Thursday, 30 Apr 2026 | 06:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बेटे करणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महेंद्र बोहरा लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर तेजा और प्यार का कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था। करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको शब्दों से ज्यादा मिस करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कैसा होता है, लेकिन इस दुख के बीच मुझे सुकून है कि आपने एक अच्छी और पूरी जिंदगी जी।” उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप इस दुनिया से शांति से जाना चाहते हैं और बिना किसी तकलीफ के। ऐसा ही हुआ। आप मजबूत थे और आपने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी।”
एक्टर ने कहा- पिता ने उम्मीद रखना सिखाया करणवीर बोहरा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें जिंदगी की कई अहम बातें सिखाईं। उन्होंने कहा, “आपने मुझे और दीदी को सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल हों, उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर गिरो तो दोबारा खड़े होना चाहिए। जिंदगी को जोश और पॉजिटिविटी के साथ जीना चाहिए।”
करणवीर ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखना और मेहनत करना सिखाया। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे सिखाया कि एक प्रोड्यूसर के एक्टर बनो और अपना शॉट पूरा किए बिना सेट मत छोड़ो। आपने मुझे क्रिएट करना सिखाया। आपने सिखाया कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।” एक्टर ने पोस्ट में यह भी लिखा कि जो भी उनके पिता के बारे में बात करता है, वही कहता है कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसा पिता मिला। कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे महेंद्र बोहरा कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। वह फिल्म प्रोड्यूसर रामकुमार बोहरा के बेटे थे। अपने करियर में महेंद्र ने कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया। इनमें तेजा, लश्कर, टक्कर, प्यार का कर्ज और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी फिल्में शामिल हैं। बोहरा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 22, 2026/
7:05 pm

बालों का झड़ना, स्कैल्प में इंफेक्शन या गंजेपन के धब्बे आजकल आम समस्याएं बनती जा रही हैं. एक्सपर्ट्स का मानना...

Sunscreen SPF Protection Level Usage; Skin Barrier

April 21, 2026/
4:30 am

17 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक गर्मियों में बाहर निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ता है। असल...

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

March 21, 2026/
5:30 am

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इससे 126 सीटों वाली...

थाईलैंड में भारतीय टूरिस्ट पर नस्लभेदी कमेंट:रेस्टोरेंट स्टाफ बोली- इंडिया वेरी बैड; पुलिस बुलाने पर मैनेजर ने माफी मांगी

April 21, 2026/
7:47 pm

थाईलैंड के आओ नांग शहर में एक भारतीय टूरिस्ट और ट्रैवल व्लॉगर सूमो को नस्लभेदी कमेंट का सामना करना पड़ा।...

आशा भोसले ने निधन से एक दिन पहले नाटक देखा:लोगों को डांट लगाते हुए कला को जिंदा रखने की बात कही थी

April 25, 2026/
3:20 pm

सिंगर आशा भोसले अपने निधन से एक दिन पहले मुंबई में तीन घंटे का मराठी नाटक देखने गई थीं। वहां...

इंदौर में ACP से बजरंग दल कार्यकर्ता की बहस:बारात के चलते गाड़ी को नहीं मिला रास्ता; विवाद बढ़ा तो टीआई ने खुलवाया जाम

April 27, 2026/
12:04 am

इंदौर के हीरानगर में शनिवार रात बजरंग दल के जिला संयोजक के भतीजे की बारात में जमकर हंगामा हो गया।...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बेटे करणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महेंद्र बोहरा लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर तेजा और प्यार का कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था। करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको शब्दों से ज्यादा मिस करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कैसा होता है, लेकिन इस दुख के बीच मुझे सुकून है कि आपने एक अच्छी और पूरी जिंदगी जी।” उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप इस दुनिया से शांति से जाना चाहते हैं और बिना किसी तकलीफ के। ऐसा ही हुआ। आप मजबूत थे और आपने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी।”
एक्टर ने कहा- पिता ने उम्मीद रखना सिखाया करणवीर बोहरा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें जिंदगी की कई अहम बातें सिखाईं। उन्होंने कहा, “आपने मुझे और दीदी को सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल हों, उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर गिरो तो दोबारा खड़े होना चाहिए। जिंदगी को जोश और पॉजिटिविटी के साथ जीना चाहिए।”
करणवीर ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखना और मेहनत करना सिखाया। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे सिखाया कि एक प्रोड्यूसर के एक्टर बनो और अपना शॉट पूरा किए बिना सेट मत छोड़ो। आपने मुझे क्रिएट करना सिखाया। आपने सिखाया कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।” एक्टर ने पोस्ट में यह भी लिखा कि जो भी उनके पिता के बारे में बात करता है, वही कहता है कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसा पिता मिला। कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे महेंद्र बोहरा कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। वह फिल्म प्रोड्यूसर रामकुमार बोहरा के बेटे थे। अपने करियर में महेंद्र ने कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया। इनमें तेजा, लश्कर, टक्कर, प्यार का कर्ज और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी फिल्में शामिल हैं। बोहरा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket