Saturday, 05 Sep 2026 | 04:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग जगह छुपाकर रखीं 19 बाइक बरामद, थाने की पार्किंग से चोरी के बाद खुलासा

छिंदवाड़ा: शहर में कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 19 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक वाहन खरीदार भी शामिल है। पार्किंग से बाइक चोरी के बाद खुला मामला 11 अप्रैल 2026 को संतकुमार पाल निवासी थुनिया भांड ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी बाइक थाना परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी, जो बाद में गायब हो गई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV से मिला सुराग, महाराष्ट्र से पकड़े आरोपी थाना परिसर से बाइक चोरी होने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देश पर टीम गठित की गई। जांच के दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया। पहचान के बाद आरोपी शेख नसीम को उसके साथियों संदेश धुर्वे और आकाश झोड के साथ महाराष्ट्र के वरुड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते थे और फिर अलग-अलग जिलों—बैतूल, छिंदवाड़ा, अमरावती, नागपुर और वर्धा—में बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों का उपयोग करते और पार्ट्स बेच देते थे। कुछ वाहन विजय आहाके को बेचे गए थे। अलग-अलग जगह छिपाकर रखी थीं बाइक पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 19 बाइक बरामद कीं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, HF डीलक्स, पैशन प्रो, बजाज डिस्कवर, होंडा शाइन और टीवीएस स्टार सिटी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। मुख्य आरोपी शेख नसीम के खिलाफ नागपुर और बैतूल में पहले से चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। वहीं आकाश झोड पर भी मारपीट का मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर एक्शन, आठ कॉलोनाइजर पर FIR:शासन के नियमों की अनदेखी कर काटी कॉलोनी, कोई एनओसी नहीं ली

April 28, 2026/
5:12 pm

ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। दो दिन पहले बिजौली और महाराजपुरा में एक...

10 एकड़ में फैले ‘शीशमहल’ में रहेंगे सम्राट:स्पेनिस ग्रेनाइड, मकराना के संगमरमर से बने घर को मुख्यमंत्री आवास में मिलाया; जानें अंदर क्या-क्या है

May 6, 2026/
5:15 am

40 सालों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहा 1, अणे मार्ग का दायरा अब 10 एकड़ से ज्यादा का...

भाई के बेटे में दिखा ‘राजा’,घर में जश्न का माहौल:‘राजा इज बैक’ लिखकर नवजात का भव्य स्वागत; हाथों में राजा की तस्वीर थामे आई भाभी

March 30, 2026/
10:19 pm

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद गम में डूबे परिवार में अब खुशी का माहौल है।...

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से ₹2.58 करोड़ का सोना बरामद:कड़ा-बिस्किट के रूप में छिपाया गोल्ड, कुआलालंपुर जा रहा था; कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

May 16, 2026/
5:31 am

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए...

Peoples Will Crucial for National Security

April 14, 2026/
8:34 pm

गांधीनगर2 घंटे पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में संबोधित करते NSA डोभाल। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)...

भारत Vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज:चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के 80% चांस, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

July 1, 2026/
4:30 am

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।...

दफ्तरों में जॉब हगिंग का ट्रेंड:लोगों के लिए अब वेतन वृद्धि से ज्यादा जरूरी पक्की नौकरी; धीमी हायरिंग, महंगाई-छंटनी का डर और एआई का असर भी वजह

March 12, 2026/
2:03 pm

बदलते आर्थिक माहौल में अब कर्मचारी ‘जॉब हॉपिंग’ (नौकरी बदलना) के बजाय ‘जॉब हगिंग’ को अपना रहे हैं। लोग नई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग जगह छुपाकर रखीं 19 बाइक बरामद, थाने की पार्किंग से चोरी के बाद खुलासा

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग जगह छुपाकर रखीं 19 बाइक बरामद, थाने की पार्किंग से चोरी के बाद खुलासा

छिंदवाड़ा: शहर में कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 19 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक वाहन खरीदार भी शामिल है। पार्किंग से बाइक चोरी के बाद खुला मामला 11 अप्रैल 2026 को संतकुमार पाल निवासी थुनिया भांड ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी बाइक थाना परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी, जो बाद में गायब हो गई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV से मिला सुराग, महाराष्ट्र से पकड़े आरोपी थाना परिसर से बाइक चोरी होने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देश पर टीम गठित की गई। जांच के दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया। पहचान के बाद आरोपी शेख नसीम को उसके साथियों संदेश धुर्वे और आकाश झोड के साथ महाराष्ट्र के वरुड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते थे और फिर अलग-अलग जिलों—बैतूल, छिंदवाड़ा, अमरावती, नागपुर और वर्धा—में बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों का उपयोग करते और पार्ट्स बेच देते थे। कुछ वाहन विजय आहाके को बेचे गए थे। अलग-अलग जगह छिपाकर रखी थीं बाइक पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 19 बाइक बरामद कीं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, HF डीलक्स, पैशन प्रो, बजाज डिस्कवर, होंडा शाइन और टीवीएस स्टार सिटी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। मुख्य आरोपी शेख नसीम के खिलाफ नागपुर और बैतूल में पहले से चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। वहीं आकाश झोड पर भी मारपीट का मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket