Monday, 15 Jun 2026 | 12:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे गौरव खन्ना:बोले- फेल होने का डर नहीं, बिना गॉडफादर के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ एक्टर बना

अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने अपनी जिंदगी के संघर्षों, मुंबई आने के सफर और बिना गॉडफादर के मुकाम हासिल करने पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले जब वे बिना किसी प्लान के कानपुर से पुष्पक एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई आए थे, तब से लेकर अब तक उनमें क्या बदलाव आए हैं। इसके साथ ही गौरव ने नए शो को लेकर परिवार के रिएक्शन, रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अनुभव और जिंदगी में जोखिम लेने की अपनी आदत पर भी चर्चा की। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं, फैंस को आपसे काफी उम्मीदें हैं?
जवाब: बड़ा अच्छा लगता है जब दर्शक इतना भरोसा दिखाते हैं। पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस) में लोगों ने मुझे मेरे असली रूप में देखा। अभी तक वे मुझे सिर्फ किरदारों से जानते थे, लेकिन अब वे असली गौरव (जीके) को जानते हैं। मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं और उन्हें एंटरटेन करता रहूं। सवाल: इस शो में जीके (गौरव खन्ना) क्या खास करने वाले हैं?
जवाब: जीके इस शो में स्टंट करेगा। जीके जिस भी शो में जाता है, वहां जो भी रिक्वायरमेंट होती है, वो जरूर पूरी करता है। सवाल: शो के लिए आपकी क्या तैयारी है?
जवाब: मैं कभी कुछ सोचकर नहीं जाता। मैं खुद को उस परिस्थिति में डालता हूं और रिक्वायरमेंट के हिसाब से परफॉर्म करने की कोशिश करता हूं। मुझे स्टंट्स का कोई एक्सपीरियंस नहीं है, मैं पहली बार यह सब कर रहा हूं। सवाल: शो का ऑफर आने पर घर वालों का कैसा रिएक्शन था?
जवाब: मेरे माता-पिता कानपुर में रहते हैं और बहुत साधारण लोग हैं। जब मेरी मां को पता चला तो वे चिंतित हो गईं। उन्होंने कहा- “तुम क्यों जा रहे हो? तुम्हें क्या जरूरत है, करियर तो अच्छा खासा चल रहा है।” उन्होंने ऐसा ही मास्टरशेफ और बिग बॉस के टाइम भी कहा था। मैंने उन्हें इस बार भी नहीं बताया था। सच कहूं तो शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाला मैं सबसे आखिरी इंसान था। सवाल: फिर आपने शो करने का फैसला कैसे लिया?
जवाब: मेरे पिता ने मेरा हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम्हें यह करना चाहिए। मुझे लगा कि एक-दो शो जीतने के बाद हम अक्सर अपने कंफर्ट जोन में चले जाते हैं। लेकिन मजा तो इसी में है कि खुद को परखा जाए। मैं कॉर्पोरेट लाइन से एक्टर बना और फिर रियलिटी शोज में आया। जब तक कुछ नया करने का जज्बा है, लाइफ में ग्रोथ होती रहेगी। पत्नी आकांक्षा का रिएक्शन भी बिंदास था, उसने तुरंत कहा- “करो!” सवाल: लाइफ में आपने अब तक का सबसे बड़ा जोखिम क्या लिया है?
जवाब: अपने कंफर्ट जोन को छोड़ना। सबसे पहले अपने घर को छोड़कर इतने बड़े शहर (मुंबई) में आना, वह भी बिना किसी प्लान के। मुझे कोई इल्म नहीं था कि मैं एक्टिंग करूंगा। ना किसी को जानता था, ना कोई परिवार था, ना ही कोई गाइडेंस या गॉडफादर था। आज जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि लाइफ में काफी रिस्क लिए हैं। सवाल: उस गौरव को क्या कहेंगे जो सालों पहले बिना किसी जुगाड़ के मुंबई आया था?
जवाब: मैं उसे बस यही कहूंगा कि “खुद पर विश्वास रख।” आज भी मुझे वही चीज काम आती है जो 20 साल पहले आई थी। अगर मैं उस समय अपने विश्वास से डगमगा जाता, तो शायद मैं इस लाइन में कभी नहीं आता और कॉर्पोरेट में ही रह जाता। मुझे लाइफ में रिग्रेट नहीं करना है, बस कुछ आउट ऑफ द बॉक्स करना है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर क्या सोच रहे हैं?
जवाब: मैं उनसे बिग बॉस के एक वीकेंड का वार में मिला था। उनकी वाइब एक बड़े भाई जैसी है, जो मजाक-मजाक में बड़ी बातें समझा देते हैं। उनकी गाइडेंस में स्टंट सीखना इस शो को करने की एक बड़ी वजह है। वाट तो लगेगी, ऐसा नहीं है कि मैं पत्थर का बना हूं और मुझे डर नहीं लगता। डर सबको लगता है, बस उसे ही ओवरकम करना है।
सवाल: शो में पुराने दोस्त और को-कंटेस्टेंट्स भी मिलेंगे, उनके साथ कैसा समीकरण रहेगा?
जवाब: फराहना के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। ऋत्विक, रुबीना, जैस्मीन और विशाल को भी जानता हूं। इसके अलावा हर्ष भी कानपुर से हैं, तो इस बार शो में दो कानपुरी होंगे। मुझे उम्मीद है कि हर्ष के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी, वो हंसाएगा तो मेंटली हम थोड़े रिलैक्स रहेंगे। सवाल: हाइट, पानी या कीड़े… आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है?
जवाब: पता नहीं, मुझे लगता है कि ये हर स्टंट में डराएंगे। मैंने सुना है कि इस बार शो का लेवल बहुत बड़ा होने वाला है। अगर मेरी वाट लगेगी तो सबकी लगेगी। मैं बस यह सोचकर शांत रहूंगा कि मैदान सबके लिए बराबर है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Pakistan vs Bangladesh Live Cricket Score, 3rd ODI: Stay updated with PAK vs BAN Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mirpur. (Picture Credit: AP)

March 15, 2026/
6:49 pm

आखरी अपडेट:मार्च 15, 2026, 18:49 IST भाजपा की सीमांत उपस्थिति से लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में...

authorimg

April 4, 2026/
7:18 pm

Last Updated:April 04, 2026, 19:18 IST प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिससे इम्युनिटी थोड़ी कमजोर हो...

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं

March 10, 2026/
9:09 pm

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं | छवि: एआई मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं: बारिश और गर्मी के मौसम में मच्छरों...

तस्वीर का विवरण

May 14, 2026/
3:51 pm

सामग्री: 1 कप ढीली मूंग दाल, 100 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च, हरा धनियां, 1 छोटा...

Dhurandhar 2 Box Office Collection Shatters Jawan Record

March 20, 2026/
10:35 am

57 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ते...

बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी में किसको क्वेश्चन का अनुमान, सर्वे के नतीजे वाले

March 26, 2026/
6:41 am

वोटवाइब-सीएनएन-न्यूज18 प्री पोल सर्वे: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है।...

तस्वीर का विवरण

May 9, 2026/
10:57 pm

मीट मेवे, इंफ और खजूर जैसे नी से तैयार सौ यह ठंडी बॉडी को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी भी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे गौरव खन्ना:बोले- फेल होने का डर नहीं, बिना गॉडफादर के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ एक्टर बना

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे गौरव खन्ना:बोले- फेल होने का डर नहीं, बिना गॉडफादर के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ एक्टर बना

अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने अपनी जिंदगी के संघर्षों, मुंबई आने के सफर और बिना गॉडफादर के मुकाम हासिल करने पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले जब वे बिना किसी प्लान के कानपुर से पुष्पक एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई आए थे, तब से लेकर अब तक उनमें क्या बदलाव आए हैं। इसके साथ ही गौरव ने नए शो को लेकर परिवार के रिएक्शन, रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अनुभव और जिंदगी में जोखिम लेने की अपनी आदत पर भी चर्चा की। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं, फैंस को आपसे काफी उम्मीदें हैं?
जवाब: बड़ा अच्छा लगता है जब दर्शक इतना भरोसा दिखाते हैं। पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस) में लोगों ने मुझे मेरे असली रूप में देखा। अभी तक वे मुझे सिर्फ किरदारों से जानते थे, लेकिन अब वे असली गौरव (जीके) को जानते हैं। मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं और उन्हें एंटरटेन करता रहूं। सवाल: इस शो में जीके (गौरव खन्ना) क्या खास करने वाले हैं?
जवाब: जीके इस शो में स्टंट करेगा। जीके जिस भी शो में जाता है, वहां जो भी रिक्वायरमेंट होती है, वो जरूर पूरी करता है। सवाल: शो के लिए आपकी क्या तैयारी है?
जवाब: मैं कभी कुछ सोचकर नहीं जाता। मैं खुद को उस परिस्थिति में डालता हूं और रिक्वायरमेंट के हिसाब से परफॉर्म करने की कोशिश करता हूं। मुझे स्टंट्स का कोई एक्सपीरियंस नहीं है, मैं पहली बार यह सब कर रहा हूं। सवाल: शो का ऑफर आने पर घर वालों का कैसा रिएक्शन था?
जवाब: मेरे माता-पिता कानपुर में रहते हैं और बहुत साधारण लोग हैं। जब मेरी मां को पता चला तो वे चिंतित हो गईं। उन्होंने कहा- “तुम क्यों जा रहे हो? तुम्हें क्या जरूरत है, करियर तो अच्छा खासा चल रहा है।” उन्होंने ऐसा ही मास्टरशेफ और बिग बॉस के टाइम भी कहा था। मैंने उन्हें इस बार भी नहीं बताया था। सच कहूं तो शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाला मैं सबसे आखिरी इंसान था। सवाल: फिर आपने शो करने का फैसला कैसे लिया?
जवाब: मेरे पिता ने मेरा हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम्हें यह करना चाहिए। मुझे लगा कि एक-दो शो जीतने के बाद हम अक्सर अपने कंफर्ट जोन में चले जाते हैं। लेकिन मजा तो इसी में है कि खुद को परखा जाए। मैं कॉर्पोरेट लाइन से एक्टर बना और फिर रियलिटी शोज में आया। जब तक कुछ नया करने का जज्बा है, लाइफ में ग्रोथ होती रहेगी। पत्नी आकांक्षा का रिएक्शन भी बिंदास था, उसने तुरंत कहा- “करो!” सवाल: लाइफ में आपने अब तक का सबसे बड़ा जोखिम क्या लिया है?
जवाब: अपने कंफर्ट जोन को छोड़ना। सबसे पहले अपने घर को छोड़कर इतने बड़े शहर (मुंबई) में आना, वह भी बिना किसी प्लान के। मुझे कोई इल्म नहीं था कि मैं एक्टिंग करूंगा। ना किसी को जानता था, ना कोई परिवार था, ना ही कोई गाइडेंस या गॉडफादर था। आज जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि लाइफ में काफी रिस्क लिए हैं। सवाल: उस गौरव को क्या कहेंगे जो सालों पहले बिना किसी जुगाड़ के मुंबई आया था?
जवाब: मैं उसे बस यही कहूंगा कि “खुद पर विश्वास रख।” आज भी मुझे वही चीज काम आती है जो 20 साल पहले आई थी। अगर मैं उस समय अपने विश्वास से डगमगा जाता, तो शायद मैं इस लाइन में कभी नहीं आता और कॉर्पोरेट में ही रह जाता। मुझे लाइफ में रिग्रेट नहीं करना है, बस कुछ आउट ऑफ द बॉक्स करना है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर क्या सोच रहे हैं?
जवाब: मैं उनसे बिग बॉस के एक वीकेंड का वार में मिला था। उनकी वाइब एक बड़े भाई जैसी है, जो मजाक-मजाक में बड़ी बातें समझा देते हैं। उनकी गाइडेंस में स्टंट सीखना इस शो को करने की एक बड़ी वजह है। वाट तो लगेगी, ऐसा नहीं है कि मैं पत्थर का बना हूं और मुझे डर नहीं लगता। डर सबको लगता है, बस उसे ही ओवरकम करना है।
सवाल: शो में पुराने दोस्त और को-कंटेस्टेंट्स भी मिलेंगे, उनके साथ कैसा समीकरण रहेगा?
जवाब: फराहना के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। ऋत्विक, रुबीना, जैस्मीन और विशाल को भी जानता हूं। इसके अलावा हर्ष भी कानपुर से हैं, तो इस बार शो में दो कानपुरी होंगे। मुझे उम्मीद है कि हर्ष के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी, वो हंसाएगा तो मेंटली हम थोड़े रिलैक्स रहेंगे। सवाल: हाइट, पानी या कीड़े… आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है?
जवाब: पता नहीं, मुझे लगता है कि ये हर स्टंट में डराएंगे। मैंने सुना है कि इस बार शो का लेवल बहुत बड़ा होने वाला है। अगर मेरी वाट लगेगी तो सबकी लगेगी। मैं बस यह सोचकर शांत रहूंगा कि मैदान सबके लिए बराबर है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket