Thursday, 10 Sep 2026 | 10:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदिरा के हत्यारे का भतीजा निकला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली

न्यूजीलैंड में कारोबार की आड़ में इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क चलाने वाला बलतेज सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा है। बलतेज ऑकलैंड में रहते हुए वह भारत, दुबई और अमेरिका से ड्रग्स मंगवाता था। जांच में सामने आया कि वह मेथामफेटामाइन और एफेड्रीन जैसी ड्रग्स को नारियल पानी के डिब्बों, हनी बियर के कैनों और कॉम्बुचा की बोतलों में छिपाकर न्यूजीलैंड भेजता था। इस नेटवर्क की शुरुआत 2021 में हुई थी। अलग-अलग देशों से फ्लाइट और कंटेनरों के जरिए माल ऑकलैंड पहुंचाया जाता था। जनवरी 2023 में जब उसने हजारों डिब्बे अपनी किराए की यूनिट में मंगवाकर खोलना शुरू किया, तभी पुलिस ने छापा मार दिया। मौके से 700 किलो से ज्यादा मेथामफेटामाइन बरामद हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2025 में न्यूजीलैंड के हाईकोर्ट ने उसे 22 साल की सजा सुनाई। उस समय उसने कोर्ट से अपनी पहचान छिपाने की याचिका लगा दी थी, यह कहते हुए कि नाम सामने आने से उसके परिवार को खतरा हो सकता है। कोर्ट ने उसकी बात मानते हुए पुलिस, सरकार और मीडिया को उसका नाम उजागर न करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसकी पहचान भारत में पहले ही सार्वजनिक हो चुकी थी। न्यूजीलैंड में उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी। हालांकि अब खबर है कि उसने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। इसके बाद उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। जानिए कोर्ट में चली कार्रवाई में क्या- क्या हुआ.. नारियल पानी के डब्बों में ले जाता था नशीला पदार्थ बलतेज सिंह साउथ ऑकलैंड में एक बिजनेसमैन था। 2021 में उसने एक इंडस्ट्रियल यूनिट किराए पर ली और बड़ी मात्रा में ड्रग्स आयात करना शुरू किया। उसी साल अगस्त में मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट से न्यू दिल्ली से 1440 डिब्बे नारियल पानी ऑक्लैण्ड पहुंचे। बाहर से डिब्बे सामान्य लग रहे थे, लेकिन कुछ में एफेड्रीन (मेथ बनाने की दवा) और घुला हुआ मेथ था। कुछ महीने बाद दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट से फिर नारियल पानी के डिब्बे आए। ये भी न्यू दिल्ली से भेजे गए थे और उनमें भी एफेड्रीन और मेथ पाया गया। एक साल से ज्यादा समय बाद, अक्टूबर 2022 में टोरंटो से एक कंटेनर शिप तौरंगा पहुंची। उसमें 40 फीट का कंटेनर था, जिसमें 28,800 डिब्बे हनी बियर थे। दिसंबर में अमेरिका से एक और 40 फीट का कंटेनर आया, जिसमें 22,680 बोतलें कॉम्बुचा थीं। जनवरी 2023 की शुरुआत में सिंह ने दो ट्रकों से हजारों डिब्बे बीयर और कॉम्बुचा की बोतलें उठवाईं और अपनी किराए की यूनिट में पहुंचाईं। वहां उन्होंने और दूसरे व्यक्ति हिमतजीत ‘जिमी’ सिंह खालों ने पैकिंग खोलनी शुरू की। इसी यूनिट से मिला 700 किलो से ज्यादा मेथामफेटामाइन पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस यूनिट पर रेड की और वहां से लिक्विड और क्रिस्टलाइज्ड रूप में 700 किलोग्राम से ज्यादा मेथामफेटामाइन मिला। पुलिस ने बलतेज सिंह को भी गिरफ्तार किया। सिंथेटिक नशा है मेथामफेटामाइन मेथामफेटामाइन एकसिंथेटिक नशा है। इसका इस्तेमाल करने से लत लग जाती है। इसे क्रिस्टल मेथ, आइस या स्पीड कहा जाता है। यह दिमाग में डोपामिन नाम के केमिकल को तेजी से बढ़ाती है और न्यूरो सिस्टम को उत्तेजित करती है और तेज़ ऊर्जा, जागरूकता और आनंद की भावना देती है। मेथामफेटामाइन को लोग अलग-अलग तरीकों से लेते हैं जिसमें धूम्रपान, इंजेक्शन, स्नोर्टिंग और टैबलेट या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। इसके गंभीर शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम होते हैं। मेथामफेटामाइन बहुत जल्दी लत लगा देती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मां की गोद में हो गया था अचेत, साइलेंट अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

February 24, 2026/
12:06 pm

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के...

करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा की प्रेयर मीट:हेलेन और मुकेश खन्ना समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे

March 8, 2026/
7:05 pm

मुंबई के खार इलाके में रविवार को टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा की प्रेयर...

भारत बोला-चीन के दिए नाम मनगढ़ंत, अरुणाचल भारत का हिस्सा:झूठे दावे हकीकत नहीं बदलते; चीन ने 9 साल में 62 जगहों के नाम बदले

April 12, 2026/
9:52 pm

चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों को फर्जी नाम देने पर भारत ने विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय...

पश्चिम बंगाल में SIR ही सबसे बड़ा मुद्दा:नई वोटर लिस्ट से CM ममता की परेशानी बढ़ी, 50 सीटों पर TMC को ज्यादा चुनौती

April 11, 2026/
9:47 am

8 अप्रैल की सुबह बूंदाबांदी के बीच करीब सुबह 10:25 बजे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समर्थकों के हुजूम के...

authorimg

April 2, 2026/
5:07 pm

Nariyal Paani Ke Fayde Skin Ke Liye: गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना शरीर के लिए जितना फायदेमंद माना...

10 राज्यों के 50 गांवों में पर्यटन के साथ लर्निंग:विदेशी बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा बने भारतीय गांव, स्थानीय उत्पाद बिकने से सुधरी अर्थव्यवस्था

June 8, 2026/
2:05 pm

टोटो, दुनिया की सबसे छोटी जनजाति है। पश्चिम बंगाल के टोटोपारा गांव में इस जनजाति के आखिरी बचे 1700 लोग...

सीहोर में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या:नशे में कर रहा था माता-पिता से मारपीट, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम; आरोपी गिरफ्तार

April 26, 2026/
9:19 pm

सीहोर एक गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान...

US President Donald Trump.  (AFP/File)

May 30, 2026/
7:56 am

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 07:56 IST मुख्यमंत्री के रूप में शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार शाम 4...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदिरा के हत्यारे का भतीजा निकला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली

इंदिरा के हत्यारे का भतीजा निकला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली

न्यूजीलैंड में कारोबार की आड़ में इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क चलाने वाला बलतेज सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा है। बलतेज ऑकलैंड में रहते हुए वह भारत, दुबई और अमेरिका से ड्रग्स मंगवाता था। जांच में सामने आया कि वह मेथामफेटामाइन और एफेड्रीन जैसी ड्रग्स को नारियल पानी के डिब्बों, हनी बियर के कैनों और कॉम्बुचा की बोतलों में छिपाकर न्यूजीलैंड भेजता था। इस नेटवर्क की शुरुआत 2021 में हुई थी। अलग-अलग देशों से फ्लाइट और कंटेनरों के जरिए माल ऑकलैंड पहुंचाया जाता था। जनवरी 2023 में जब उसने हजारों डिब्बे अपनी किराए की यूनिट में मंगवाकर खोलना शुरू किया, तभी पुलिस ने छापा मार दिया। मौके से 700 किलो से ज्यादा मेथामफेटामाइन बरामद हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 2025 में न्यूजीलैंड के हाईकोर्ट ने उसे 22 साल की सजा सुनाई। उस समय उसने कोर्ट से अपनी पहचान छिपाने की याचिका लगा दी थी, यह कहते हुए कि नाम सामने आने से उसके परिवार को खतरा हो सकता है। कोर्ट ने उसकी बात मानते हुए पुलिस, सरकार और मीडिया को उसका नाम उजागर न करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसकी पहचान भारत में पहले ही सार्वजनिक हो चुकी थी। न्यूजीलैंड में उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी। हालांकि अब खबर है कि उसने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। इसके बाद उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। जानिए कोर्ट में चली कार्रवाई में क्या- क्या हुआ.. नारियल पानी के डब्बों में ले जाता था नशीला पदार्थ बलतेज सिंह साउथ ऑकलैंड में एक बिजनेसमैन था। 2021 में उसने एक इंडस्ट्रियल यूनिट किराए पर ली और बड़ी मात्रा में ड्रग्स आयात करना शुरू किया। उसी साल अगस्त में मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट से न्यू दिल्ली से 1440 डिब्बे नारियल पानी ऑक्लैण्ड पहुंचे। बाहर से डिब्बे सामान्य लग रहे थे, लेकिन कुछ में एफेड्रीन (मेथ बनाने की दवा) और घुला हुआ मेथ था। कुछ महीने बाद दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट से फिर नारियल पानी के डिब्बे आए। ये भी न्यू दिल्ली से भेजे गए थे और उनमें भी एफेड्रीन और मेथ पाया गया। एक साल से ज्यादा समय बाद, अक्टूबर 2022 में टोरंटो से एक कंटेनर शिप तौरंगा पहुंची। उसमें 40 फीट का कंटेनर था, जिसमें 28,800 डिब्बे हनी बियर थे। दिसंबर में अमेरिका से एक और 40 फीट का कंटेनर आया, जिसमें 22,680 बोतलें कॉम्बुचा थीं। जनवरी 2023 की शुरुआत में सिंह ने दो ट्रकों से हजारों डिब्बे बीयर और कॉम्बुचा की बोतलें उठवाईं और अपनी किराए की यूनिट में पहुंचाईं। वहां उन्होंने और दूसरे व्यक्ति हिमतजीत ‘जिमी’ सिंह खालों ने पैकिंग खोलनी शुरू की। इसी यूनिट से मिला 700 किलो से ज्यादा मेथामफेटामाइन पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस यूनिट पर रेड की और वहां से लिक्विड और क्रिस्टलाइज्ड रूप में 700 किलोग्राम से ज्यादा मेथामफेटामाइन मिला। पुलिस ने बलतेज सिंह को भी गिरफ्तार किया। सिंथेटिक नशा है मेथामफेटामाइन मेथामफेटामाइन एकसिंथेटिक नशा है। इसका इस्तेमाल करने से लत लग जाती है। इसे क्रिस्टल मेथ, आइस या स्पीड कहा जाता है। यह दिमाग में डोपामिन नाम के केमिकल को तेजी से बढ़ाती है और न्यूरो सिस्टम को उत्तेजित करती है और तेज़ ऊर्जा, जागरूकता और आनंद की भावना देती है। मेथामफेटामाइन को लोग अलग-अलग तरीकों से लेते हैं जिसमें धूम्रपान, इंजेक्शन, स्नोर्टिंग और टैबलेट या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। इसके गंभीर शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम होते हैं। मेथामफेटामाइन बहुत जल्दी लत लगा देती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket