Saturday, 01 Aug 2026 | 11:32 AM

Trending :

AIIMS Doctor Naval Kishore Vikram tips to protect heatwave | एम्स के डॉक्टर नवल किशोर ने बताए लू से बचने का तरीका

authorimg

Last Updated:

AIIMS Doctor Suggestion on Heatwave: भीषण गर्मी का प्रकोप देश के अधिकांश हिस्सों में शुरू हो गया है. इस गर्मी में कमजोर लोगों को हीटवेव का खतरा दोगुना हो जाता है. इस गर्मी में अक्सर हम वही पुरानी गलतियां दोहराते हैं जो हमारे शरीर के कूलिंग सिस्टम को ठप कर सकती हैं. ऐसे में एम्स के बहुत बड़े डॉक्टर और प्रोफेसर डॉ. नवल किशोर विक्रम ने इस हीट इमरजेंसी से निपटने के लिए खास टिप्स दिए हैं.

Zoom

एम्स के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम.

AIIMS Doctor Suggestion on Heatwave: भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बड़े डॉक्टर नवल किशोर विक्रम ने खास सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस तपिश भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों को गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए. इससे शरीर का कुदरती कूलिंग सिस्टम कमजोर हो सकता है और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है. ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है. डॉ. नवल विक्रम ने कहा कि इस गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान देना चाहिए. इन लोगों पर गर्मी का असर बहुत तेजी से हो सकता है. डॉ. नवल विक्रम ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए खान-पान पर भी बात की है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

डॉ. नवल विक्रम की सलाह

1. धूप से बचाव और पहनावा- डॉ. नवल विक्रम कहते हैं कि इस भीषण गर्मी में सबसे पहले गर्मी से बचना अपनी प्राथमिकता में रखें. जहां तक संभव हो धूप के सीधे संपर्क में आने से बचे. कोशिश करें कि दोपहर के समय जब सूरज की किरणें सबसे तीखी होती हैं, तब बाहर न निकलें. यदि बाहर जाना एकदम जरूरी हो तो पूरे शरीर को ढीले कपड़े से ढककर बाहर निकले. टाइट कपड़े न पहनें. सूती कपड़े पहनें क्योंकि ये पसीने को सोखने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

2. हाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. जैसे ही प्यास लगे तुरंत पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी गर्मी की सबसे बड़ी समस्या है. डॉ. नवल विक्रम बताते हैं कि गर्मी में पसीने के जरिए शरीर का पानी और जरूरी सॉल्ट तेजी से बाहर निकल जाते हैं.इस स्थिति में प्यास लगने का इंतजार न करें. नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें. अगर आपको पसीना ज्यादा आता है तो जल्दी-जल्दी पानी पिए. शरीर को बेहतर तरीके से इलेक्ट्रोलाइट्स देना चाहिए. इसके लिए सिर्फ सादा पानी ही काफी नहीं है. नींबू पानी, शिकंजी, लस्सी, छाछ और आम पन्ना जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का भी सेवन करें. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है.

3. हीट एक्सर्शन के लक्षणों को पहचानें-अगर आपको गर्मी लग रही है तो इसके लक्षणों को पहचानें. बीमारी गंभीर रूप ले, उससे पहले लक्षणों को पहचानना जरूरी है. डॉ. नवल विक्रम ने चेतावनी दी है कि यदि आपको गर्मी के दिनों में ज्यादा थकान, कमजोरी, सिर दर्द या चक्कर जैसी समस्याएं आ रही है या महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. अगर मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द हो तो व्यक्ति को तुरंत किसी ठंडी या छायादार जगह पर जाकर आराम करना चाहिए और ओआरएस या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

4. बाहर काम करने वालों को सावधानी-कई लोगों को इतनी धूप में भी बाहर काम करना पड़ता है. ऐसे लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि खुले में कड़ी मेहनत करने वालों में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक होता है. ऐसे लोगों को धूप में काम के बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए लगातार तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. बीच-बीच में छांव में जाना चाहिए और नमक-चीनी और पानी वाला घोल का ज्यादा सेवन करना चाहिए.

5. क्या खाएं-गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि फलों का सेवन करें और हरी पत्तीदार सब्जियों को भोजन में ज्यादा शामिल करें.

क्या न खाएं
डॉ. नवल विक्रम कहते हैं कि गर्मी में अगर आप बाहर से खाने-पीने की खरीददारी करते हैं तो किसी भी हाल में अगर कोई भी खाद्य पदार्थ कटा हुआ है तो उसे न खरीदे. इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है. हमेशा साबुत फल खरीदें और उन्हें घर पर अच्छी तरह धोकर ही खाएं. भोजन में अधिक नमक, तला-भुना और फैट वाली चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर के तापमान और पाचन पर बुरा असर डालते हैं. जिन लोगों को डायबिटीज, हार्ट, किडनी या लिवर की बीमारी है उन्हें धूप में नहीं निकलना चाहिए. उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए. इन लोगों को खान-पान में अपने डॉक्टरों की बात माननी चाहिए.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल चुनाव बना 'फोर्ट नॉक्स'! 2 लाख+ युवा, बख्तरबंद वार्ता, हाईटेक विचारधारा के बीच चुनाव की तैयारी

April 20, 2026/
12:54 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (पश्चिम बंगाल चुनाव) से पहले सिक्योरिटी का ऐसा अनोखा खाका तैयार किया गया है, जो...

31 जुलाई तक भर सकते हैं आयकर रिटर्न:ये 4 बातें सीनियर सिटीजन को टैक्स में राहत देंगी, मदद करेगी यह गाइड

July 6, 2026/
1:43 pm

पेंशनर्स व गैर व्यावसायिक आय वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2025-26 का आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई...

तस्वीर का विवरण

May 16, 2026/
10:51 am

आपने अक्सर देखा होगा कि 30-40 साल की उम्र के पुरुषों में बिल्कुल तरह के गंजे हो जाते हैं, लेकिन...

कचरे में ​मिले स्पीकर ने जेन-जी भाईयों को बनाया करोड़प​ति:3.5 लाख रुपए में ट्रक खरीदा, घर-ऑफिस से कचरा उठाया, रीसेल कर बढ़ाया बिजनेस

April 4, 2026/
5:05 pm

कचरे के ढेर से मिला स्पीकर दो जेन-जी भाइयों की जिंदगी बदल देगा, यह किसी ने नहीं सोचा होगा। अमेरिका...

मुकेश कुमार ने 2 बेहतरीन कैच पकड़े:बुमराह के डायरेक्ट हिट से नीतीश रन आउट, निसांका के 2 कैच छूटे; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

April 4, 2026/
7:03 pm

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। DC के पेसर मुकेश कुमार...

पन्ना में वनकर्मियों से ट्रैक्टर की चाबी छीनी:अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छुड़ाया; कांग्रेस नेता पर आरोपियों को भगाने का आरोप

April 23, 2026/
11:00 pm

पन्ना जिले के धरमपुर रेंज में वन विभाग की टीम पर हमला कर पत्थर माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट लिया। इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

AIIMS Doctor Naval Kishore Vikram tips to protect heatwave | एम्स के डॉक्टर नवल किशोर ने बताए लू से बचने का तरीका

authorimg

Last Updated:

AIIMS Doctor Suggestion on Heatwave: भीषण गर्मी का प्रकोप देश के अधिकांश हिस्सों में शुरू हो गया है. इस गर्मी में कमजोर लोगों को हीटवेव का खतरा दोगुना हो जाता है. इस गर्मी में अक्सर हम वही पुरानी गलतियां दोहराते हैं जो हमारे शरीर के कूलिंग सिस्टम को ठप कर सकती हैं. ऐसे में एम्स के बहुत बड़े डॉक्टर और प्रोफेसर डॉ. नवल किशोर विक्रम ने इस हीट इमरजेंसी से निपटने के लिए खास टिप्स दिए हैं.

Zoom

एम्स के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम.

AIIMS Doctor Suggestion on Heatwave: भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बड़े डॉक्टर नवल किशोर विक्रम ने खास सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस तपिश भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों को गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए. इससे शरीर का कुदरती कूलिंग सिस्टम कमजोर हो सकता है और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है. ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है. डॉ. नवल विक्रम ने कहा कि इस गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान देना चाहिए. इन लोगों पर गर्मी का असर बहुत तेजी से हो सकता है. डॉ. नवल विक्रम ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए खान-पान पर भी बात की है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

डॉ. नवल विक्रम की सलाह

1. धूप से बचाव और पहनावा- डॉ. नवल विक्रम कहते हैं कि इस भीषण गर्मी में सबसे पहले गर्मी से बचना अपनी प्राथमिकता में रखें. जहां तक संभव हो धूप के सीधे संपर्क में आने से बचे. कोशिश करें कि दोपहर के समय जब सूरज की किरणें सबसे तीखी होती हैं, तब बाहर न निकलें. यदि बाहर जाना एकदम जरूरी हो तो पूरे शरीर को ढीले कपड़े से ढककर बाहर निकले. टाइट कपड़े न पहनें. सूती कपड़े पहनें क्योंकि ये पसीने को सोखने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

2. हाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. जैसे ही प्यास लगे तुरंत पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी गर्मी की सबसे बड़ी समस्या है. डॉ. नवल विक्रम बताते हैं कि गर्मी में पसीने के जरिए शरीर का पानी और जरूरी सॉल्ट तेजी से बाहर निकल जाते हैं.इस स्थिति में प्यास लगने का इंतजार न करें. नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें. अगर आपको पसीना ज्यादा आता है तो जल्दी-जल्दी पानी पिए. शरीर को बेहतर तरीके से इलेक्ट्रोलाइट्स देना चाहिए. इसके लिए सिर्फ सादा पानी ही काफी नहीं है. नींबू पानी, शिकंजी, लस्सी, छाछ और आम पन्ना जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का भी सेवन करें. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है.

3. हीट एक्सर्शन के लक्षणों को पहचानें-अगर आपको गर्मी लग रही है तो इसके लक्षणों को पहचानें. बीमारी गंभीर रूप ले, उससे पहले लक्षणों को पहचानना जरूरी है. डॉ. नवल विक्रम ने चेतावनी दी है कि यदि आपको गर्मी के दिनों में ज्यादा थकान, कमजोरी, सिर दर्द या चक्कर जैसी समस्याएं आ रही है या महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. अगर मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द हो तो व्यक्ति को तुरंत किसी ठंडी या छायादार जगह पर जाकर आराम करना चाहिए और ओआरएस या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

4. बाहर काम करने वालों को सावधानी-कई लोगों को इतनी धूप में भी बाहर काम करना पड़ता है. ऐसे लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि खुले में कड़ी मेहनत करने वालों में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक होता है. ऐसे लोगों को धूप में काम के बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए लगातार तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. बीच-बीच में छांव में जाना चाहिए और नमक-चीनी और पानी वाला घोल का ज्यादा सेवन करना चाहिए.

5. क्या खाएं-गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि फलों का सेवन करें और हरी पत्तीदार सब्जियों को भोजन में ज्यादा शामिल करें.

क्या न खाएं
डॉ. नवल विक्रम कहते हैं कि गर्मी में अगर आप बाहर से खाने-पीने की खरीददारी करते हैं तो किसी भी हाल में अगर कोई भी खाद्य पदार्थ कटा हुआ है तो उसे न खरीदे. इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है. हमेशा साबुत फल खरीदें और उन्हें घर पर अच्छी तरह धोकर ही खाएं. भोजन में अधिक नमक, तला-भुना और फैट वाली चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर के तापमान और पाचन पर बुरा असर डालते हैं. जिन लोगों को डायबिटीज, हार्ट, किडनी या लिवर की बीमारी है उन्हें धूप में नहीं निकलना चाहिए. उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए. इन लोगों को खान-पान में अपने डॉक्टरों की बात माननी चाहिए.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket