Thursday, 14 May 2026 | 03:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार रात 10 बजे एक ठेकेदार से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखा अधिकारी चौहान ने बिष्टान निवासी ठेकेदार राजेश पंवार से ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड और चेक डैम निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृति के नाम पर पहले ही 20 हजार रुपये रिश्वत ले ली थी। आरोपी चौहान पर आरोप है कि वह जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर 10 लाख रुपए के काम का 5 प्रतिशत (50 हजार रुपए) और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा था। यह 10 हजार रुपए की राशि तीसरी किश्त के तौर पर ली जा रही थी। फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार ने इंदौर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार रात 8 बजे बिस्टान रोड क्षेत्र में आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को बुलाया गया। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान ठेकेदार से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। वह निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए सीईओ के नाम पर 5 प्रतिशत और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था और आज 10 हजार रुपए लेते हुए उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जनपद सीईओ कंचन डोंगरे से भी पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, चौहान सरकारी कामों को ठेके पर लेनदेन कर संचालित कर रहा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Parenting Checklist & Tips; Husband Wife Happiness

March 26, 2026/
4:30 am

12 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं अहमदाबाद से हूं। मेरी शादी को 3 साल हो गए हैं।...

Lok Sabha Women Reservation Bill Fails

April 18, 2026/
5:05 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार...

तस्वीर का विवरण

May 12, 2026/
10:55 pm

भरवां करेला सामग्री बनाने के लिए: 5-6 करेले, 2 बड़े प्याज कटे हुए, 2-3 हरी मिर्च, 1 बड़ा धनिया पाउडर,...

authorimg

April 24, 2026/
9:38 am

Last Updated:April 24, 2026, 09:38 IST भीषण गर्मी में सत्तू एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में बेहद फायदेमंद साबित...

रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर में रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

April 11, 2026/
10:53 am

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के मेमोरियल पर...

विल जैक्स ने शेन वॉटसन की बराबरी की:सबसे ज्यादा 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते; बटलर 10वीं बार शून्य पर आउट

February 28, 2026/
4:30 am

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम...

Sonia Gandhi Health Update; Rahul Gandhi Video

March 26, 2026/
7:44 am

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने वर्चुअली...

राजनीति

भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार रात 10 बजे एक ठेकेदार से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखा अधिकारी चौहान ने बिष्टान निवासी ठेकेदार राजेश पंवार से ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड और चेक डैम निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृति के नाम पर पहले ही 20 हजार रुपये रिश्वत ले ली थी। आरोपी चौहान पर आरोप है कि वह जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर 10 लाख रुपए के काम का 5 प्रतिशत (50 हजार रुपए) और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा था। यह 10 हजार रुपए की राशि तीसरी किश्त के तौर पर ली जा रही थी। फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार ने इंदौर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार रात 8 बजे बिस्टान रोड क्षेत्र में आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को बुलाया गया। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान ठेकेदार से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। वह निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए सीईओ के नाम पर 5 प्रतिशत और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था और आज 10 हजार रुपए लेते हुए उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जनपद सीईओ कंचन डोंगरे से भी पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, चौहान सरकारी कामों को ठेके पर लेनदेन कर संचालित कर रहा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket