Sunday, 23 Aug 2026 | 12:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

OTC Medicine Dose Advice; Self Medication Health Risk

12 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

अक्सर सिरदर्द, पेटदर्द, जुकाम-बुखार होने पर लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते हैं। इन्हें ओवर द काउंटर (OTC) मेडिसिन कहा जाता है।

ये दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के मिल जाती हैं। कई बार इससे तुरंत राहत भी मिल जाती है। लेकिन इन दवाइयों का ज्यादा या गलत इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

‘ब्रिटिश मेडिकल जर्नल’ (BMJ) में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, कुछ नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा 20-50% तक बढ़ा सकती हैं। ये दवाएं दर्द, सूजन और बुखार में ली जाती हैं, जो थोड़े समय तक लेने पर भी जोखिम बढ़ा देती हैं।

इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • OTC दवाइयां क्या होती हैं?
  • OTC दवाइयां कब और कैसे लेनी चाहिए?
  • क्या इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के लेना सुरक्षित है?

एक्सपर्ट- डॉ. प्रशांत सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट, इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली

सवाल- ओवर द काउंटर (OTC) दवाइयों का मतलब क्या है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • OTC दवाइयां खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) की जरूरत नहीं होती है।
  • ये आमतौर पर छोटी-मोटी हेल्थ कंडीशन्स (जैसे सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, हल्का बुखार, एलर्जी या एसिडिटी) के लिए ली जाती हैं।
  • ये दवाइयां फार्मेसी, मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाती हैं।

सवाल- OTC और प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाइयों में क्या फर्क है?

जवाब- ग्राफिक से दोनों के अंतर को समझिए-

सवाल– कौन तय करता है कि कौन-सी दवा OTC होगी?

जवाब- किसी दवा को OTC के तौर पर उपलब्ध कराने का फैसला स्वास्थ्य नियामक संस्थाएं करती हैं।

  • ये संस्थाएं दवा की सुरक्षा, असर और संभावित साइड इफेक्ट्स की जांच करती हैं।
  • जिन दवाओं को लेते समय डॉक्टर की विशेष निगरानी की जरूरत नहीं होती है, उसे OTC कैटेगरी में रखा जाता है।

सवाल– क्या OTC दवाइयां पूरी तरह सुरक्षित होती हैं?

जवाब- हां, लेकिन इनका सही और सुरक्षित डोज लेना जरूरी है। OTC दवाएं लेते समय लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। ध्यान रखें, इन्हें लंबे समय तक या रेगुलर लेना सही नहीं है।

सवाल– क्या डॉक्टर की सलाह के बिना OTC दवाइयां लेना सही है?

जवाब- हां, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बिना सोचे-समझे किसी भी समस्या के लिए हर बार OTC दवाएं लें। अगर समस्या लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर की सलाह लें।

सवाल– क्या OTC दवाइयों की भी कोई डोज लिमिट होती है?

जवाब- हां, हर OTC दवा की एक डोज लिमिट होती है। यह जानकारी दवा के पैकेट या लेबल पर लिखी होती है।

सवाल- किन स्थितियों में OTC दवाइयां ली जा सकती हैं?

जवाब- OTC दवाइयां छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए ली जाती हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

ध्यान रखें, अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें या गंभीर हों तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सवाल- कौन सी दवाइयां OTC की कैटेगरी में आती हैं और इन्हें कब लेना चाहिए?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

कॉमन OTC दवाइयां

दर्द और बुखार

(एसिटामिनोफेन (पैरासिटामोल), आईब्रुफेन, एस्पिरिन।)

खांसी और जुकाम

(अस्थाकाइंड, कफ सिरप, डिकॉन्गेस्टेंट।)

एलर्जी

(लोराटैडाइन , सेटिरिजिन।)

पेट संबंधी समस्याएं

(एसिडिटी के लिए एंटासिड, कब्ज के लिए लैक्सेटिव्स, दस्त के लिए दवाएं।)

स्किन डिजीज

(एंटीबायोटिक क्रीम, एंटीफंगल क्रीम।)

अन्य

(आई ड्रॉप, ईयर ड्रॉप)

इन्हें कब लेना चाहिए?

  • जब लक्षण हल्के हों और आप समस्या को पहचान सकें, जैसे हल्का सिरदर्द, जुकाम या हल्की एसिडिटी।
  • दवा लेते समय हमेशा पैकेट या लेबल पर दिए गए डोज और निर्देशों का पालन करें।
  • अगर 7–10 दिनों तक लक्षण बने रहें, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  • अगर पहले से लिवर, किडनी या हार्ट डिजीज है या आप प्रेग्नेंट हैं तो OTC दवा लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह जरूर लें।

सवाल- क्या OTC दवाइयां लेने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं?

जवाब- हां, OTC दवाइयां ज्यादा या लंबे समय तक लेने पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। ग्राफिक से इनके नुकसान समझिए-

सवाल- क्या खाली पेट OTC दवा खानी चाहिए?

जवाब- यह दवा के प्रकार पर निर्भर करता है। कुछ दवाइयां (जैसे थायराइड, एसिड कम करने वाली दवाएं) खाली पेट ली जा सकती हैं, जबकि कुछ दवाइयां (जैसे पेनकिलर्स, स्टेरॉइड दवाएं) खाने के बाद लेना सेफ होता है।

सवाल- एक साथ कितनी OTC दवा ली जा सकती है?

जवाब- एक साथ कई OTC दवाइयां लेना सुरक्षित नहीं है। एक समय में केवल वही दवा लें, जिसकी जरूरत हो और अलग-अलग दवाइयां लेने से पहले उनके कंपोनेंट्स की जानकारी जरूर देखें।

सवाल- OTC दवाइयों के कुछ कॉमन साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

जवाब- OTC दवाओं के साइड इफेक्ट्स दवा के प्रकार और व्यक्ति की फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ग्राफिक में इसके साइड इफेक्ट्स देखिए-

अगर दवा लेने के बाद गंभीर एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत या तेज रिएक्शन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल- क्या OTC दवाइयां लेने से एलर्जी भी हो सकती है?

जवाब- हां, कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

सवाल- क्या OTC दवाइयां लिवर या किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

जवाब- गलत डोज, लंबे समय तक इस्तेमाल या कई दवाइयों को एक साथ लेने से लिवर और किडनी पर नेगेटिव असर पड़ता है।

सवाल- क्या OTC दवाइयों से हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकती है?

जवाब- कुछ OTC दवाइयां जैसे पेन किलर्स शरीर में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ाकर ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ा सकती हैं। इससे लंबे में हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है।

सवाल- अगर सर्दी–जुकाम के लिए OTC दवाइयां लीं तो इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • सर्दी–जुकाम में ली जाने वाली OTC दवाइयों में डिकॉन्गेस्टेंट होते हैं।
  • यह नाक की इंफ्लेमेशन कम करने के लिए नाक की ब्लड वेसेल्स को सिकोड़ते हैं।
  • इससे शरीर के दूसरे ब्लड वेसेल्स भी प्रभावित होते हैं।
  • इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें ऐसी दवाइयां लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सवाल- क्या ज्यादा बेहतर तरीका ये होगा कि कोई मामूली सी दवा भी डॉक्टर की सलाह पर ही खाई जाए?

जवाब- छोटी-मोटी समस्याओं में OTC दवाइयां लेना ठीक है। लेकिन अगर-

  • समस्या बार-बार हो रही हो।
  • लंबे समय तक बनी रहे।
  • पहले से कोई गंभीर बीमारी हो।

तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

…………………………………

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- किस दवा के साथ क्या न खाएं?:गलत फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन के हेल्थ रिस्क, दवा खाने से पहले डॉक्टर से पूछें, लेबल पढ़ें

आमतौर पर दवाएं लेते समय लोग डोज और टाइमिंग पर ध्यान देते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि दवा के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकते हैं।पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के आधे निवेशक एआई से ले रहे वित्तीय सलाह:सर्वे-14 से 45 साल के युवाओं को एआई टूल्स पर भरोसा

April 28, 2026/
3:52 pm

बचत हो या निवेश- अब फैसला करने से पहले लोग बैंक या सलाहकार के बजाय एआई से मशविरा लेने लगे...

सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 250 अंक नीचे 23,250 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

June 3, 2026/
9:27 am

आज यानी बुधवार, 3 जून को सेंसेक्स 900 अंक (1.20%) की गिरावट के साथ 73,900 पर कारोबार कर रहा है।...

Karnal Youth Dies of Heart Attack in US

June 17, 2026/
3:50 pm

करनाल का सुपनदीप दो साल पहले अमेरिका गया था। मौत की सूचना पर करनाल में रोते-बिलखते परिजन। इनसेट में सुपनदीप...

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

May 14, 2026/
7:36 pm

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की...

ईरान जंग में ट्रम्प अपने 5 मकसद से कितने दूर:पहले ही दिन खामेनेई की हत्या, मिसाइल इंडस्ट्री तबाह की, लेकिन परमाणु खतरा बरकरार

April 2, 2026/
10:31 am

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया। इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने...

राजनीति

OTC Medicine Dose Advice; Self Medication Health Risk

OTC Medicine Dose Advice; Self Medication Health Risk

12 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

अक्सर सिरदर्द, पेटदर्द, जुकाम-बुखार होने पर लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते हैं। इन्हें ओवर द काउंटर (OTC) मेडिसिन कहा जाता है।

ये दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के मिल जाती हैं। कई बार इससे तुरंत राहत भी मिल जाती है। लेकिन इन दवाइयों का ज्यादा या गलत इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

‘ब्रिटिश मेडिकल जर्नल’ (BMJ) में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, कुछ नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा 20-50% तक बढ़ा सकती हैं। ये दवाएं दर्द, सूजन और बुखार में ली जाती हैं, जो थोड़े समय तक लेने पर भी जोखिम बढ़ा देती हैं।

इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • OTC दवाइयां क्या होती हैं?
  • OTC दवाइयां कब और कैसे लेनी चाहिए?
  • क्या इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के लेना सुरक्षित है?

एक्सपर्ट- डॉ. प्रशांत सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट, इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली

सवाल- ओवर द काउंटर (OTC) दवाइयों का मतलब क्या है?

जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • OTC दवाइयां खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) की जरूरत नहीं होती है।
  • ये आमतौर पर छोटी-मोटी हेल्थ कंडीशन्स (जैसे सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, हल्का बुखार, एलर्जी या एसिडिटी) के लिए ली जाती हैं।
  • ये दवाइयां फार्मेसी, मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाती हैं।

सवाल- OTC और प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाइयों में क्या फर्क है?

जवाब- ग्राफिक से दोनों के अंतर को समझिए-

सवाल– कौन तय करता है कि कौन-सी दवा OTC होगी?

जवाब- किसी दवा को OTC के तौर पर उपलब्ध कराने का फैसला स्वास्थ्य नियामक संस्थाएं करती हैं।

  • ये संस्थाएं दवा की सुरक्षा, असर और संभावित साइड इफेक्ट्स की जांच करती हैं।
  • जिन दवाओं को लेते समय डॉक्टर की विशेष निगरानी की जरूरत नहीं होती है, उसे OTC कैटेगरी में रखा जाता है।

सवाल– क्या OTC दवाइयां पूरी तरह सुरक्षित होती हैं?

जवाब- हां, लेकिन इनका सही और सुरक्षित डोज लेना जरूरी है। OTC दवाएं लेते समय लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। ध्यान रखें, इन्हें लंबे समय तक या रेगुलर लेना सही नहीं है।

सवाल– क्या डॉक्टर की सलाह के बिना OTC दवाइयां लेना सही है?

जवाब- हां, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बिना सोचे-समझे किसी भी समस्या के लिए हर बार OTC दवाएं लें। अगर समस्या लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर की सलाह लें।

सवाल– क्या OTC दवाइयों की भी कोई डोज लिमिट होती है?

जवाब- हां, हर OTC दवा की एक डोज लिमिट होती है। यह जानकारी दवा के पैकेट या लेबल पर लिखी होती है।

सवाल- किन स्थितियों में OTC दवाइयां ली जा सकती हैं?

जवाब- OTC दवाइयां छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए ली जाती हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

ध्यान रखें, अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें या गंभीर हों तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सवाल- कौन सी दवाइयां OTC की कैटेगरी में आती हैं और इन्हें कब लेना चाहिए?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

कॉमन OTC दवाइयां

दर्द और बुखार

(एसिटामिनोफेन (पैरासिटामोल), आईब्रुफेन, एस्पिरिन।)

खांसी और जुकाम

(अस्थाकाइंड, कफ सिरप, डिकॉन्गेस्टेंट।)

एलर्जी

(लोराटैडाइन , सेटिरिजिन।)

पेट संबंधी समस्याएं

(एसिडिटी के लिए एंटासिड, कब्ज के लिए लैक्सेटिव्स, दस्त के लिए दवाएं।)

स्किन डिजीज

(एंटीबायोटिक क्रीम, एंटीफंगल क्रीम।)

अन्य

(आई ड्रॉप, ईयर ड्रॉप)

इन्हें कब लेना चाहिए?

  • जब लक्षण हल्के हों और आप समस्या को पहचान सकें, जैसे हल्का सिरदर्द, जुकाम या हल्की एसिडिटी।
  • दवा लेते समय हमेशा पैकेट या लेबल पर दिए गए डोज और निर्देशों का पालन करें।
  • अगर 7–10 दिनों तक लक्षण बने रहें, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  • अगर पहले से लिवर, किडनी या हार्ट डिजीज है या आप प्रेग्नेंट हैं तो OTC दवा लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह जरूर लें।

सवाल- क्या OTC दवाइयां लेने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं?

जवाब- हां, OTC दवाइयां ज्यादा या लंबे समय तक लेने पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। ग्राफिक से इनके नुकसान समझिए-

सवाल- क्या खाली पेट OTC दवा खानी चाहिए?

जवाब- यह दवा के प्रकार पर निर्भर करता है। कुछ दवाइयां (जैसे थायराइड, एसिड कम करने वाली दवाएं) खाली पेट ली जा सकती हैं, जबकि कुछ दवाइयां (जैसे पेनकिलर्स, स्टेरॉइड दवाएं) खाने के बाद लेना सेफ होता है।

सवाल- एक साथ कितनी OTC दवा ली जा सकती है?

जवाब- एक साथ कई OTC दवाइयां लेना सुरक्षित नहीं है। एक समय में केवल वही दवा लें, जिसकी जरूरत हो और अलग-अलग दवाइयां लेने से पहले उनके कंपोनेंट्स की जानकारी जरूर देखें।

सवाल- OTC दवाइयों के कुछ कॉमन साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

जवाब- OTC दवाओं के साइड इफेक्ट्स दवा के प्रकार और व्यक्ति की फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ग्राफिक में इसके साइड इफेक्ट्स देखिए-

अगर दवा लेने के बाद गंभीर एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत या तेज रिएक्शन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल- क्या OTC दवाइयां लेने से एलर्जी भी हो सकती है?

जवाब- हां, कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

सवाल- क्या OTC दवाइयां लिवर या किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं?

जवाब- गलत डोज, लंबे समय तक इस्तेमाल या कई दवाइयों को एक साथ लेने से लिवर और किडनी पर नेगेटिव असर पड़ता है।

सवाल- क्या OTC दवाइयों से हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकती है?

जवाब- कुछ OTC दवाइयां जैसे पेन किलर्स शरीर में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ाकर ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ा सकती हैं। इससे लंबे में हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है।

सवाल- अगर सर्दी–जुकाम के लिए OTC दवाइयां लीं तो इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • सर्दी–जुकाम में ली जाने वाली OTC दवाइयों में डिकॉन्गेस्टेंट होते हैं।
  • यह नाक की इंफ्लेमेशन कम करने के लिए नाक की ब्लड वेसेल्स को सिकोड़ते हैं।
  • इससे शरीर के दूसरे ब्लड वेसेल्स भी प्रभावित होते हैं।
  • इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें ऐसी दवाइयां लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सवाल- क्या ज्यादा बेहतर तरीका ये होगा कि कोई मामूली सी दवा भी डॉक्टर की सलाह पर ही खाई जाए?

जवाब- छोटी-मोटी समस्याओं में OTC दवाइयां लेना ठीक है। लेकिन अगर-

  • समस्या बार-बार हो रही हो।
  • लंबे समय तक बनी रहे।
  • पहले से कोई गंभीर बीमारी हो।

तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

…………………………………

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- किस दवा के साथ क्या न खाएं?:गलत फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन के हेल्थ रिस्क, दवा खाने से पहले डॉक्टर से पूछें, लेबल पढ़ें

आमतौर पर दवाएं लेते समय लोग डोज और टाइमिंग पर ध्यान देते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि दवा के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकते हैं।पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket