Monday, 21 Sep 2026 | 10:17 AM

Trending :

Pilot Association Demands DGCA Medical Report on Flight Duty Limits

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक हफ्ते में दो पायलटों की हार्ट अटैक से मौत के बाद ‘पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (ALPA) ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरलाइंस पर सख्त रुख की मांग की है।

एसोसिएशन ने DGCA को पत्र लिखकर पायलटों की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, अपील की कि ड्यूटी के घंटों (FDTL) में ढील के किसी भी प्रस्ताव को तुरंत खारिज किया जाए। पायलटों ने कहा कि बढ़ते काम के बोझ और थकान से उनकी जान जोखिम में है।

हार्ट अटैक से दोनों पायलटों की मौत

हाल ही में एअर इंडिया के एक पायलट की बाली (इंडोनेशिया) में रेस्ट पीरियड के दौरान मौत हो गई। दो दिन बाद अकासा एयर के एक पायलट की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में वजह हार्ट अटैक बताई गई।

हालांकि, दोनों पायलट घटना के वक्त ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन एसोसिएशन का तर्क है कि लगातार उड़ानों का दबाव और आराम की कमी पायलटों की सेहत पर भारी पड़ रही है।

DGCA को पत्र लिखकर नियम लागू करने में देरी पर उठाए सवाल

ALPA इंडिया ने DGCA प्रमुख वीर विक्रम यादव और नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा को पत्र लिखकर मांग की कि संशोधित ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स’ (FDTL) नियमों को पूरी तरह लागू करने के लिए एक तय समय सीमा बनाई जाए।

एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि पायलटों की थकान की रिपोर्टिंग के लिए एक पारदर्शी सिस्टम होना चाहिए, जिसकी जानकारी हर 3 महीने में सार्वजनिक की जाए।

थकान की शिकायतों को नजरअंदाज कर रही हैं कंपनियां

एसोसिएशन ने RTI से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि एयरलाइन ऑपरेटर्स द्वारा पायलटों की थकान से जुड़ी शिकायतों को स्वीकार करने की दर बहुत कम है।

पत्र में लिखा गया है कि यह ट्रेंड सुरक्षा संस्कृति के खिलाफ है और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को कमजोर करता है। पायलटों का कहना है कि सिर्फ कागजों पर रेगुलेटरी लिमिट का पालन करना काफी नहीं है, बल्कि पायलटों का असल में फिट और रिलैक्स्ड होना जरूरी है।

नए नियमों में क्या है खास और क्यों हो रही देरी?

सरकार ने पायलटों को अधिक आराम देने के लिए FDTL नियमों में बदलाव किया था, जिसमें साप्ताहिक आराम के घंटों को बढ़ाने और रात की उड़ानों की लिमिट तय करने की बात कही गई थी।

हालांकि, कई एयरलाइंस ने ऑपरेशनल दिक्कतों का हवाला देते हुए इन्हें लागू करने के लिए और वक्त मांगा है। ALPA का कहना है कि कमर्शियल फायदों के लिए सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता।

नया टैलेंट होने का मतलब शोषण का लाइसेंस नहीं

पायलट एसोसिएशन ने कहा कि देश में नए और युवा पायलटों की बड़ी संख्या का मतलब यह नहीं कि एयरलाइंस इसका इस्तेमाल शोषण या सुरक्षा नियम हल्का करने के लिए करें।

एसोसिएशन ने मांग की कि पायलटों की मेडिकल फिटनेस का डेटा सार्वजनिक किया जाए ताकि जवाबदेही तय हो सके और भविष्य में ऐसी असामयिक मौतें रोकी जा सकें।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा: 5Kg वाले सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़े; मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव

कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब ‘छोटू’ सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लश्कर-ए-तयैबा का आतंकी बोला- हमारे 30 लोग मारे गए:अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया, कहा- इसके पीछे भारतीय एजेंट

August 3, 2026/
7:31 pm

इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ ने दावा किया है कि पिछले तीन-चार साल में उनके संगठन के...

कार में लगाई गई थी आग, पुलिस को मिले सबूत:BSF की ट्रेनिंग ले चुका है डॉक्टर, पूछताछ में तबीयत खराब होने का नाटक कर रहा

March 23, 2026/
8:01 am

सागर जिले के चनाटोरिया के पास शनिवार तड़के 4 बजे चलती कार में डॉक्टर की 38 वर्षीय पत्नी सीमा कुर्मी...

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda's wedding is taking place in Udaipur.

February 25, 2026/
1:56 pm

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2026, 13:56 IST नबीन का हमला पिछले हफ्ते नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा...

Kartik Aaryan Injured on Film Set | Shooting Stopped

August 19, 2026/
9:11 am

16 मिनट पहले कॉपी लिंक कार्तिक आर्यन को फिल्ममेकर कबीर खान की आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के दौरान...

भारत ने पहले दिन 368 रन बनाए:गिल शतक लगाकर पंत के साथ नाबाद; सुदर्शन की फिफ्टी; अफगानिस्तान से सलीम को 2 विकेट

June 7, 2026/
4:30 am

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।...

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले साइबर ठग:नर्मदापुरम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया; एयरपोर्ट पर पार्सल पकड़े जाने का झांसा देकर ठगा था

March 27, 2026/
8:13 am

देहात थाना पुलिस ने पार्सल छुड़ाने के नाम पर 1.04 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को...

कश्मीर में एडवांस हथियारों वाली 1500 विलेज गार्ड्स की फौज:5 जिलों के ग्रामीण जवानों के साथ 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे

May 8, 2026/
4:02 am

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने गांव स्तर पर सुरक्षा तंत्र काफी मजबूत किया है। पिछलेे एक...

जामुन के फायदे

July 1, 2026/
7:53 pm

1 जुलाई 2026 को 19:53 IST पर अपडेट किया गया जामुन खाने के फायदे: गर्मियों के मौसम में मिलने वाला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pilot Association Demands DGCA Medical Report on Flight Duty Limits

Pilot Association Demands DGCA Medical Report on Flight Duty Limits

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक हफ्ते में दो पायलटों की हार्ट अटैक से मौत के बाद ‘पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (ALPA) ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरलाइंस पर सख्त रुख की मांग की है।

एसोसिएशन ने DGCA को पत्र लिखकर पायलटों की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, अपील की कि ड्यूटी के घंटों (FDTL) में ढील के किसी भी प्रस्ताव को तुरंत खारिज किया जाए। पायलटों ने कहा कि बढ़ते काम के बोझ और थकान से उनकी जान जोखिम में है।

हार्ट अटैक से दोनों पायलटों की मौत

हाल ही में एअर इंडिया के एक पायलट की बाली (इंडोनेशिया) में रेस्ट पीरियड के दौरान मौत हो गई। दो दिन बाद अकासा एयर के एक पायलट की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में वजह हार्ट अटैक बताई गई।

हालांकि, दोनों पायलट घटना के वक्त ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन एसोसिएशन का तर्क है कि लगातार उड़ानों का दबाव और आराम की कमी पायलटों की सेहत पर भारी पड़ रही है।

DGCA को पत्र लिखकर नियम लागू करने में देरी पर उठाए सवाल

ALPA इंडिया ने DGCA प्रमुख वीर विक्रम यादव और नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा को पत्र लिखकर मांग की कि संशोधित ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स’ (FDTL) नियमों को पूरी तरह लागू करने के लिए एक तय समय सीमा बनाई जाए।

एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि पायलटों की थकान की रिपोर्टिंग के लिए एक पारदर्शी सिस्टम होना चाहिए, जिसकी जानकारी हर 3 महीने में सार्वजनिक की जाए।

थकान की शिकायतों को नजरअंदाज कर रही हैं कंपनियां

एसोसिएशन ने RTI से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि एयरलाइन ऑपरेटर्स द्वारा पायलटों की थकान से जुड़ी शिकायतों को स्वीकार करने की दर बहुत कम है।

पत्र में लिखा गया है कि यह ट्रेंड सुरक्षा संस्कृति के खिलाफ है और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को कमजोर करता है। पायलटों का कहना है कि सिर्फ कागजों पर रेगुलेटरी लिमिट का पालन करना काफी नहीं है, बल्कि पायलटों का असल में फिट और रिलैक्स्ड होना जरूरी है।

नए नियमों में क्या है खास और क्यों हो रही देरी?

सरकार ने पायलटों को अधिक आराम देने के लिए FDTL नियमों में बदलाव किया था, जिसमें साप्ताहिक आराम के घंटों को बढ़ाने और रात की उड़ानों की लिमिट तय करने की बात कही गई थी।

हालांकि, कई एयरलाइंस ने ऑपरेशनल दिक्कतों का हवाला देते हुए इन्हें लागू करने के लिए और वक्त मांगा है। ALPA का कहना है कि कमर्शियल फायदों के लिए सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता।

नया टैलेंट होने का मतलब शोषण का लाइसेंस नहीं

पायलट एसोसिएशन ने कहा कि देश में नए और युवा पायलटों की बड़ी संख्या का मतलब यह नहीं कि एयरलाइंस इसका इस्तेमाल शोषण या सुरक्षा नियम हल्का करने के लिए करें।

एसोसिएशन ने मांग की कि पायलटों की मेडिकल फिटनेस का डेटा सार्वजनिक किया जाए ताकि जवाबदेही तय हो सके और भविष्य में ऐसी असामयिक मौतें रोकी जा सकें।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा: 5Kg वाले सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़े; मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव

कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब ‘छोटू’ सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket