Thursday, 10 Sep 2026 | 12:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अमिताभ बच्चन को साउथ सिनेमा का पहला अवॉर्ड मिला:कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए, प्रभाष स्टारर इस फिल्म में अश्वस्थामा बने

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन शनिवार को केरल के कोच्चि स्थित एडलक्स कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस सेरेमनी में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन ने फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (तेलुगु) का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड रहा। प्रभास स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था। इधर फिल्म पुष्पा 2 ने तेलुगु कैटेगरी में पांच अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) शामिल रहे। तमिल कैटेगरी में फिल्म अमरन ने सात अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल हैं। मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर श्रीनिवासन को मरणोपरांत दिया गया। सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा, निधि अग्रवाल, अपर्णा बालमुरली और प्रणिता सुभाष ने लाइव परफॉर्मेंस दी। अमिताभ बच्चन सेरेमनी में शामिल नहीं हुए फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस सेरेमनी में शामिल नहीं हुए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का इतिहास
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर मैगजीन द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी, शुरुआत में केवल हिंदी फिल्मों के लिए यह सेरेमनी होती थी। फिर 1964 में दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल-तेलुगु) के लिए अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई। वहीं, मलयालम 1967 में और कन्नड़ भाषा की फिल्में 1970 में शामिल हुईं। समय के साथ हर इंडस्ट्री के लिए अलग सेरेमनी आयोजित होने लगी। पहले ये सेरेमनी मुंबई में हिंदी फिल्मों के अवॉर्ड्स के साथ होती थी, लेकिन 1976 के बाद साउथ सेगमेंट को अलग कर चेन्नई और हैदराबाद में शिफ्ट किया गया। फिल्मफेयर साउथ की बात करें तो कमल हासन के नाम सबसे ज्यादा इंडिविजुअल अवॉर्ड (19) और सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स (17) का रिकॉर्ड है। बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में के. विश्वनाथ और के. बालाचंदर ने सबसे अधिक 8-8 अवॉर्ड्स जीते हैं। म्यूजिक में एआर. रहमान 18 अवॉर्ड्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं, प्लेबैक सिंगिंग में के. एस. चित्रा और श्रेया घोषाल को 10 अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्मों के रिकॉर्ड की बात करें तो नुव्वोस्तानंते नेनोड्दांताना और आरआरआर ने एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड्स जीते हैं। वहीं, अन्नियन, बाहुबली 2, सूररई पोट्रु और अमरन जैसी फिल्मों ने 8-8 अवॉर्ड्स हासिल किए। ————————

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक:उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले- बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें

March 15, 2026/
6:39 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम...

पाकिस्तान के लाहौर में 9 जगहों के इस्लामी नाम बदले:इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक, मुस्तफाबाद का नाम धर्मपुरा हुआ

May 17, 2026/
1:35 pm

अमृतसर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाहौर दशकों तक इस्लामीकरण के शिकंजे में रहने के बाद जड़ों...

धार भोजशाला विवाद- इंदौर हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन सुनवाई:हिंदू पक्ष ने रखे तर्क, कहा- मस्जिद पक्ष के शपथ पत्र में ही मंदिर होने के प्रमाण

April 9, 2026/
12:35 am

धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में याचिकाकर्ता हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के वकील विष्णु शंकर जैन ने मध्य प्रदेश हाई...

Aqib Nabi Joins For Afghanistan Test

June 2, 2026/
2:12 pm

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले...

धार में व्यस्त सड़क पर युवक का बाइक से स्टंट:स्कूल के पास बिना नंबर प्लेट बाइक से दिखाए करतब

April 19, 2026/
6:40 pm

धार शहर में रविवार को एक युवक द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

June 15, 2026/
8:35 pm

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने और होर्मुज रूट को दोबारा खोलने के लिए एक समझौता हो गया...

राजनीति

अमिताभ बच्चन को साउथ सिनेमा का पहला अवॉर्ड मिला:कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए, प्रभाष स्टारर इस फिल्म में अश्वस्थामा बने

अमिताभ बच्चन को साउथ सिनेमा का पहला अवॉर्ड मिला:कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए, प्रभाष स्टारर इस फिल्म में अश्वस्थामा बने

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन शनिवार को केरल के कोच्चि स्थित एडलक्स कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस सेरेमनी में तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन ने फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (तेलुगु) का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड रहा। प्रभास स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था। इधर फिल्म पुष्पा 2 ने तेलुगु कैटेगरी में पांच अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) शामिल रहे। तमिल कैटेगरी में फिल्म अमरन ने सात अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल हैं। मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर श्रीनिवासन को मरणोपरांत दिया गया। सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा, निधि अग्रवाल, अपर्णा बालमुरली और प्रणिता सुभाष ने लाइव परफॉर्मेंस दी। अमिताभ बच्चन सेरेमनी में शामिल नहीं हुए फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस सेरेमनी में शामिल नहीं हुए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का इतिहास
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ टाइम्स ग्रुप की फिल्मफेयर मैगजीन द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी, शुरुआत में केवल हिंदी फिल्मों के लिए यह सेरेमनी होती थी। फिर 1964 में दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल-तेलुगु) के लिए अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई। वहीं, मलयालम 1967 में और कन्नड़ भाषा की फिल्में 1970 में शामिल हुईं। समय के साथ हर इंडस्ट्री के लिए अलग सेरेमनी आयोजित होने लगी। पहले ये सेरेमनी मुंबई में हिंदी फिल्मों के अवॉर्ड्स के साथ होती थी, लेकिन 1976 के बाद साउथ सेगमेंट को अलग कर चेन्नई और हैदराबाद में शिफ्ट किया गया। फिल्मफेयर साउथ की बात करें तो कमल हासन के नाम सबसे ज्यादा इंडिविजुअल अवॉर्ड (19) और सबसे ज्यादा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स (17) का रिकॉर्ड है। बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में के. विश्वनाथ और के. बालाचंदर ने सबसे अधिक 8-8 अवॉर्ड्स जीते हैं। म्यूजिक में एआर. रहमान 18 अवॉर्ड्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं, प्लेबैक सिंगिंग में के. एस. चित्रा और श्रेया घोषाल को 10 अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्मों के रिकॉर्ड की बात करें तो नुव्वोस्तानंते नेनोड्दांताना और आरआरआर ने एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड्स जीते हैं। वहीं, अन्नियन, बाहुबली 2, सूररई पोट्रु और अमरन जैसी फिल्मों ने 8-8 अवॉर्ड्स हासिल किए। ————————

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket