Monday, 07 Sep 2026 | 03:30 AM

Trending :

मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा
EXCLUSIVE

कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे नहीं पिलाना चाहिए पानी, डॉक्टर बोले- ऐसा करना बेहद खतरनाक

authorimg

Last Updated:

Unconscious Patient Care Tips: जब भी कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है, तब वहां मौजूद लोग उसे पानी पिलाने की कोशिश करते हैं. हालांकि यह गलती जानलेवा साबित हो सकती है. इमरजेंसी के डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता के अनुसार बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे सांस नली में रुकावट हो सकती है और व्यक्ति की मौत हो सकती है. ऐसी स्थिति में सही फर्स्ट एड देना और तुरंत चिकित्सा सहायता देना जरूरी होता है.

Zoom

बेहोश होने पर व्यक्ति को सीपीआर देना चाहिए, ताकि हार्ट अटैक की कंडीशन में जान बच सके.

What To Avoid in Emergency Situations: कई बार लोग अचानक बेहोश हो जाते हैं, जिसकी कई वजह हो सकती हैं. जब भी कोई व्यक्ति बेहोश होकर गिरता है, तब आसपास मौजूद लोग आमतौर पर उसके चेहरे पर पानी छिड़कते हैं और उसे पानी पिलाने की कोशिश करते हैं. डॉक्टर्स के अनुसार बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाने की आदत खतरनाक होती है. कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है. मरीज की जान बचाने के लिए उठाया गया यह कदम हालत को और बिगाड़ सकता है. ऐसे में सभी के लिए जानना जरूरी है कि अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे फर्स्ट ऐड कैसे देनी चाहिए.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया जब कोई व्यक्ति बेहोश होता है, तो उसका शरीर सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा होता है. इस दौरान उसकी निगलने की क्षमता प्रभावित हो जाती है. ऐसे में अगर उसे पानी पिलाया जाए, तो पानी सांस की नली में रुक सकता है. इससे फेफड़ों में पानी जा सकता है और सांस रुक सकती है. कई बार यह गलती जानलेवा भी साबित होती है. बिना कारण जाने बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना समस्या को ठीक नहीं करता, बल्कि कई बार स्थिति को और जटिल बना सकता है. उदाहरण के लिए अगर व्यक्ति को हाइपोग्लाइसीमिया के कारण बेहोशी आई है, तो उसे सही इलाज और ग्लूकोज की जरूरत होती है. पानी पिलाने से कुछ फायदा नहीं होगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो सबसे पहले उसे सुरक्षित स्थिति में लिटाएं. उसे करवट की पोजीशन में रखें, ताकि अगर उल्टी हो तो वह सांस की नली में न जाए. उसके आसपास भीड़ न लगाएं और ताजा हवा मिलने दें. उसके कपड़े ढीले कर दें और यह जांचें कि वह सांस ले रहा है या नहीं. अगर सांस महसूस न हो, तो तुरंत एंबुलेंस बुलाना जरूरी है. अगर व्यक्ति कुछ देर बाद होश में आ भी जाए, तब भी उसे तुरंत पानी पिलाने की बजाय पहले उसकी स्थिति को समझें. धीरे-धीरे उसे बैठाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कुछ पिलाएं या खिलाएं. अगर बार-बार बेहोशी आ रही है या व्यक्ति पूरी तरह से होश में नहीं आ रहा, तो बिना देरी किए अस्पताल ले जाना चाहिए.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर बेहोश होने के बाद व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है या नाड़ी महसूस नहीं हो रही, तो तुरंत CPR शुरू करना चाहिए. अगर आपको इसकी ट्रेनिंग हो तो और भी बेहतर है. साथ ही आसपास मौजूद लोगों को तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए कहना चाहिए. कई बार बेहोशी का कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हीट स्ट्रोक भी हो सकता है, जिनमें हर सेकंड कीमती होता है. ऐसे में घबराने के बजाय सतर्क रहकर सही प्राथमिक उपचार देना ही सबसे जरूरी कदम है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल चुनाव 2026: 'केरल में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला', सीपीआई नेता का विश्वासनामा, बीजेपी को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

March 22, 2026/
4:45 pm

इस बार केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। सी. सर्वेक्षण नेता हन्नान मोल्लाह...

दो भाई और एआई ने बनाई 15,000 करोड़ की कंपनी:ऑल्टमैन की भविष्यवाणी सच, कहा था- एआई की बदौलत अकेला इंसान 1 अरब डॉलर की कंपनी खड़ी करेगा

April 6, 2026/
12:25 pm

मैथ्यू गैलेगर (41) लॉस एंजिलिस के एक घर से जो कर दिखाया, वो दुनिया के बड़े-बड़े उद्यमियों को हैरत में...

authorimg

April 21, 2026/
12:06 pm

Last Updated:April 21, 2026, 12:06 IST Fairness Cream Side Effects: जब लोग इसे ‘फेयरनेस क्रीम’ की तरह सालों-साल लगाते हैं,...

सांसद बोलीं- विरोधियों ने 70 करोड़ महिलाओं का अपमान किया:रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस का काम विरोध करना

April 24, 2026/
7:45 pm

रतलाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में लागू नहीं होने के विरोध...

दावा- सलमान खान की फिल्म का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन:राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, फिरौती केस से जुड़ा नाम

April 20, 2026/
2:34 pm

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन एक समय चर्चा में रहा है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उस दौर की...

SL Strong vs WI 1st Test

July 4, 2026/
8:10 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन...

राजनीति

कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे नहीं पिलाना चाहिए पानी, डॉक्टर बोले- ऐसा करना बेहद खतरनाक

authorimg

Last Updated:

Unconscious Patient Care Tips: जब भी कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है, तब वहां मौजूद लोग उसे पानी पिलाने की कोशिश करते हैं. हालांकि यह गलती जानलेवा साबित हो सकती है. इमरजेंसी के डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता के अनुसार बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे सांस नली में रुकावट हो सकती है और व्यक्ति की मौत हो सकती है. ऐसी स्थिति में सही फर्स्ट एड देना और तुरंत चिकित्सा सहायता देना जरूरी होता है.

Zoom

बेहोश होने पर व्यक्ति को सीपीआर देना चाहिए, ताकि हार्ट अटैक की कंडीशन में जान बच सके.

What To Avoid in Emergency Situations: कई बार लोग अचानक बेहोश हो जाते हैं, जिसकी कई वजह हो सकती हैं. जब भी कोई व्यक्ति बेहोश होकर गिरता है, तब आसपास मौजूद लोग आमतौर पर उसके चेहरे पर पानी छिड़कते हैं और उसे पानी पिलाने की कोशिश करते हैं. डॉक्टर्स के अनुसार बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाने की आदत खतरनाक होती है. कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है. मरीज की जान बचाने के लिए उठाया गया यह कदम हालत को और बिगाड़ सकता है. ऐसे में सभी के लिए जानना जरूरी है कि अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे फर्स्ट ऐड कैसे देनी चाहिए.

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया जब कोई व्यक्ति बेहोश होता है, तो उसका शरीर सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा होता है. इस दौरान उसकी निगलने की क्षमता प्रभावित हो जाती है. ऐसे में अगर उसे पानी पिलाया जाए, तो पानी सांस की नली में रुक सकता है. इससे फेफड़ों में पानी जा सकता है और सांस रुक सकती है. कई बार यह गलती जानलेवा भी साबित होती है. बिना कारण जाने बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना समस्या को ठीक नहीं करता, बल्कि कई बार स्थिति को और जटिल बना सकता है. उदाहरण के लिए अगर व्यक्ति को हाइपोग्लाइसीमिया के कारण बेहोशी आई है, तो उसे सही इलाज और ग्लूकोज की जरूरत होती है. पानी पिलाने से कुछ फायदा नहीं होगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो सबसे पहले उसे सुरक्षित स्थिति में लिटाएं. उसे करवट की पोजीशन में रखें, ताकि अगर उल्टी हो तो वह सांस की नली में न जाए. उसके आसपास भीड़ न लगाएं और ताजा हवा मिलने दें. उसके कपड़े ढीले कर दें और यह जांचें कि वह सांस ले रहा है या नहीं. अगर सांस महसूस न हो, तो तुरंत एंबुलेंस बुलाना जरूरी है. अगर व्यक्ति कुछ देर बाद होश में आ भी जाए, तब भी उसे तुरंत पानी पिलाने की बजाय पहले उसकी स्थिति को समझें. धीरे-धीरे उसे बैठाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कुछ पिलाएं या खिलाएं. अगर बार-बार बेहोशी आ रही है या व्यक्ति पूरी तरह से होश में नहीं आ रहा, तो बिना देरी किए अस्पताल ले जाना चाहिए.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर बेहोश होने के बाद व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है या नाड़ी महसूस नहीं हो रही, तो तुरंत CPR शुरू करना चाहिए. अगर आपको इसकी ट्रेनिंग हो तो और भी बेहतर है. साथ ही आसपास मौजूद लोगों को तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए कहना चाहिए. कई बार बेहोशी का कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हीट स्ट्रोक भी हो सकता है, जिनमें हर सेकंड कीमती होता है. ऐसे में घबराने के बजाय सतर्क रहकर सही प्राथमिक उपचार देना ही सबसे जरूरी कदम है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket