Sunday, 05 Apr 2026 | 05:19 PM

Trending :

गठिया का दर्द हो या फोड़े-फुंसी…हरी पत्तियों वाला ये पौधा सेहत के लिए वरदान, जानिए उपयोग का तरीका प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन Indore Councillor Threatened, SI Kicks Youth; Child Falls From Building करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा दतिया के 25 गांवों में ओले-बारिश से फसल चौपट:रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम बनाई क्या आपके शरीर का एक हिस्सा हो रहा सुन्न? बोलने में हो रही है दिक्कत… तो तुरंत हो जाएं सतर्क, यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है जानलेवा
EXCLUSIVE

इंदौर में 30 से ज्यादा वूमन अचीवर्स का हुआ सम्मान:घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर पहचान बनाने का संदेश

इंदौर में शुक्रवार को संस्था ‘आकार विमेन ग्रुप’ द्वारा अभिवन कला केंद्र में “मंजिलें और हम” (वूमन अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 30 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निकिता कुशवाह ने कहा कि यह आयोजन पूर्णतः महिलाओं और उनके बच्चों के समग्र विकास पर केंद्रित था। उन्होंने बताया कि संस्था केवल उपलब्धियों पर अवार्ड देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की पूरी जर्नी, उनकी सफलता और आगे कैसे आगे बढ़ा जाए, इस पर गहराई से काम करती है। महिलाओं को यह समझाया जाता है कि वे किस तरह अपनी क्षमताओं को पहचानकर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। डॉ. निकिता वर्ष 2024 में मिसेस एशिया पैसिफिक विनर रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, पेरिस में फैशन शो में भागीदारी की और कांस्य सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई रुकावट नहीं है, जरूरत सिर्फ आगे बढ़ने के हौसले की है। जो महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, उनके लिए घर से बाहर भी अवसरों की एक दुनिया है, बस पहला कदम उठाने की जरूरत है। संस्था अध्यक्ष मोहिब उन्नीसा ने बताया कि बचपन से उन्होंने यह विचार सुना था कि यदि एक पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन यदि एक महिला शिक्षित होती है तो पूरी दुनिया शिक्षित हो सकती है। इसी उद्देश्य के साथ आकार ग्रुप की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि उनके साथ डिजिटल एंटरप्रिनर प्रियंका सूर्यवंशी और भोपाल की अल्मास जुड़ी हैं तथा जल्द ही जबलपुर में भी संस्था की गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। इवेंट एंबेसेडर प्रियंका सूर्यवंशी ने कहा कि संस्था महिलाओं को केवल मंच ही नहीं देती, बल्कि उन्हें स्किल ट्रेनिंग, ग्रूमिंग सेशन्स और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के माध्यम से आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करती है। महिलाओं और उनके बच्चों के लिए नियमित ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उन्हें आत्मविश्वास के साथ बोलना, आगे बढ़ना और समाज में अपनी पहचान बनाना सिखाया जाता है। कार्यक्रम में पैनल डिस्कक्शन भी हुआ। इस मौके पर सीए, कॉलेज आर्टिस्ट, योग प्रशिक्षक, वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं और उनके बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति को अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वह हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Iran Football Players Refugee Decision Changes

March 15, 2026/
10:52 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने का फैसला करने वाली सात ईरानी महिला फुटबॉल टीम की तीन...

बगदाद में बीच सड़क से अमेरिकी पत्रकार का अपहरण:जबरन गाड़ी में खींचकर ले गए, अमेरिकी दूतावास ने इराक न जाने की सलाह दी थी

April 1, 2026/
1:31 pm

अमेरिका की फ्रीलांस पत्रकार शैली किटल्सन का मंगलवार को इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया। अज्ञात हमलावरों...

इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में

March 7, 2026/
2:23 pm

ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने एक बार फिर अपने देश ईरान की मोरैलिटी पुलिस को लेकर चौंकाने वाला...

Online Games Health Impact; Teen Dopamine Addiction

April 2, 2026/
4:30 am

6 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं अजमेर से हूं। मेरा 15 साल का बेटा है। पिछले कुछ...

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

March 27, 2026/
5:53 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 17:53 IST आईपीएल टिकट विवाद के बीच वेंकटेश प्रसाद ने शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया...

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

March 29, 2026/
12:17 am

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

इंदौर में 30 से ज्यादा वूमन अचीवर्स का हुआ सम्मान:घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर पहचान बनाने का संदेश

इंदौर में 30 से ज्यादा वूमन अचीवर्स का हुआ सम्मान:घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर पहचान बनाने का संदेश

इंदौर में शुक्रवार को संस्था ‘आकार विमेन ग्रुप’ द्वारा अभिवन कला केंद्र में “मंजिलें और हम” (वूमन अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 30 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निकिता कुशवाह ने कहा कि यह आयोजन पूर्णतः महिलाओं और उनके बच्चों के समग्र विकास पर केंद्रित था। उन्होंने बताया कि संस्था केवल उपलब्धियों पर अवार्ड देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की पूरी जर्नी, उनकी सफलता और आगे कैसे आगे बढ़ा जाए, इस पर गहराई से काम करती है। महिलाओं को यह समझाया जाता है कि वे किस तरह अपनी क्षमताओं को पहचानकर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। डॉ. निकिता वर्ष 2024 में मिसेस एशिया पैसिफिक विनर रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, पेरिस में फैशन शो में भागीदारी की और कांस्य सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई रुकावट नहीं है, जरूरत सिर्फ आगे बढ़ने के हौसले की है। जो महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, उनके लिए घर से बाहर भी अवसरों की एक दुनिया है, बस पहला कदम उठाने की जरूरत है। संस्था अध्यक्ष मोहिब उन्नीसा ने बताया कि बचपन से उन्होंने यह विचार सुना था कि यदि एक पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन यदि एक महिला शिक्षित होती है तो पूरी दुनिया शिक्षित हो सकती है। इसी उद्देश्य के साथ आकार ग्रुप की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि उनके साथ डिजिटल एंटरप्रिनर प्रियंका सूर्यवंशी और भोपाल की अल्मास जुड़ी हैं तथा जल्द ही जबलपुर में भी संस्था की गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। इवेंट एंबेसेडर प्रियंका सूर्यवंशी ने कहा कि संस्था महिलाओं को केवल मंच ही नहीं देती, बल्कि उन्हें स्किल ट्रेनिंग, ग्रूमिंग सेशन्स और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के माध्यम से आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करती है। महिलाओं और उनके बच्चों के लिए नियमित ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उन्हें आत्मविश्वास के साथ बोलना, आगे बढ़ना और समाज में अपनी पहचान बनाना सिखाया जाता है। कार्यक्रम में पैनल डिस्कक्शन भी हुआ। इस मौके पर सीए, कॉलेज आर्टिस्ट, योग प्रशिक्षक, वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं और उनके बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति को अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वह हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket