Thursday, 08 Oct 2026 | 06:29 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस ‘HRX फिल्म्स’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘लूटकेस’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्में बना चुके राजेश ए. कृष्णन करेंगे। यह फिल्म एक ऐसी रात की कहानी है जहां चोर एक सनकी आदमी के घर में फंस जाते हैं। इसमें चोरों का एक गैंग एक ऐसे आदमी के घर में चोरी करने के इरादे से घुसता है जिसे ओसीडी (OCD – ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) है। यानी वह सफाई और चीजों को व्यवस्थित रखने के मामले में काफी सनकी है। घर में घुसने के बाद चोरों के लिए वहां से जिंदा और सुरक्षित निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऋतिक और ईशान रोशन करेंगे प्रोड्यूस इस फिल्म को ऋतिक रोशन और उनके भाई ईशान रोशन अपने बैनर ‘HRX फिल्म्स’ के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। HRX फिल्म्स और प्राइम वीडियो के बीच यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों ने मिलकर थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ का ऐलान किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट को राजेश कृष्णन और कपिल सावंत ने अमेरिकी लेखक पॉल सोटर की एक ओरिजिनल कहानी के आधार पर तैयार किया है। ऋतिक रोशन ने कहा- राजेश कृष्णन का विजन शानदार ऋतिक रोशन ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जताते हुए कहा, “प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी हमें साहसी और नई तरह की कहानियां कहने का मौका दे रही है। राजेश कृष्णन कॉमेडी के साथ बेहतरीन नैरेटिव बुनने की काबिलियत रखते हैं। ‘मेस’ के लिए उनका विजन शुरुआत से ही असाधारण रहा है।” वहीं प्राइम वीडियो इंडिया के हेड निखिल मधोक ने कहा कि फिल्म की कहानी और इसके मजेदार किरदार दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। डायरेक्टर राजेश कृष्णन का ट्रैक रिकॉर्ड राजेश ए. कृष्णन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके अलग और कॉमिक स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2019 में ‘लूटकेस’ फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘क्रू’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वे मशहूर वेब सीरीज ‘ट्रिपलिंग’ के पहले सीजन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। राजेश ने बताया कि ‘मेस’ की दुनिया कॉमेडी और अफरा-तफरी का एक अनोखा मेल है, जो दर्शकों को अपनी सीट से चिपकने पर मजबूर कर देगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Maharashtra SSC Result 2026 LIVE: MSBSHSE Class 10 Marks Memo Link here

May 8, 2026/
11:51 am

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 11:51 IST सूत्रों ने कहा कि संभावित DMK-AIADMK व्यवस्था पर चर्चा टीवीके को उसके प्रभावशाली चुनाव...

RPSC Lecturer Recruitment Last Date Rajasthan

June 30, 2026/
7:19 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों...

IND Vs AFG Test Squad 2026 Prediction; Shubman Gill

April 21, 2026/
1:52 pm

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया...

West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam And Puducherry Election News Today (Photo: File/ANI)

April 18, 2026/
12:40 pm

आखरी अपडेट:18 अप्रैल, 2026, 12:40 IST केंद्र द्वारा सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाने के बाद एक संविधान...

authorimg

May 9, 2026/
8:42 pm

Last Updated:May 09, 2026, 20:42 IST How Dangerous Is Hantavirus: हंता वायरस जानलेवा है, लेकिन इसके महामारी बनने की आशंकाओं...

तस्वीर का विवरण

May 19, 2026/
7:16 pm

वडा के लिए: 3 मसाले वाले आलू, 1 हरी मिर्च की कलियाँ, 4-5 लहसुन की कलियाँ, छोटी सागागर, 1/2 छोटी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस ‘HRX फिल्म्स’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘लूटकेस’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्में बना चुके राजेश ए. कृष्णन करेंगे। यह फिल्म एक ऐसी रात की कहानी है जहां चोर एक सनकी आदमी के घर में फंस जाते हैं। इसमें चोरों का एक गैंग एक ऐसे आदमी के घर में चोरी करने के इरादे से घुसता है जिसे ओसीडी (OCD – ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) है। यानी वह सफाई और चीजों को व्यवस्थित रखने के मामले में काफी सनकी है। घर में घुसने के बाद चोरों के लिए वहां से जिंदा और सुरक्षित निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऋतिक और ईशान रोशन करेंगे प्रोड्यूस इस फिल्म को ऋतिक रोशन और उनके भाई ईशान रोशन अपने बैनर ‘HRX फिल्म्स’ के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। HRX फिल्म्स और प्राइम वीडियो के बीच यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों ने मिलकर थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ का ऐलान किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट को राजेश कृष्णन और कपिल सावंत ने अमेरिकी लेखक पॉल सोटर की एक ओरिजिनल कहानी के आधार पर तैयार किया है। ऋतिक रोशन ने कहा- राजेश कृष्णन का विजन शानदार ऋतिक रोशन ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जताते हुए कहा, “प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी हमें साहसी और नई तरह की कहानियां कहने का मौका दे रही है। राजेश कृष्णन कॉमेडी के साथ बेहतरीन नैरेटिव बुनने की काबिलियत रखते हैं। ‘मेस’ के लिए उनका विजन शुरुआत से ही असाधारण रहा है।” वहीं प्राइम वीडियो इंडिया के हेड निखिल मधोक ने कहा कि फिल्म की कहानी और इसके मजेदार किरदार दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। डायरेक्टर राजेश कृष्णन का ट्रैक रिकॉर्ड राजेश ए. कृष्णन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके अलग और कॉमिक स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2019 में ‘लूटकेस’ फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘क्रू’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वे मशहूर वेब सीरीज ‘ट्रिपलिंग’ के पहले सीजन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। राजेश ने बताया कि ‘मेस’ की दुनिया कॉमेडी और अफरा-तफरी का एक अनोखा मेल है, जो दर्शकों को अपनी सीट से चिपकने पर मजबूर कर देगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket