

रूढ़िवादी कम्युनिस्ट विचारधारा के सबसे मजबूत गढ़ क्यूबा में बदलाव की बयार लाना कभी आसान नहीं रहा। लेकिन इस देश...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

TMC Alleges BJP B & C Teams to Fool Muslims

TMC Alleges BJP B & C Teams to Fool Muslims
  • Hindi News
  • National
  • TMC Alleges BJP B & C Teams To Fool Muslims | Humayun Kabir 1000 Cr Deal

कोलकाता4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हुमायूं कबीर कभी तृणमूल कांग्रेस में थे। बाद में आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई।

पश्चिम बंगाल की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन हुमायूं कबीर का वीडियो वायरल है। इसमें वे बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ की डील पर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। हालांकि, भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

TMC के कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी ने हुमायूं के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के लिए ‘B टीम’ और ‘C टीम’ बनाई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) चुप क्यों है?

बंगाल चुनाव में हुमायूं की पार्टी विधानसभा की 294 सीटों में से 118 पर चुनाव लड़ रही है। उनका गठबंधन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को आएंगे।

19 मिनट का ये वीडियो 19 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है।

19 मिनट का ये वीडियो 19 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है।

हुमायूं कबीर ने कहा- चुनाव के बाद कोर्ट जाऊंगा

दैनिक भास्कर ने हुमायूं कबीर से बात की। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह फेक है। ये वीडियो AI से बनाया गया है। मैं इनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। समय मिलते ही केस करूंगा। हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं सीएम हिमंता बिस्व सरमा, मोहन यादव से कभी नहीं मिला, न ही बात हुई।

वीडियो में हुमायूं कबीर किसी से बातचीत करते दिख रहे है।

वीडियो में हुमायूं कबीर किसी से बातचीत करते दिख रहे है।

वीडियो में सुवेंदु अधिकारी से बातचीत का दावा

वीडियो में हुमायूं कबीर दावा करते हैं कि उनकी बातचीत बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से हुई है। उन्हें दिल्ली ले जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलाने की बात कही गई थी। हुमायूं प्रधानमंत्री कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संपर्क का भी जिक्र करते हैं। वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के साथ बातचीत का संकेत भी देते हैं।

वीडियो में हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ 1000 करोड़ रुपए की डील का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ सीनियर नेताओं के साथ बातचीत के दावे भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि अगर वह इस रणनीति में सफल होते हैं तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

ये पता नहीं चला है कि ये वायरल वीडियो कहा शूट किया गया था। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।

ये पता नहीं चला है कि ये वायरल वीडियो कहा शूट किया गया था। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।

टीएमसी का आरोप- ED चुप क्यों है, यह गंभीर मामला

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने यह भी कहा कि वीडियो में कबीर ने 200 करोड़ रुपए एडवांस मिलने और पीएमओ का जिक्र किया है। घोष ने सवाल उठाया कि इस मामले में पीएमओ का कौन-सा अधिकारी शामिल है और इसकी जांच क्यों नहीं हो रही।

TMC ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि यह पैसों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला है। TMC ने यह भी सवाल उठाया कि ED इस मामले में अब तक चुप क्यों है।

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी

हुमायूं ने 6 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा या वैन से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था।

……………….

हुमायूं कबीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

’मुर्शिदाबाद में बाबरी बनना तय, हिम्मत है तो गिराओ’: कौन हैं मस्जिद का ऐलान करने वाले विधायक हुमायूं, TMC ने सस्पेंड किया

‘6 दिसंबर (2025) को 12 बजे ही बाबरी मस्जिद का शिलान्यास होगा। मुसलमानों का सेंटिमेंट टूटा है, कुछ तो करना पड़ेगा। 1992 में जिन्होंने बाबरी मस्जिद तोड़ी, उनमें हिम्मत है तो मुर्शिदाबाद में आकर गिरा दें।‘ मुर्शिदाबाद के भरतपुर से TMC विधायक हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में बाबरी नाम से मस्जिद बनाने का दावा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket