Sunday, 11 Oct 2026 | 03:37 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इस जड़ी-बूटी के अनगिनत फायदे! महिलाओं के लिए तो रामबाण, आयुर्वेदाचार्य ने खोला राज

authorimg

रीवा. महिलाओं की कई समस्याओं का इलाज आयुर्वेद में प्राकृतिक तरीके से किया जा सकता है. यौन समस्याएं हों या फिर गर्भावस्था से जुड़ी परेशानी, हर एक समस्या को दूर करने में आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों का खास महत्व होता है. इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है शतावरी. यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसकी मदद से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है. खासतौर पर महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में यह काफी प्रभावी जड़ी-बूटी है. मध्य प्रदेश के रीवा में आयुर्वेद अस्पताल के डीन डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने लोकल 18 को बताया कि शतावरी महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी हो सकती है. यह एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका वैज्ञानिक नाम एस्पेरेगस रेसिमोसस है. आयुर्वेद के मुताबिक, शतावरी का इस्तेमाल 100 से अधिक बीमारियों को दूर करने में प्रभावी माना जाता है. जड़ी-बूटी के अलावा इसका इस्तेमाल भारत के कई क्षेत्रों में सब्जी के रूप में भी किया जाता है.

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए शतावरी काफी फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से यौन रोगों से लेकर प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है. इसके अलावा महिलाओं के लिए शतावरी के कई अन्य फायदे हो सकते हैं. शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव की वजह से इन दिनों महिलाओं का वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है. ऐसे में शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है. शतावरी में सॉल्युबल फाइबर और इन सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करके मोटापे को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है. इतना ही नहीं शतावरी में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है. वहीं कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. ऐसे में इसका सेवन महिलाओं के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है.

माइग्रेन में लाभकारी है शतावरी
माइग्रेन एक ऐसी समस्या है, जिससे पीड़ित मरीजों को काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से पीड़ित मरीज को अचानक से सिर में तेज दर्द का अनुभव होता है. ऐसे में शतावरी माइग्रेन का इलाज करने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है. इसके इस्तेमाल से माइग्रेन पीड़ित रोगियों का इलाज जल्द से जल्द किया जा सकता है. दरअसल शतावरी में राइबोफ्लेविन नामक विटामिन पाया जाता है, तो माइग्रेन के इलाज में प्रभावी दवा हो सकती है. अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो 30 ग्राम शतावरी का सेवन रोजाना करें. इससे आपको काफी लाभ हो सकता है. हालांकि ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह से ही शतावरी का सेवन करें.

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी
गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है. दरअसल शतावरी में फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए लाभकारी है, इसलिए कई आयुर्वेद एक्सपर्ट गर्भधारण के दौरान महिलाओं को शतावरी का सेवन करने की सलाह देते हैं. इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास भी बेहतर तरीके से हो सकता है. शतावरी के इस्तेमाल से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है. दरअसल, शतावरी में विटामिन ए मौजूद होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, विटामिन ए यूरिनरी इंफेक्शन को दूर करने में प्रभावी जड़ी-बूटी साबित हो सकती है. इतना ही नहीं, यह किडनी से जुड़ी परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी है. शतावरी का सेवन करने से शरीर में यूरिन की मात्रा बढ़ती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है. ऐसे में यूरिन के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर हो जाते हैं, जिससे आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है. वहीं यह यूरिन इंफेक्शन की परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी हो सकती है.

मासिक धर्म में लाभकारी
मासिक धर्म में शतावरी का सेवन महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है. दरअसल शतावरी के इस्तेमाल से यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में प्रभावी होता है. इसके अलावा इस दौरान होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी शतावरी लाभकारी हो सकती है, इसलिए आयुर्वेद में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शतावरी का सेवन करने की सलाह दी जाती है. शतावरी यौन क्षमता बढ़ाने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है. इसके सेवन से कामेच्छा की भावना बढ़ती है. ऐसे में जिन महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने के प्रति रुचि घट रही है, उनके लिए शतावरी का सेवन लाभकारी हो सकता है. साथ ही यह शरीर के हार्मोन को बैलेंस करने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है. व्यस्त जीवनशैली जी रहे महिलाओं और पुरुषों के लिए शतावरी का सेवन काफी प्रभावकारी हो सकता है.

शतावरी में एंटी-डायबिटीज गुण
खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से इन दिनों महिलाएं और पुरुष दोनों ही डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से प्रभावी हो रहे हैं. शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है. दरअसल शतावरी में एंटी-डायबिटीज गुण पाया जाता है, जो मधुमेह को कंट्रोल करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है. वहीं यह थायराइड, ब्लड प्रेशर, झड़ते बाल और स्ट्रेस जैसी समस्याओं को दूर कने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है.

शतावरी के नुकसान
शतावरी का सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं, इसलिए हमेशा आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर ही शतावरी का सेवन करें. अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. वहीं कुछ परिस्थितियों में मरीजों को गैस, एलर्जी, पेट में दर्द इत्यादि की परेशानी हो सकती है.

ध्यान रखें कि शतावरी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकती है लेकिन इसका सेवन हमेशा एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही करना चाहिए. वरना यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. अगर आपको किसी विशेष तरह की परेशानी पहले से है, तो बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन न करें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Manoj Bajpayee on Latecomers & Stardom

June 6, 2026/
6:30 am

48 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।...

अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर जताया दुख:बोले- मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान देखीं फिल्में, हर सीन से मिली सीख और प्रेरणा

March 21, 2026/
9:57 am

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्टर चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। अक्षय ने कहा कि मार्शल आर्ट...

आशा-लता से कहा जाता- शमशाद जैसे गाओ:पिता की शर्त पर ताउम्र बुर्खा पहनकर गाया, फोटो खिंचवाने की मनाही थी, किशोर कुमार उठाते थे इनकी कुर्सी

April 14, 2026/
4:30 am

1931 की बात थी भारत-पाकिस्तान उन दिनों एक था और कोई सीमाएं-सरहद नहीं थी। लाहौर-बॉम्बे और कोलकाता में फिल्में बनना...

देवास कलेक्टर की कल पीपरी गांव में रात्रि चौपाल:ग्रामीणजनों से रूबरू होकर खुद सुनेंगे समस्याएं

April 30, 2026/
8:20 pm

जनसेवा और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह कल (1 मई) तहसील उदयनगर...

earthquake delhi ncr jammu kashmir Afghanistan border

April 3, 2026/
10:07 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप आने के बाद झूमर हिलने लगे। दिल्ली-NCR, पंजाब,...

सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रा:निफ्टी 10 अंक नीचे; मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली; वेदांता का शेयर 6% गिर

June 23, 2026/
9:26 am

आज यानी मंगलवार, 23 जून को सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 77,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी...

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में बालूशाही देखकर बोले- ये क्या है, चूरमा खाया, ब्याह के गीत सुने

March 10, 2026/
10:42 am

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इस जड़ी-बूटी के अनगिनत फायदे! महिलाओं के लिए तो रामबाण, आयुर्वेदाचार्य ने खोला राज

authorimg

रीवा. महिलाओं की कई समस्याओं का इलाज आयुर्वेद में प्राकृतिक तरीके से किया जा सकता है. यौन समस्याएं हों या फिर गर्भावस्था से जुड़ी परेशानी, हर एक समस्या को दूर करने में आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों का खास महत्व होता है. इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है शतावरी. यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसकी मदद से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है. खासतौर पर महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में यह काफी प्रभावी जड़ी-बूटी है. मध्य प्रदेश के रीवा में आयुर्वेद अस्पताल के डीन डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने लोकल 18 को बताया कि शतावरी महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी हो सकती है. यह एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका वैज्ञानिक नाम एस्पेरेगस रेसिमोसस है. आयुर्वेद के मुताबिक, शतावरी का इस्तेमाल 100 से अधिक बीमारियों को दूर करने में प्रभावी माना जाता है. जड़ी-बूटी के अलावा इसका इस्तेमाल भारत के कई क्षेत्रों में सब्जी के रूप में भी किया जाता है.

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए शतावरी काफी फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से यौन रोगों से लेकर प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है. इसके अलावा महिलाओं के लिए शतावरी के कई अन्य फायदे हो सकते हैं. शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव की वजह से इन दिनों महिलाओं का वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है. ऐसे में शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है. शतावरी में सॉल्युबल फाइबर और इन सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करके मोटापे को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है. इतना ही नहीं शतावरी में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है. वहीं कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. ऐसे में इसका सेवन महिलाओं के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है.

माइग्रेन में लाभकारी है शतावरी
माइग्रेन एक ऐसी समस्या है, जिससे पीड़ित मरीजों को काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से पीड़ित मरीज को अचानक से सिर में तेज दर्द का अनुभव होता है. ऐसे में शतावरी माइग्रेन का इलाज करने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है. इसके इस्तेमाल से माइग्रेन पीड़ित रोगियों का इलाज जल्द से जल्द किया जा सकता है. दरअसल शतावरी में राइबोफ्लेविन नामक विटामिन पाया जाता है, तो माइग्रेन के इलाज में प्रभावी दवा हो सकती है. अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो 30 ग्राम शतावरी का सेवन रोजाना करें. इससे आपको काफी लाभ हो सकता है. हालांकि ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह से ही शतावरी का सेवन करें.

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी
गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है. दरअसल शतावरी में फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए लाभकारी है, इसलिए कई आयुर्वेद एक्सपर्ट गर्भधारण के दौरान महिलाओं को शतावरी का सेवन करने की सलाह देते हैं. इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास भी बेहतर तरीके से हो सकता है. शतावरी के इस्तेमाल से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है. दरअसल, शतावरी में विटामिन ए मौजूद होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, विटामिन ए यूरिनरी इंफेक्शन को दूर करने में प्रभावी जड़ी-बूटी साबित हो सकती है. इतना ही नहीं, यह किडनी से जुड़ी परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी है. शतावरी का सेवन करने से शरीर में यूरिन की मात्रा बढ़ती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है. ऐसे में यूरिन के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर हो जाते हैं, जिससे आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है. वहीं यह यूरिन इंफेक्शन की परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी हो सकती है.

मासिक धर्म में लाभकारी
मासिक धर्म में शतावरी का सेवन महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है. दरअसल शतावरी के इस्तेमाल से यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में प्रभावी होता है. इसके अलावा इस दौरान होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी शतावरी लाभकारी हो सकती है, इसलिए आयुर्वेद में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शतावरी का सेवन करने की सलाह दी जाती है. शतावरी यौन क्षमता बढ़ाने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है. इसके सेवन से कामेच्छा की भावना बढ़ती है. ऐसे में जिन महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने के प्रति रुचि घट रही है, उनके लिए शतावरी का सेवन लाभकारी हो सकता है. साथ ही यह शरीर के हार्मोन को बैलेंस करने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है. व्यस्त जीवनशैली जी रहे महिलाओं और पुरुषों के लिए शतावरी का सेवन काफी प्रभावकारी हो सकता है.

शतावरी में एंटी-डायबिटीज गुण
खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से इन दिनों महिलाएं और पुरुष दोनों ही डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से प्रभावी हो रहे हैं. शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है. दरअसल शतावरी में एंटी-डायबिटीज गुण पाया जाता है, जो मधुमेह को कंट्रोल करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है. वहीं यह थायराइड, ब्लड प्रेशर, झड़ते बाल और स्ट्रेस जैसी समस्याओं को दूर कने में प्रभावी जड़ी-बूटी हो सकती है.

शतावरी के नुकसान
शतावरी का सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं, इसलिए हमेशा आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर ही शतावरी का सेवन करें. अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. वहीं कुछ परिस्थितियों में मरीजों को गैस, एलर्जी, पेट में दर्द इत्यादि की परेशानी हो सकती है.

ध्यान रखें कि शतावरी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकती है लेकिन इसका सेवन हमेशा एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही करना चाहिए. वरना यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है. अगर आपको किसी विशेष तरह की परेशानी पहले से है, तो बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन न करें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket