Saturday, 24 Oct 2026 | 06:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

X Platform Down Globally | Users Report Access Issues; 14,000 Complaints in US

  • Hindi News
  • Tech auto
  • X Platform Down Globally | Users Report Access Issues; 14,000 Complaints In US

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस दुनियाभर में ठप हो गई है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स को एप और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में एक्सेस करने में परेशानी हो रही है।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, यूजर्स न तो नई पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक लोड हो रहे हैं। यहां तक कि टाइमलाइन भी रिफ्रेश नहीं हो पा रही है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा 29,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित

अमेरिका में कुछ ही मिनटों में 29,000 से ज्यादा यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की रिपोर्ट की। इसके अलावा, ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देशों में भी डाउन की शिकायतें आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के कोर सर्वर या ग्लोबल सर्विस में आई तकनीकी खामी के कारण हुई है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मोबाइल एप पर दिख रहा ‘कैन नॉट रिट्रीव पोस्ट’ का मैसेज

X के मोबाइल एप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। एप ओपन करने पर स्क्रीन पर एक मैसेज आ रहा है- “कैन नॉट रिट्रीव पोस्ट्स एट दिस टाइम। प्लीज ट्राई अगेन लेटर।”

खास बात यह है कि इस दौरान यूजर्स को नोटिफिकेशन तो मिल रहे हैं, जिससे पता चलता है कि बैकग्राउंड में एक्टिविटी हो रही है, लेकिन वे उन पोस्ट्स या मैसेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

भारत में 4,500 से ज्यादा लोगों ने की शिकायत

भारत में रात करीब 8:17 बजे से यूजर्स ने प्लेटफॉर्म में गड़बड़ी की शिकायत शुरू हुईं। शुरुआत में करीब 1,200 लोगों ने रिपोर्ट किया, लेकिन महज 15 मिनट के भीतर यानी 8:30 बजे तक यह संख्या बढ़कर 4,500 के पार पहुंच गई।

ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वे बार-बार स्क्रीन को नीचे खींचकर (पुल टू रिफ्रेश) अपडेट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्क्रीन ब्लैंक आ रही है या सिर्फ लोडिंग हो रही है।

X के तीन आउटेज

  • 18 नवंबर 2025, शाम करीब 5 बजे से रात 9 बजे तक X की सर्विस डाउन रही थीं। भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग करने में दिक्कत आई थी।
  • 26 अप्रैल 2024, दोपहर करीब 1.15 बजे से X डाउन हो गया था। डाउन डिटेक्टर पर 145 लोगों ने X को यूज करने में दिक्कत की रिपोर्ट की थी। यूजर्स को वेब और एप दोनों पर इसके इस्तेमाल में दिक्कत आ रही थी।
  • 21 दिसंबर 2023, X की सर्विस डाउन हो गई थी। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी। यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X।’

इलॉन मस्क ने 2022 में खरीदा था X

27 अक्टूबर 2022 को इलॉन मस्क ने ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए होती है।

मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था।

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट का दावा- फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार

June 29, 2026/
11:24 am

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की एक रिपोर्ट में दावा किया...

चुनाव परिणाम 2026 लाइव अपडेट: एबीपी न्यूज के पास बंगाल के राष्ट्रपति भवन की सूची, जानें कौन-कौन बन सकता है मंत्री

May 7, 2026/
8:39 am

टीएमसी (टीएमसी) ने रविवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ...

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वा बच्चों की पहली झलक:पोस्ट में लिखा- मुझे चुनने के लिए शुक्रिया; शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता

June 12, 2026/
2:48 pm

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। मई महीने...

Rajpal Yadav Emotional Statement On Wife Radha

October 18, 2026/
3:51 pm

19 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्ज के चेक बाउंस मामले और लंबे कानूनी विवाद का सामना कर रहे एक्टर राजपाल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

X Platform Down Globally | Users Report Access Issues; 14,000 Complaints in US

X Platform Down Globally | Users Report Access Issues; 14,000 Complaints in US
  • Hindi News
  • Tech auto
  • X Platform Down Globally | Users Report Access Issues; 14,000 Complaints In US

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस दुनियाभर में ठप हो गई है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स को एप और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में एक्सेस करने में परेशानी हो रही है।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, यूजर्स न तो नई पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक लोड हो रहे हैं। यहां तक कि टाइमलाइन भी रिफ्रेश नहीं हो पा रही है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा 29,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित

अमेरिका में कुछ ही मिनटों में 29,000 से ज्यादा यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की रिपोर्ट की। इसके अलावा, ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देशों में भी डाउन की शिकायतें आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के कोर सर्वर या ग्लोबल सर्विस में आई तकनीकी खामी के कारण हुई है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मोबाइल एप पर दिख रहा ‘कैन नॉट रिट्रीव पोस्ट’ का मैसेज

X के मोबाइल एप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। एप ओपन करने पर स्क्रीन पर एक मैसेज आ रहा है- “कैन नॉट रिट्रीव पोस्ट्स एट दिस टाइम। प्लीज ट्राई अगेन लेटर।”

खास बात यह है कि इस दौरान यूजर्स को नोटिफिकेशन तो मिल रहे हैं, जिससे पता चलता है कि बैकग्राउंड में एक्टिविटी हो रही है, लेकिन वे उन पोस्ट्स या मैसेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

भारत में 4,500 से ज्यादा लोगों ने की शिकायत

भारत में रात करीब 8:17 बजे से यूजर्स ने प्लेटफॉर्म में गड़बड़ी की शिकायत शुरू हुईं। शुरुआत में करीब 1,200 लोगों ने रिपोर्ट किया, लेकिन महज 15 मिनट के भीतर यानी 8:30 बजे तक यह संख्या बढ़कर 4,500 के पार पहुंच गई।

ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वे बार-बार स्क्रीन को नीचे खींचकर (पुल टू रिफ्रेश) अपडेट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्क्रीन ब्लैंक आ रही है या सिर्फ लोडिंग हो रही है।

X के तीन आउटेज

  • 18 नवंबर 2025, शाम करीब 5 बजे से रात 9 बजे तक X की सर्विस डाउन रही थीं। भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग करने में दिक्कत आई थी।
  • 26 अप्रैल 2024, दोपहर करीब 1.15 बजे से X डाउन हो गया था। डाउन डिटेक्टर पर 145 लोगों ने X को यूज करने में दिक्कत की रिपोर्ट की थी। यूजर्स को वेब और एप दोनों पर इसके इस्तेमाल में दिक्कत आ रही थी।
  • 21 दिसंबर 2023, X की सर्विस डाउन हो गई थी। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी। यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X।’

इलॉन मस्क ने 2022 में खरीदा था X

27 अक्टूबर 2022 को इलॉन मस्क ने ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए होती है।

मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था।

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket