Saturday, 08 Aug 2026 | 09:54 AM

Trending :

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया मुस्लिम नाटो- पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये ने रक्षा समझौता साइन किया:एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा; साझा ट्रेनिंग और सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा सैफ अली खान बहन के पर्स से पैसे निकालते थे:सबा पटौदी ने बताया- रक्षा बंधन पर वही रकम गिफ्ट में दे देते थे सैफ अली खान बहन के पर्स से पैसे निकालते थे:सबा पटौदी ने बताया- रक्षा बंधन पर वही रकम गिफ्ट में दे देते थे Dabur Products Ban Lifted | USA Becomes Top LPG Supplier to India
EXCLUSIVE

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की:गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भी भेजी, 9 महीने बाद गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी के शव की तस्वीर भारत में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को भी भेजी। करीब 9 महीने की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 30 साल के अविनाश नार्ने के रूप में हुई है। उसकी शादी 5 जून 2025 को राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। वह महिला उसकी शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। हत्या कर के पुलिस को फोन किया पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 को अविनाश ने राजिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता का शव अंदर मिला। अविनाश ने पूछताछ में दावा किया कि वह करीब 40 मिनट के लिए घर से बाहर गया था। लौटने पर पत्नी बाथरूम में बंद मिली। हालांकि, जांच में पता चला कि उसके बाहर रहने के दौरान फ्लैट में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं आया था। जांच में सामने आया कि हत्या वाले दिन अविनाश ने अपनी गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। इसी दौरान उसने पत्नी के शव की तस्वीर भी उसे भेजी। पुलिस को राजिता के कई मैसेज भी मिले। इनमें उसने पति के बनाए ड्रिंक का स्वाद कई बार कड़वा बताया था। मौत वाले दिन उसने मैसेज किया था कि स्मूदी का स्वाद दवा और कफ सिरप जैसा लग रहा है। अगले दिन किंग काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट में राजिता की मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच तेज की। पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को अविनाश के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया। वह फिलहाल 50 लाख डॉलर (5 मिलियन डॉलर) की जमानत पर जेल में है। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दत्तात्रेय होसबाले बोले- ईरान युद्ध पर भारत का स्टैंड सही:पानीपत में कहा- BJP ने RSS की विचारधारा अपनाई, बाकियों ने दरवाजे बंद किए

March 15, 2026/
12:01 pm

हरियाणा में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के आखिरी दिन रविवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय...

बैतूल में महिला का शव फंदे पर मिला:पानी पीने उठे पति ने देखा शव, 5 बच्चों की थी मां

April 4, 2026/
2:25 pm

बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी पुलिस चौकी के ग्राम कनारा में शुक्रवार देर रात 46 वर्षीय महिला...

धनुष के प्रीमियर में आने का कारण रोमांटिक नहीं:मृणाल ठाकुर बोलीं- मैं उनकी लंबे समय से फैन हूं, साथ काम करने की इच्छा है

February 20, 2026/
4:01 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर साउथ...

मानव मर्डर केस, ट्रांसपोर्टर और एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल सामने आया:जिसे पत्नी बता रहे, वह भी लिव-इन पार्टनर; मां को एजेंट हैप्पी पर शक

May 21, 2026/
5:00 am

हरियाणा के करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई हैं। पुलिस मामले को...

लखनऊ अग्निकांड: यूपी सरकार ने भीषण अग्निकांड के बाद 4 अधिकारियों को निलंबित किया | न्यूज18

June 23, 2026/
5:54 pm

लखनऊ अग्निकांड मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना के संबंध में चार अधिकारियों को निलंबित...

रॉकस्टार का सीक्वल नहीं बनाएंगे इम्तियाज अली:कहा- जिसे पसंद हो, वो बनाए, अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अधूरा प्यार और बिछड़ने का दर्द दिखेगा

May 23, 2026/
6:30 am

रॉकस्टार का सीक्वल नहीं बनाएंगे इम्तियाज अली, लेकिन उनकी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में एक बार फिर अधूरे प्यार,...

Khalistan Army Threatens Diljit Dosanjh

May 25, 2026/
9:41 am

लुधियाना की मेयर और दिलजीत दोसांझ। लुधियाना शहर में उस वक्त भारी सनसनी फैल गई जब लुधियाना नगर निगम के...

राजनीति

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की:गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भी भेजी, 9 महीने बाद गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की:गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भी भेजी, 9 महीने बाद गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी के शव की तस्वीर भारत में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को भी भेजी। करीब 9 महीने की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 30 साल के अविनाश नार्ने के रूप में हुई है। उसकी शादी 5 जून 2025 को राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। वह महिला उसकी शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। हत्या कर के पुलिस को फोन किया पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 को अविनाश ने राजिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता का शव अंदर मिला। अविनाश ने पूछताछ में दावा किया कि वह करीब 40 मिनट के लिए घर से बाहर गया था। लौटने पर पत्नी बाथरूम में बंद मिली। हालांकि, जांच में पता चला कि उसके बाहर रहने के दौरान फ्लैट में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं आया था। जांच में सामने आया कि हत्या वाले दिन अविनाश ने अपनी गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। इसी दौरान उसने पत्नी के शव की तस्वीर भी उसे भेजी। पुलिस को राजिता के कई मैसेज भी मिले। इनमें उसने पति के बनाए ड्रिंक का स्वाद कई बार कड़वा बताया था। मौत वाले दिन उसने मैसेज किया था कि स्मूदी का स्वाद दवा और कफ सिरप जैसा लग रहा है। अगले दिन किंग काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट में राजिता की मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच तेज की। पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को अविनाश के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया। वह फिलहाल 50 लाख डॉलर (5 मिलियन डॉलर) की जमानत पर जेल में है। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket