Sunday, 01 Nov 2026 | 09:07 PM

Trending :

Youtuber Anurag Dubey Health Worsens

Youtuber Anurag Dubey Health Worsens

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सेहत एक बार फिर गंभीर हो गई है। अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव में सुसाइड करने की कोशिश की थी। इस दौरान अनुराग रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

13 मार्च को हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन देहरादून शिफ्ट करने के दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उन्हें फिर से पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुराग एम्बुलेंस में हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मैनेजर ने बताया कि डॉक्टरों ने हालत स्थिर देखते हुए डिस्चार्ज किया था, लेकिन घर ले जाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

मैनेजर बोले- हालत नाजुक, दुआओं की जरूरत

मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए लिखा, ‘कल अनुराग भाई की हालत स्थिर थी, इसलिए हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से रास्ते में ही उनकी कंडीशन खराब हो गई। वह अभी अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी, इसलिए हमने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।’ मैनेजर ने फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।

13 मार्च को उन्हें ICU से डिस्चार्ज किया गया था।

सुसाइड की कोशिश में फेफड़े हुए डैमेज

अनुराग डोभाल की इस हालत की वजह कुछ दिन पहले हुआ एक भयानक हादसा है। इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा दी थी। इस एक्सीडेंट में अनुराग के कूल्हे की हड्डियां टूट गई थीं और उनके फेफड़े भी बुरी तरह डैमेज हो गए थे। चोटों की वजह से उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिससे सांस लेने की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है।

परिवार पर लगाया था टॉर्चर का आरोप

इस विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी जब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर कई इमोशनल पोस्ट किए थे। 3 मार्च को उन्होंने लिखा था कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। अनुराग ने वीडियो में दावा किया था, मुझसे मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा और भाई होंगे।

इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण

अनुराग ने अपने आखिरी व्लॉग में बताया था कि रितिका के साथ उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी में शामिल नहीं हुए। अनुराग का कहना था कि उन्हें न तो माता-पिता का प्यार मिला और न ही भाई का।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा-बच्चों के साथ मिलकर रहें हेमा मालिनी:सनी-बॉबी पर कहा- हम पब्लिसिटी नहीं करते, हम परिवार हैं; मौत की फर्जी खबर पर दिया रिएक्शन

July 7, 2026/
11:57 am

लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन के कुछ महीनों बाद अब हेमा मालिनी ने उनकी आखिरी इच्छा पर बात की है।...

MP Ayushman Hospitals Lose NABH Certificate Status

April 4, 2026/
11:05 pm

आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में अस्पतालों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। भोपाल, इंदौर,...

ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट के सपोर्ट में आए सोनू सूद:कान्स में इग्नोर होने के दावों पर बोले- अपनों की कमियां मत निकालो, मेहनत पर गर्व करो

May 15, 2026/
5:48 pm

एक्ट्रेस आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें...

केरल एग्जिट पोल 2026 लाइव | एग्जिट पोल परिणाम केरल चुनाव नवीनतम अपडेट: सीवोटर, एक्सिस माई इंडिया, चाणक्य एग्जिट पोल, एलडीएफ बनाम यूडीएफ बनाम बीजेपी सीट प्रेडि

April 30, 2026/
10:49 am

केरल एग्जिट पोल लाइव परिणाम: केरल के लिए एग्जिट पोल के अनुमानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट...

बीएमसी मेयर पद के लिए दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपना रुख साफ कर दिया

January 19, 2026/
8:53 pm

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के आगामी नतीजों के बाद नए राजनीतिक समीकरण की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Youtuber Anurag Dubey Health Worsens

Youtuber Anurag Dubey Health Worsens

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सेहत एक बार फिर गंभीर हो गई है। अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव में सुसाइड करने की कोशिश की थी। इस दौरान अनुराग रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

13 मार्च को हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन देहरादून शिफ्ट करने के दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उन्हें फिर से पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुराग एम्बुलेंस में हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मैनेजर ने बताया कि डॉक्टरों ने हालत स्थिर देखते हुए डिस्चार्ज किया था, लेकिन घर ले जाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

मैनेजर बोले- हालत नाजुक, दुआओं की जरूरत

मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए लिखा, ‘कल अनुराग भाई की हालत स्थिर थी, इसलिए हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से रास्ते में ही उनकी कंडीशन खराब हो गई। वह अभी अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी, इसलिए हमने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।’ मैनेजर ने फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।

13 मार्च को उन्हें ICU से डिस्चार्ज किया गया था।

13 मार्च को उन्हें ICU से डिस्चार्ज किया गया था।

सुसाइड की कोशिश में फेफड़े हुए डैमेज

अनुराग डोभाल की इस हालत की वजह कुछ दिन पहले हुआ एक भयानक हादसा है। इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा दी थी। इस एक्सीडेंट में अनुराग के कूल्हे की हड्डियां टूट गई थीं और उनके फेफड़े भी बुरी तरह डैमेज हो गए थे। चोटों की वजह से उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिससे सांस लेने की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है।

परिवार पर लगाया था टॉर्चर का आरोप

इस विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी जब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर कई इमोशनल पोस्ट किए थे। 3 मार्च को उन्होंने लिखा था कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। अनुराग ने वीडियो में दावा किया था, मुझसे मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा और भाई होंगे।

इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण

अनुराग ने अपने आखिरी व्लॉग में बताया था कि रितिका के साथ उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी में शामिल नहीं हुए। अनुराग का कहना था कि उन्हें न तो माता-पिता का प्यार मिला और न ही भाई का।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket