Tuesday, 13 Oct 2026 | 05:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

एक्ट्रेस राम्या ‘धुरंधर 2’ पर भड़कीं:रणवीर सिंह के बालों का उड़ाया मजाक; कहा- फिल्म देखने के बजाय पैसे बचाएं, OTT का इंतजार करें

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन पूर्व लोकसभा सांसद और कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद राम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दर्शकों को सलाह दी है कि वे सिनेमाघरों में जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें, बल्कि इसके ओटीटी (OTT) पर आने का इंतजार करें। राम्या ने यह भी लिखा की लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। डायरेक्शन और डायलॉग्स को बताया बेकार राम्या ने फिल्म के हर विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग्स, एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर को बहुत ही खराब (Subpar) बताया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे मेकर्स ने डेडलाइन के दबाव में बिना सोचे-समझे फिल्म रिलीज कर दी। राम्या के मुताबिक, फिल्म को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे मेकर्स ने बस यह कह दिया हो कि “हां परफेक्ट है, भेज दो”, जबकि फिल्म में बारीकियों पर ध्यान नहीं दिया गया। रणवीर सिंह के बालों पर कसा तंज फिल्म में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए राम्या ने काफी मजाकिया लहजे में निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। फिल्म के पहले पार्ट में उनके बालों की एक पर्सनैलिटी थी, लेकिन इस पार्ट में वे सिर्फ दृश्यों (Scenes) को ब्लॉक कर रहे हैं। उनके बालों को तो ‘बेस्ट सपोर्टिंग रोल’ के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए।” फिल्म की हिंसा और लॉजिक पर उठाए सवाल राम्या ने फिल्म में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा की भी आलोचना की। उन्होंने फिल्म को ‘हथियारों का विजुअल हैंडबुक’ बताया, जिसमें सिरिंज और स्पैनर जैसी साधारण चीजों को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने फिल्म के लॉजिक पर सवाल उठाते हुए कहा, “दोनों पैर कटने और शरीर पर केरोसिन डालने के बाद भी किरदार ऐसे डायलॉग बोल रहा है जैसे वह किसी ‘टेड टॉक’ में हो। इसके लिए ऑस्कर नहीं बल्कि नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। मेडिकल साइंस की जय हो।” जिंगोइज्म और प्रोपेगैंडा से बाहर निकलने की सलाह राम्या ने फिल्म को ‘बहुत बड़ी निराशा’ और ‘उबाऊ’ करार दिया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को सलाह दी कि अब जिंगोइज्म (अंधराष्ट्रवाद) और प्रोपेगैंडा का जमाना पुराना हो गया है, इससे बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने रणवीर सिंह से भी कहा कि वे इस तरह की फिल्मों से कहीं बेहतर एक्टर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: गिरिराज सिंह ने कहा- बंगाल को बांग्लादेश का राज्य कहा जाता है

April 4, 2026/
9:45 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख...

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई धुरंधर:'धुरंधर 2' रिलीज से पहले 500 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाई जा रही; 19 मार्च को दूसरा पार्ट

March 12, 2026/
11:56 am

19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 से पहले 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’...

LPG Gas Crisis Charges; Hotel Restaurant Bill Vs Government

March 26, 2026/
10:20 am

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट...

authorimg

April 24, 2026/
9:22 am

’93 वर्षीय अर्नावाज कॉन्ट्रैक्टर की कहानी इसी बदलाव की मिसाल है. कभी सक्रिय और आत्मनिर्भर रहीं अर्नावाज को अचानक गंभीर...

Rashmika Mandanna Injured During Film Shoot

August 1, 2026/
11:12 am

14 मिनट पहले कॉपी लिंक रश्मिका मंदाना अपनी एक अपकमिंग फिल्म के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोटिल हो...

वे तेलंगाना राज्य 'बंगाल-तमिलनाडु' में प्रचार के शोर में चले गए, अब 23 अप्रैल को डेमोक्रेटिक पार्टी के भाग्य पर निर्णय

April 21, 2026/
4:59 pm

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव...

authorimg

May 5, 2026/
5:43 pm

Last Updated:May 05, 2026, 17:43 IST चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बे और असमान स्किन टोन से परेशान लोग अक्सर जल्दी रिजल्ट...

विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा हुआ:रेवेन्यू अनुमान से कम रहा, बोर्ड ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया

July 16, 2026/
4:37 pm

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।...

राजनीति

एक्ट्रेस राम्या ‘धुरंधर 2’ पर भड़कीं:रणवीर सिंह के बालों का उड़ाया मजाक; कहा- फिल्म देखने के बजाय पैसे बचाएं, OTT का इंतजार करें

एक्ट्रेस राम्या ‘धुरंधर 2’ पर भड़कीं:रणवीर सिंह के बालों का उड़ाया मजाक; कहा- फिल्म देखने के बजाय पैसे बचाएं, OTT का इंतजार करें

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन पूर्व लोकसभा सांसद और कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद राम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दर्शकों को सलाह दी है कि वे सिनेमाघरों में जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें, बल्कि इसके ओटीटी (OTT) पर आने का इंतजार करें। राम्या ने यह भी लिखा की लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। डायरेक्शन और डायलॉग्स को बताया बेकार राम्या ने फिल्म के हर विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग्स, एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर को बहुत ही खराब (Subpar) बताया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे मेकर्स ने डेडलाइन के दबाव में बिना सोचे-समझे फिल्म रिलीज कर दी। राम्या के मुताबिक, फिल्म को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे मेकर्स ने बस यह कह दिया हो कि “हां परफेक्ट है, भेज दो”, जबकि फिल्म में बारीकियों पर ध्यान नहीं दिया गया। रणवीर सिंह के बालों पर कसा तंज फिल्म में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए राम्या ने काफी मजाकिया लहजे में निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। फिल्म के पहले पार्ट में उनके बालों की एक पर्सनैलिटी थी, लेकिन इस पार्ट में वे सिर्फ दृश्यों (Scenes) को ब्लॉक कर रहे हैं। उनके बालों को तो ‘बेस्ट सपोर्टिंग रोल’ के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए।” फिल्म की हिंसा और लॉजिक पर उठाए सवाल राम्या ने फिल्म में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा की भी आलोचना की। उन्होंने फिल्म को ‘हथियारों का विजुअल हैंडबुक’ बताया, जिसमें सिरिंज और स्पैनर जैसी साधारण चीजों को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने फिल्म के लॉजिक पर सवाल उठाते हुए कहा, “दोनों पैर कटने और शरीर पर केरोसिन डालने के बाद भी किरदार ऐसे डायलॉग बोल रहा है जैसे वह किसी ‘टेड टॉक’ में हो। इसके लिए ऑस्कर नहीं बल्कि नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। मेडिकल साइंस की जय हो।” जिंगोइज्म और प्रोपेगैंडा से बाहर निकलने की सलाह राम्या ने फिल्म को ‘बहुत बड़ी निराशा’ और ‘उबाऊ’ करार दिया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को सलाह दी कि अब जिंगोइज्म (अंधराष्ट्रवाद) और प्रोपेगैंडा का जमाना पुराना हो गया है, इससे बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने रणवीर सिंह से भी कहा कि वे इस तरह की फिल्मों से कहीं बेहतर एक्टर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket