Friday, 06 Nov 2026 | 01:31 PM

Trending :

Writer santosh kumar claims to write dhurandhar 2 movie, said he wrote it back in 2023

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ फिल्मों के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संतोष कुमार ने हाल ही में धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखने का दावा किया है। उनका कहना है कि ये स्क्रिप्ट उन्होंने 2023 में लिखी थी, जिसे अब धुरंधर 2 के नाम से बनाया गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि उनके पास इससे जुड़े कई सबूत हैं, हालांकि अब तक उन्होंने न ही सबूत पेश किए हैं और न ही मेकर्स के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज करवाई है।

राइटर संतोष कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चुराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आप सबने देखा होगा कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। ये मूवी देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है। मेरी कहानी है। मैंने इसे बहुत मेहनत से किया था। 2023 में मैंने यहां आकर बहुत सारी कंपनियों को स्टोरी नरेट की थी। मुझे कहा गया था कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए, तो बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी लेकर आओ। मैं सोनी के पास गया, जी के पास गया, टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन के पास गया।’

संतोष कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की झलक।

संतोष कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की झलक।

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए था। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने बहुत डायरेक्टर्स को स्क्रिप्ट भेजी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का हिस्सा था, मैंने वहां भी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई है, नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत हैं। मेरे पास तस्वीरें हैं, स्क्रिप्ट हैं, स्केच हैं। मैं इस फिल्म के खिलाफ केस कर रहा हूं। फिल्म अच्छी है, लेकिन उन लोगों ने मेरे काम का दुरुपयोग किया है। फिल्म सिनेमा एंटरटेनमेंट थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया।’

दैनिक भास्कर ने इन दावों पर धुरंधर-2 के मेकर्स का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

मीडिया से बातचीत में संतोष कुमार ने ये भी कहा है कि उनकी तरह साउथ से कई राइटर आते हैं, लेकिन उन्हें यहां काम नहीं मिलता और फिर उन्हीं की क्रिएटिविटी का मिसयूज किया जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारतीय फैंस के फीफा देखने पर संकट:वर्ल्ड कप में दो महीने से भी कम समय; किसी चैनल ने नहीं लिए राइट्स

April 18, 2026/
5:44 pm

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब दो...

चांदी ₹5,059 बढ़कर ₹2.22 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹2,038 महंगा हुआ, इस साल दाम ₹9 हजार बढ़ चुके

June 29, 2026/
12:30 pm

सोने-चांदी की कीमतों में 29 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो आज...

शराब और बीयर 20% तक महंगी हो सकती है:ईरान जंग का असर, पैकेजिंग की लागत बढ़ी; कंपनियों ने राज्यों से दाम बढ़ाने की मांग की

May 7, 2026/
6:11 pm

शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब, बीयर और वाइन की कीमतें बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों...

विवाहिता ने एसिड पिया, दस दिन बाद मौत:पारिवारिक विवाद के बाद बैतूल, भोपाल, नागपुर में चला इलाज

April 9, 2026/
2:19 pm

बैतूल के टिकारी इलाके में एक विवाहिता की एसिड पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। अंजली (30)...

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹3389 कम होकर ₹2.40 लाख किलो हुई, सोना ₹1216 सस्ता हुआ

May 2, 2026/
10:27 am

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 1,216 रुपए गिरकर 1,50,263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर...

स्किनकेयर टिप्स: फ़िनलैंड्स और स्ट्रेंथनेस से बचाएगा ये स्किनकेयर रूटीन, रोज़ सुबह करें ये 5 ज़रूरी काम

May 31, 2026/
3:01 pm

31 मई 2026 को 15:01 IST पर अद्यतन किया गया स्किनकेयर टिप्स: स्किनकेयर टिप्स: स्किन में फाइनैंस और बिजनेसनेस की...

Shubman Gill (left) and Abhishek Sharma (AP Photo)

May 12, 2026/
5:54 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 17:54 IST अन्नाद्रमुक का नवीनतम संकट अपमानजनक चुनावी नतीजे के बाद आया है जिसमें पार्टी 167...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Writer santosh kumar claims to write dhurandhar 2 movie, said he wrote it back in 2023

Writer santosh kumar claims to write dhurandhar 2 movie, said he wrote it back in 2023

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ फिल्मों के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संतोष कुमार ने हाल ही में धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखने का दावा किया है। उनका कहना है कि ये स्क्रिप्ट उन्होंने 2023 में लिखी थी, जिसे अब धुरंधर 2 के नाम से बनाया गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि उनके पास इससे जुड़े कई सबूत हैं, हालांकि अब तक उन्होंने न ही सबूत पेश किए हैं और न ही मेकर्स के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज करवाई है।

राइटर संतोष कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चुराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आप सबने देखा होगा कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। ये मूवी देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है। मेरी कहानी है। मैंने इसे बहुत मेहनत से किया था। 2023 में मैंने यहां आकर बहुत सारी कंपनियों को स्टोरी नरेट की थी। मुझे कहा गया था कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए, तो बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी लेकर आओ। मैं सोनी के पास गया, जी के पास गया, टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन के पास गया।’

संतोष कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की झलक।

संतोष कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की झलक।

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए था। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने बहुत डायरेक्टर्स को स्क्रिप्ट भेजी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का हिस्सा था, मैंने वहां भी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई है, नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत हैं। मेरे पास तस्वीरें हैं, स्क्रिप्ट हैं, स्केच हैं। मैं इस फिल्म के खिलाफ केस कर रहा हूं। फिल्म अच्छी है, लेकिन उन लोगों ने मेरे काम का दुरुपयोग किया है। फिल्म सिनेमा एंटरटेनमेंट थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया।’

दैनिक भास्कर ने इन दावों पर धुरंधर-2 के मेकर्स का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

मीडिया से बातचीत में संतोष कुमार ने ये भी कहा है कि उनकी तरह साउथ से कई राइटर आते हैं, लेकिन उन्हें यहां काम नहीं मिलता और फिर उन्हीं की क्रिएटिविटी का मिसयूज किया जाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket