Friday, 27 Nov 2026 | 02:38 AM

Trending :

अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे आमिर खान:‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए रिलीज हुआ स्पेशल वीडियो, चार दिन रुके सिंगर के साथ

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने काम के प्रति जुनून को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद तक का सफर तय किया। खास बात यह है कि आमिर वहां चार दिन तक रुके और खुद गाने की रिकॉर्डिंग प्रक्रिया का हिस्सा बने। हाल ही में ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने एक स्पेशल वीडियो रिलीज किया है, जिसमें मुर्शिदाबाद के बिहाइंड-द-सीन (BTS) पल दिखाए गए हैं। वीडियो में आमिर और अरिजीत गाने के हर सुर और भाव पर बारीकी से काम करते नजर आते हैं। अरिजीत की इमोशनल आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘एक दिन’ रूह को छू लेने वाला बताया जा रहा है। बीते दिनों अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज थीं। ऐसे में आमिर का उनसे मिलना और फिल्म के लिए पर्सनल रिक्वेस्ट करना चर्चा का विषय बन गया। आमिर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर अरिजीत का शुक्रिया भी अदा किया कि उन्होंने ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी। फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। ‘एक दिन’ के जरिए आमिर की जोड़ी एक लंबे समय बाद फिल्ममेकर मंसूर खान के साथ फिर बनी है। इससे पहले दोनों ने कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने संभाली है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारतीय विमेंस टीम 17 रन से दूसरा टी-20 हारी:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवाए; सीरीज 1-1 से बराबरी पर

February 19, 2026/
6:15 pm

ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया विमेंस को 17 रन से दूसरा टी-20 हरा दिया। गुरुवार को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में...

गुजराती खांडवी रेसिपी

May 26, 2026/
1:04 pm

26 मई 2026 को 13:04 IST पर अपडेट किया गया गुजराती खांडवी रेसिपी टिप्स: गुजराती खान-पान की बात ही कुछ...

कर्नाटक में राजनीतिक बदलाव: सिद्धरामय्या के इस्तीफे के साथ ही डीकेएस राज की शुरुआत, क्या सब कुछ आसान रहेगा?| कठिन तथ्य

May 28, 2026/
9:44 pm

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक की राजनीति एक नए चरण में प्रवेश कर गई...

कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत:घर में बेहोश मिले, रिसर्च पर उठे सवालों के बाद यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था

August 16, 2026/
8:11 am

इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर रहे जेसन अर्डे का 41 साल की उम्र में...

CBSE Class 12th Result 2026 Release Date, Time Live Updates: Scorecards soon a cbseresults.nic.in.

May 6, 2026/
12:45 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 12:45 IST पश्चिम बंगाल ने नई सरकार से पहले ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त नौकरशाहों को...

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

April 3, 2026/
5:27 pm

रीवा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है...

राजनीति

अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे आमिर खान:‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए रिलीज हुआ स्पेशल वीडियो, चार दिन रुके सिंगर के साथ

अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे आमिर खान:‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए रिलीज हुआ स्पेशल वीडियो, चार दिन रुके सिंगर के साथ

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने काम के प्रति जुनून को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के पहले गाने के लिए उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद तक का सफर तय किया। खास बात यह है कि आमिर वहां चार दिन तक रुके और खुद गाने की रिकॉर्डिंग प्रक्रिया का हिस्सा बने। हाल ही में ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने एक स्पेशल वीडियो रिलीज किया है, जिसमें मुर्शिदाबाद के बिहाइंड-द-सीन (BTS) पल दिखाए गए हैं। वीडियो में आमिर और अरिजीत गाने के हर सुर और भाव पर बारीकी से काम करते नजर आते हैं। अरिजीत की इमोशनल आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘एक दिन’ रूह को छू लेने वाला बताया जा रहा है। बीते दिनों अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज थीं। ऐसे में आमिर का उनसे मिलना और फिल्म के लिए पर्सनल रिक्वेस्ट करना चर्चा का विषय बन गया। आमिर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर अरिजीत का शुक्रिया भी अदा किया कि उन्होंने ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी। फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। ‘एक दिन’ के जरिए आमिर की जोड़ी एक लंबे समय बाद फिल्ममेकर मंसूर खान के साथ फिर बनी है। इससे पहले दोनों ने कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने संभाली है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket