Monday, 06 Apr 2026 | 01:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन:छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई

छतरपुर में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एआई इम्पैक्ट समिट विवाद को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चौबे कॉलोनी से पैदल रैली निकालकर डाकखाना चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद रैली कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ी, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए। वे आगे बढ़े और राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। पुलिसकर्मियों ने जलते पुतले से ज्वलनशील पदार्थ हटाए और आग पर काबू पाया। स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कहा- कांग्रेस की देशविरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की कथित देशविरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियां जारी रहती हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुलिस ने पुतले को लेकर छीना-झपटी की
पुतला दहन को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी की टीम जैसे ही पुतला दहन के लिए चौराहे पर पहुंची, पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन का हवाला देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी दौरान पुतले को लेकर छीना-झपटी की स्थिति बनी और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस की सख्ती के बावजूद कार्यकर्ताओं का आक्रोश भारी पड़ा और वे पुतला दहन की मांग पर डटे रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अनूपपुर में अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:तीन आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

March 24, 2026/
5:20 pm

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं:पहले से तय समझौते पर बात बढ़ेगी; पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, वे काफी स्मार्ट हैं

February 21, 2026/
1:28 am

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद...

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

February 18, 2026/
3:13 am

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलोन्ग...

लहसुनी पालक पनीर: घर पर पकाया हुआ 'लहसुनी पालक पनीर', स्वाद ऐसा कि लोग रेसिपी मांगते रहेंगे; जानिए बनाने का तरीका

March 11, 2026/
11:33 am

लहसुनी पालक पनीर: घर पर कोई खास मेहमान आने वाले हों तो ‘पालक पनीर’ हमेशा से ही उत्तर भारतीय घरों...

दमोह में 14 साल का बच्चा गड्ढे में डूबा, मौत:महुआ बिनने के लिए घर से निकला था, पिता ने खोजबीन के बाद निकाला शव

April 1, 2026/
6:24 pm

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सैलवाड़ा गांव में एक 14 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से...

भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

February 27, 2026/
7:46 am

खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार रात 10 बजे...

आमिर खान ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ:फिल्म देखे बिना बोले- हर तरफ तारफें ही सुन रहा हूं; पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं

March 26, 2026/
6:13 pm

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है। सोशल मीडिया...

राजनीति

कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन:छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई

कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन:छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई

छतरपुर में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एआई इम्पैक्ट समिट विवाद को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चौबे कॉलोनी से पैदल रैली निकालकर डाकखाना चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद रैली कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ी, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए। वे आगे बढ़े और राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। पुलिसकर्मियों ने जलते पुतले से ज्वलनशील पदार्थ हटाए और आग पर काबू पाया। स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कहा- कांग्रेस की देशविरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की कथित देशविरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियां जारी रहती हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुलिस ने पुतले को लेकर छीना-झपटी की
पुतला दहन को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी की टीम जैसे ही पुतला दहन के लिए चौराहे पर पहुंची, पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन का हवाला देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी दौरान पुतले को लेकर छीना-झपटी की स्थिति बनी और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस की सख्ती के बावजूद कार्यकर्ताओं का आक्रोश भारी पड़ा और वे पुतला दहन की मांग पर डटे रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket