Monday, 06 Apr 2026 | 02:37 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर में छेड़छाड़ का आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार:एमबीए का छात्र है आरोपी, डी-मार्ट से घर जा रही युवती को छेड़ा था; पुलिस कर रही पूछताछ

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने करीब पांच माह बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सुनसान इलाका देखकर डी-मार्ट से घर लौट रही युवती को छेड़ा था। पीड़िता ने पहले राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन सीमा क्षेत्र के विवाद के चलते मामले की जांच बाद में राऊ पुलिस को सौंप दी गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक नवंबर 2025 को युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खंडवा रोड (केट रोड) के सुनसान क्षेत्र में एक अज्ञात स्कूटी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणी करते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पीड़िता ट्रेजर फेटेसी के पास रहती है और घटना के समय डी मार्ट से घर लौट रही थी। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान पुलिस ने डी-मार्ट से केट रोड तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान के लिए मुखबिरों को भी जानकारी दी। 10 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध एक्टिवा चालक केट रोड क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कन्हैया पाटिल निवासी राऊ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी कई महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगजनी की जानकारी पूछने के बहाने किया था परेशान
पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में भीषण आगजनी हुई थी। उसी दौरान आरोपी अपनी एक्टिवा से युवती के पास पहुंचा और आग लगने की जानकारी पूछने लगा। बातचीत के दौरान उसने अंधेरे का फायदा उठाकर युवती के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जूनियर एनटीआर के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़:उदघाटन करने पहुंचे एक्टर को देखने उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी मची, पुलिस ने की लाठीचार्ज

March 9, 2026/
11:49 am

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर हा लही में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे थे। एक्टर को देखने के लिए फैंस...

30000 फीट पर फ्लाइट में हंगामा, IPS ने संभाली कमान:तीन युवक नशे में चिल्लाने लगे- प्लेन क्रैश होने वाला है, रोने लगे थे बच्चे-महिलाएं

March 25, 2026/
8:36 am

हवा में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर मौत का खौफ और सिरफिरे उपद्रवियों का तांडव… यह किसी फिल्म का...

डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया डीडीएच लक्षण: क्या है वीडियो डिस्प्लेसिया? जानिए वरुण की बेटी को क्यों हो रही है बेरोजगारी में परेशानी; जानें

March 30, 2026/
5:18 pm

30 मार्च 2026 को 17:18 IST पर अपडेट किया गया विकासात्मक डिसप्लेसिया डीडीएच लक्षण: आसान भाषा में कहा गया है...

हिमाचल में चिट्टा तस्करों के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक:प्रधान की जाएगी कुर्सी, सरकार ने कानून बदला; डिफाल्टर-ऑडिट रिकवरी वाले भी अयोग्य

April 2, 2026/
9:02 am

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में शामिल लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। विधानसभा में आज (गुरुवार को) हिमाचल प्रदेश...

उत्तराखंड के 5 जिलों में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान -12°C:एमपी के 3 जिलो में बूंदाबांदी, कई शहरों में कोहरा; राजस्थान में टेंपरेचर 30°C से ऊपर

February 23, 2026/
5:30 am

देश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तरभारत में बर्फबारी और कोहरे का...

भोपाल में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने की बात से दुखी थी

February 21, 2026/
4:08 pm

भोपाल के अयोध्या नगर की विंध्याचल कॉलोनी में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जीजा...

जबलपुर में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा:10 गाड़ियां जब्त, बिना कनेक्शन चल रहा था चार्जिंग स्टेशन; पुलिस-बिजली कंपनी की संयुक्त कार्रवाई

March 29, 2026/
12:10 am

प्रदेश में जब पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत छाई हुई है, तो इस दौरान कुछ लोग आपदा में अवसर...

राजनीति

इंदौर में छेड़छाड़ का आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार:एमबीए का छात्र है आरोपी, डी-मार्ट से घर जा रही युवती को छेड़ा था; पुलिस कर रही पूछताछ

इंदौर में छेड़छाड़ का आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार:एमबीए का छात्र है आरोपी, डी-मार्ट से घर जा रही युवती को छेड़ा था; पुलिस कर रही पूछताछ

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने करीब पांच माह बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सुनसान इलाका देखकर डी-मार्ट से घर लौट रही युवती को छेड़ा था। पीड़िता ने पहले राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन सीमा क्षेत्र के विवाद के चलते मामले की जांच बाद में राऊ पुलिस को सौंप दी गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक नवंबर 2025 को युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खंडवा रोड (केट रोड) के सुनसान क्षेत्र में एक अज्ञात स्कूटी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणी करते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पीड़िता ट्रेजर फेटेसी के पास रहती है और घटना के समय डी मार्ट से घर लौट रही थी। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान पुलिस ने डी-मार्ट से केट रोड तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान के लिए मुखबिरों को भी जानकारी दी। 10 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध एक्टिवा चालक केट रोड क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कन्हैया पाटिल निवासी राऊ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी कई महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगजनी की जानकारी पूछने के बहाने किया था परेशान
पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में भीषण आगजनी हुई थी। उसी दौरान आरोपी अपनी एक्टिवा से युवती के पास पहुंचा और आग लगने की जानकारी पूछने लगा। बातचीत के दौरान उसने अंधेरे का फायदा उठाकर युवती के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket