Monday, 25 May 2026 | 10:41 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोलीं- पार्टी नेताओं को करोड़ों रुपए दिए:पैसे लेकर भी टिकट-पद नहीं मिला; दिल्ली पुलिस को चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजे

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने 22 फरवरी को अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेजा था, जो अब सामने आया है। उनके बिजनमैन पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ कुछ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजकर FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘दैनिक भास्कर एप’ से बातचीत में सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार ने वही आरोप दोहराए जो पुलिस को भेजी गई लिखित शिकायत में लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी की बावल एससी रिजर्व सीट से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 7 करोड़ रुपए लिए। उधर, जब सुचित्रा से सवाल पूछा गया कि उन्होंने डेढ़ साल तक चुप्पी क्यों साधे रखी? इस पर सुचित्रा का कहना है कि उन्हें हरियाणा महिला कांग्रेस का पद दिलाने का वादा किया था। कांग्रेस नेत्री ने जिन नंबरों की चैटिंग के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिए, उन नंबरों पर दैनिक भास्कर एप की टीम ने संपर्क करने की कोशिश की। कॉल रिसीव न होने पर मैसेज पर सवाल भी भेजे, लेकिन जवाब नहीं मिला। दूसरी तरफ, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत की मुख्य बातें… हिसार के बिजनेसमैन से शादी
सुचित्रा मूलरूप से रेवाड़ी के गांव चिता ढूंगरा गांव की हैं। उनकी शादी हिसार के बिजनेसमैन गौरव कुमार से हुई। दंपती अब सोनीपत में रह रहा है। सुचित्रा ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रेवाड़ी के बावल सुरक्षित सीट से टिकट मांगा था। राव नरेंद्र सिंह बोले- सुचित्रा का बायोडाटा आया था
इन आरोपों पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी एक पत्र के माध्यम से मिली है। टिकट के बदले पैसे लेने की कांग्रेस में ऐसी कोई परंपरा नहीं है।
राव नरेंद्र ने कहा कि जिस मामले को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे करीब डेढ़ साल हो चुके हैं। ऐसे में अब अचानक आरोप लगाना समझ से परे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुचित्रा सिंह ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें बायोडाटा दिया था, लेकिन यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। आशंका जताई कि यह पूरा प्रकरण किसी विपक्षी दल से प्रेरित राजनीतिक साजिश भी हो सकता है। केरल में चुनाव का माहौल है और जिन नेताओं के नाम लिए गए हैं, वे केरल से जुड़े हैं। अब देखिए…सुचित्रा के पति की शिकायत कॉपी

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टेनिस खिलाड़ी ने 82 की उम्र में हासिल की डिग्री:बिली जीन किंग ने पूरी की अधूरी पढ़ाई, कहा- सीखने की कोई उम्र नहीं

May 20, 2026/
2:17 pm

टेनिस कोर्ट पर दुनिया की दिग्गजों को धूल चटाने वाली और महिला अधिकारों की वैश्विक प्रतीक बिली जीन किंग ने...

फ्रेंच फुटबॉल की बदलती रवायत:खदानों के शहर से निकली ‘अंडरडॉग’ टीम आरसी लेन्स, सबसे अमीर क्लब पीएसजी को दे रही टक्कर

April 14, 2026/
1:34 pm

यूरोपियन फुटबॉल में जब भी ताकत और पैसे की बात होती है, तो पीएसजी का नाम सबसे ऊपर आता है।...

OTC Medicine Dose Advice; Self Medication Health Risk

April 8, 2026/
4:30 am

12 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक अक्सर सिरदर्द, पेटदर्द, जुकाम-बुखार होने पर लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय...

स्वप्निल असनोदकर ने पहले सीजन में 311 रन बनाए:10 हजार रन बनाने वाले गोवा के पहले क्रिकेटर; एक चोट ने करियर बर्बाद किया

April 13, 2026/
5:05 am

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ऐसे नाम हैं, जो IPL में चमके और भारतीय टीम में...

राजनीति

हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोलीं- पार्टी नेताओं को करोड़ों रुपए दिए:पैसे लेकर भी टिकट-पद नहीं मिला; दिल्ली पुलिस को चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजे

हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोलीं- पार्टी नेताओं को करोड़ों रुपए दिए:पैसे लेकर भी टिकट-पद नहीं मिला; दिल्ली पुलिस को चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजे

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने 22 फरवरी को अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेजा था, जो अब सामने आया है। उनके बिजनमैन पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ कुछ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजकर FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘दैनिक भास्कर एप’ से बातचीत में सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार ने वही आरोप दोहराए जो पुलिस को भेजी गई लिखित शिकायत में लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी की बावल एससी रिजर्व सीट से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 7 करोड़ रुपए लिए। उधर, जब सुचित्रा से सवाल पूछा गया कि उन्होंने डेढ़ साल तक चुप्पी क्यों साधे रखी? इस पर सुचित्रा का कहना है कि उन्हें हरियाणा महिला कांग्रेस का पद दिलाने का वादा किया था। कांग्रेस नेत्री ने जिन नंबरों की चैटिंग के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिए, उन नंबरों पर दैनिक भास्कर एप की टीम ने संपर्क करने की कोशिश की। कॉल रिसीव न होने पर मैसेज पर सवाल भी भेजे, लेकिन जवाब नहीं मिला। दूसरी तरफ, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत की मुख्य बातें… हिसार के बिजनेसमैन से शादी
सुचित्रा मूलरूप से रेवाड़ी के गांव चिता ढूंगरा गांव की हैं। उनकी शादी हिसार के बिजनेसमैन गौरव कुमार से हुई। दंपती अब सोनीपत में रह रहा है। सुचित्रा ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रेवाड़ी के बावल सुरक्षित सीट से टिकट मांगा था। राव नरेंद्र सिंह बोले- सुचित्रा का बायोडाटा आया था
इन आरोपों पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी एक पत्र के माध्यम से मिली है। टिकट के बदले पैसे लेने की कांग्रेस में ऐसी कोई परंपरा नहीं है।
राव नरेंद्र ने कहा कि जिस मामले को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे करीब डेढ़ साल हो चुके हैं। ऐसे में अब अचानक आरोप लगाना समझ से परे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुचित्रा सिंह ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें बायोडाटा दिया था, लेकिन यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। आशंका जताई कि यह पूरा प्रकरण किसी विपक्षी दल से प्रेरित राजनीतिक साजिश भी हो सकता है। केरल में चुनाव का माहौल है और जिन नेताओं के नाम लिए गए हैं, वे केरल से जुड़े हैं। अब देखिए…सुचित्रा के पति की शिकायत कॉपी

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket