Tuesday, 22 Sep 2026 | 11:00 PM

Trending :

हाईकोर्ट ने पूछा-दिव्यांगों के रिक्त पद क्यों नहीं भरे?:जीएडी के प्रमुख सचिव और एमपीडब्ल्यूएलसी के प्रबंध निदेशक को नोटिस, 22 हजार पदों का मामला

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल की एकल पीठ ने दिव्यांगों के रिक्त पदों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला एवं मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अनुराग वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि पूर्व आदेश के बावजूद विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के रिक्त पद अब तक क्यों नहीं भरे गए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 30 जनवरी 2024 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट की जाए। कोर्ट ने दिए थे पद भरने के निर्देश दरअसल, नरसिंहपुर निवासी दिव्यांग अभ्यर्थी राजेंद्र मेहरा ने याचिका दायर कर बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के करीब 22 हजार पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इससे पहले भी इस संबंध में याचिका दायर की गई थी, जिस पर कोर्ट ने सरकार को रिक्त पद भरने के निर्देश दिए थे। वकील बोले-अफसर अवमानना कर रहे सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को छह माह की मोहलत दी थी। हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि संबंधित अधिकारी जानबूझकर अदालत के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिवम त्रिपाठी ने इसे अवमानना से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि कोर्ट ने प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को 15 अप्रैल तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
arw img

March 22, 2026/
8:13 pm

X डॉक्टर सिर्फ बात करेंगे, पर्चा लिखेगा AI! हेल्थकेयर सेक्टर में मचेगा तहलका   Ashwin AI App: भारत के हेल्थकेयर...

Stock Market Today

March 5, 2026/
11:31 am

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 11:31 IST खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे के आसपास राज्य विधानसभा में...

शूटिंग रोकी तो मधुबाला को कटघरे तक ले पहुंचे बी.आर.चोपड़ा:प्रिंस ने भारत को समझने के लिए इनकी फिल्म देखी, जवाहरलाल नेहरू ने लिखी चिट्ठी

April 22, 2026/
4:30 am

22 अप्रैल 1914 आज से ठीक 112 साल पहले अखण्ड भारत के पंजाब में पीडब्ल्यू डी में सरकारी नौकरी करने...

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

June 14, 2026/
4:06 pm

बॉलीवुड में कॉमेडी फ्रेंचाइज की एक और फिल्म की वापसी हो गई है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया...

KCET Result 2026 LIVE Updates: Where and how to check rank cards? (Representative/File Photo)

June 5, 2026/
10:57 am

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 10:57 IST एक बयान में, भाजपा ने कहा कि अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु भाजपा के...

तस्वीर का विवरण

May 19, 2026/
5:25 pm

सामग्री: 5 चिचिंडा, 2 बड़ा बेसन, 1 बड़ा चम्मच अदरक, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हाईकोर्ट ने पूछा-दिव्यांगों के रिक्त पद क्यों नहीं भरे?:जीएडी के प्रमुख सचिव और एमपीडब्ल्यूएलसी के प्रबंध निदेशक को नोटिस, 22 हजार पदों का मामला

हाईकोर्ट ने पूछा-दिव्यांगों के रिक्त पद क्यों नहीं भरे?:जीएडी के प्रमुख सचिव और एमपीडब्ल्यूएलसी के प्रबंध निदेशक को नोटिस, 22 हजार पदों का मामला

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल की एकल पीठ ने दिव्यांगों के रिक्त पदों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला एवं मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अनुराग वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि पूर्व आदेश के बावजूद विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के रिक्त पद अब तक क्यों नहीं भरे गए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 30 जनवरी 2024 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट की जाए। कोर्ट ने दिए थे पद भरने के निर्देश दरअसल, नरसिंहपुर निवासी दिव्यांग अभ्यर्थी राजेंद्र मेहरा ने याचिका दायर कर बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के करीब 22 हजार पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इससे पहले भी इस संबंध में याचिका दायर की गई थी, जिस पर कोर्ट ने सरकार को रिक्त पद भरने के निर्देश दिए थे। वकील बोले-अफसर अवमानना कर रहे सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को छह माह की मोहलत दी थी। हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि संबंधित अधिकारी जानबूझकर अदालत के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिवम त्रिपाठी ने इसे अवमानना से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि कोर्ट ने प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को 15 अप्रैल तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket