Monday, 21 Sep 2026 | 05:17 PM

Trending :

'3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल से शुरू:'ललकारा' के बाद काम शुरू करेंगे आमिर खान; करीना, माधवन और शरमन की होगी वापसी '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल से शुरू:'ललकारा' के बाद काम शुरू करेंगे आमिर खान; करीना, माधवन और शरमन की होगी वापसी National Film Awards 2026 | Ekta Nagar Kevadiya Ceremony & Updates सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए रोहतक फिल्म फेस्टिवल में एक्टर रणदीप हुड्डा का देसी अंदाज:युवाओं से बोले- कलेजा पाटैन नै हो रहा; किमै न किमै जरूर होवेगा सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को लगाई फटकार:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरी मजाक उड़ाया
EXCLUSIVE

ओवन में खाना कितनी देर तक गर्म करना चाहिए? ज्यादा देर तक रखने से क्या होगा, गलती करने से बिगड़ेगी सेहत

authorimg

Last Updated:

Tips To Reheat Food: आजकल खाना गर्म करने के लिए अधिकतर लोग माइक्रोवेव ओवन इस्तेमाल करते हैं. कई लोग खाना सिर्फ 1-2 मिनट गर्म करते हैं, जबकि कुछ लोग 10 मिनट तक खाना गर्म करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को आमतौर पर ओवन में 2-3 मिनट तक ही खाना गर्म करना चाहिए. ज्यादा गर्म करने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं.

Zoom

ओवन में खाना 2-3 मिनट तक ही गर्म करना चाहिए, वरना इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.

Reheating Food in Microwave: अक्सर लोग खाना बनाने के बाद उसे रख देते हैं और फिर ब्रेक मिलने पर खाते हैं. जब खाना ठंडा हो जाता है, तब उसे खाने से पहले गर्म करते हैं. आजकल ऑफिस में भी हर जगह माइक्रोवेव ओवन लगा होता है और अधिकतर लोग लंच व डिनर में उसका यूज करते हैं. माइक्रोवेव में आप अपनी मर्जी से कितनी भी देर खाना गर्म कर सकते हैं. कई लोग 1-2 मिनट तक खाना गर्म करते हैं, जबकि कई लोग 10-15 मिनट तक ओवन में खाने को हीट करते हैं. ऐसे में सवाल है कि ओवन में लोगों को कितनी देर तक खाना गर्म करना चाहिए? अगर ज्यादा देर तक गर्म करेंगे, तो उससे क्या होगा और सेहत पर क्या असर पड़ेगा? चलिए इन सभी सवालों के जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं.

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए. ओवन में सब्जी या दाल 1.5 से 2 मिनट तक गर्म कर सकते हैं. रोटी या पिज्जा स्लाइस 20 से 30 सेकंड तक गर्म करने चाहिए. ज्यादा देर तक गर्म करने पर ये रबर जैसे सख्त हो सकते हैं. ठंडे चावल 1 से 2 मिनट मिनट गर्म कर सकते हैं. ओवन में खाना हमेशा ढककर गर्म करें, इससे नमी बनी रहती है और खाना जल्दी गर्म होता है. चाय और सूप भी 1-2 मिनट तक ही गर्म करने चाहिए. आमतौर पर सभी तरह के फूड को 1 से 3 मिनट तक गर्म करना सुरक्षित माना जाता है. इससे ज्यादा समय तक खाना गर्म करने से खाने का स्वाद और क्वालिटी बिगड़ सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ओवन में खाना ज्यादा देर तक खाना गर्म करना नुकसानदायक माना जाता है. इससे खाने के पोषक तत्वों में कमी हो सकती है. दरअसल ज्यादा तापमान पर लंबे समय तक गर्म करने से खाने के विटामिन्स जैसे- विटामिन C और B कॉम्प्लेक्स के अलावा मिनरल्स खत्म हो सकते हैं. इसके अलावा स्वाद और बनावट में बदलाव भी आ सकता है. ओवरहीट करने से खाना बहुत ज्यादा सूख जाता है, सख्त हो जाता है या जल सकता है, जिससे उसका असली स्वाद बिगड़ जाता है.

डाइटिशियन की मानें तो ओवन में खाने को ज्यादा देर तक गर्म करने से उसमें हानिकारक केमिकल्स बन सकते हैं. स्टार्च वाले फूड जैसे आलू या ब्रेड को बहुत ज्यादा गर्म करने पर एक्रिलेमाइड नामक केमिकल बन सकता है, जो नुकसानदेह होता है. इसके अलावा फैट और तेल वाले खाने को बार-बार या ज्यादा गर्म करने से वे खराब हो सकते हैं, जिससे पेट खराब होने की समस्या हो सकती है. ओवन में खाना गर्म करते वक्त कुछ सावधानी भी बरतें. कभी भी साधारण प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म न करें. माइक्रोवेव सेफ कांच या सिरेमिक के बर्तनों का ही उपयोग करें. एक ही बार खाना गर्म करें. खाने को बार-बार गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्वस्थ नाश्ते के लिए मूंग दाल पालक इडली रेसिपी, उच्च प्रोटीन आयरन से भरपूर पालक

June 9, 2026/
4:11 pm

9 जून 2026 को 16:11 IST पर अद्यतन किया गया हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपी: अगर आप कुछ स्वादिष्ट और जल्दी...

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सिवनी पहुंचीं:बोलीं- स्कूलों में बालिकाओं के शौचालय का मुद्दा प्रदेश में उठाएंगी; संगठन विस्तार पर जोर

April 3, 2026/
7:39 pm

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत ने सिवनी के दो दिवसीय दौरे पर रही।...

मुर्शिदाबाद में वोट के दौरान भयंकर तबाही, हुमायूँ कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, देसी बम भी टूटा

April 23, 2026/
10:24 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वोटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. यहां कांग्रेस से...

गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़:भारतीय मालिकों को इससे बचना चाहिए, द हंड्रेड में सनराइजर्स ने अबरार को खरीदा था

March 16, 2026/
4:46 pm

इंग्लैंड की टी-20 लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा...

Chennai Super Kings. (AP)

April 18, 2026/
8:06 pm

आखरी अपडेट:18 अप्रैल, 2026, 20:06 IST विपक्ष ने मौजूदा 543 सीटों के आधार पर महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ओवन में खाना कितनी देर तक गर्म करना चाहिए? ज्यादा देर तक रखने से क्या होगा, गलती करने से बिगड़ेगी सेहत

authorimg

Last Updated:

Tips To Reheat Food: आजकल खाना गर्म करने के लिए अधिकतर लोग माइक्रोवेव ओवन इस्तेमाल करते हैं. कई लोग खाना सिर्फ 1-2 मिनट गर्म करते हैं, जबकि कुछ लोग 10 मिनट तक खाना गर्म करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को आमतौर पर ओवन में 2-3 मिनट तक ही खाना गर्म करना चाहिए. ज्यादा गर्म करने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं.

Zoom

ओवन में खाना 2-3 मिनट तक ही गर्म करना चाहिए, वरना इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.

Reheating Food in Microwave: अक्सर लोग खाना बनाने के बाद उसे रख देते हैं और फिर ब्रेक मिलने पर खाते हैं. जब खाना ठंडा हो जाता है, तब उसे खाने से पहले गर्म करते हैं. आजकल ऑफिस में भी हर जगह माइक्रोवेव ओवन लगा होता है और अधिकतर लोग लंच व डिनर में उसका यूज करते हैं. माइक्रोवेव में आप अपनी मर्जी से कितनी भी देर खाना गर्म कर सकते हैं. कई लोग 1-2 मिनट तक खाना गर्म करते हैं, जबकि कई लोग 10-15 मिनट तक ओवन में खाने को हीट करते हैं. ऐसे में सवाल है कि ओवन में लोगों को कितनी देर तक खाना गर्म करना चाहिए? अगर ज्यादा देर तक गर्म करेंगे, तो उससे क्या होगा और सेहत पर क्या असर पड़ेगा? चलिए इन सभी सवालों के जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं.

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए. ओवन में सब्जी या दाल 1.5 से 2 मिनट तक गर्म कर सकते हैं. रोटी या पिज्जा स्लाइस 20 से 30 सेकंड तक गर्म करने चाहिए. ज्यादा देर तक गर्म करने पर ये रबर जैसे सख्त हो सकते हैं. ठंडे चावल 1 से 2 मिनट मिनट गर्म कर सकते हैं. ओवन में खाना हमेशा ढककर गर्म करें, इससे नमी बनी रहती है और खाना जल्दी गर्म होता है. चाय और सूप भी 1-2 मिनट तक ही गर्म करने चाहिए. आमतौर पर सभी तरह के फूड को 1 से 3 मिनट तक गर्म करना सुरक्षित माना जाता है. इससे ज्यादा समय तक खाना गर्म करने से खाने का स्वाद और क्वालिटी बिगड़ सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ओवन में खाना ज्यादा देर तक खाना गर्म करना नुकसानदायक माना जाता है. इससे खाने के पोषक तत्वों में कमी हो सकती है. दरअसल ज्यादा तापमान पर लंबे समय तक गर्म करने से खाने के विटामिन्स जैसे- विटामिन C और B कॉम्प्लेक्स के अलावा मिनरल्स खत्म हो सकते हैं. इसके अलावा स्वाद और बनावट में बदलाव भी आ सकता है. ओवरहीट करने से खाना बहुत ज्यादा सूख जाता है, सख्त हो जाता है या जल सकता है, जिससे उसका असली स्वाद बिगड़ जाता है.

डाइटिशियन की मानें तो ओवन में खाने को ज्यादा देर तक गर्म करने से उसमें हानिकारक केमिकल्स बन सकते हैं. स्टार्च वाले फूड जैसे आलू या ब्रेड को बहुत ज्यादा गर्म करने पर एक्रिलेमाइड नामक केमिकल बन सकता है, जो नुकसानदेह होता है. इसके अलावा फैट और तेल वाले खाने को बार-बार या ज्यादा गर्म करने से वे खराब हो सकते हैं, जिससे पेट खराब होने की समस्या हो सकती है. ओवन में खाना गर्म करते वक्त कुछ सावधानी भी बरतें. कभी भी साधारण प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म न करें. माइक्रोवेव सेफ कांच या सिरेमिक के बर्तनों का ही उपयोग करें. एक ही बार खाना गर्म करें. खाने को बार-बार गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket