Monday, 02 Nov 2026 | 12:09 PM

Trending :

Air India Express Flight Hard Landing in Thailand Phuket, Nose Gear Broken All 133 Passengers Safe

  • Hindi News
  • International
  • Air India Express Flight Hard Landing In Thailand Phuket, Nose Gear Broken All 133 Passengers Safe

बैंकॉक1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हैदराबाद से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग हुई

थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी।

थाई अखबार द नेशन के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह फ्लाइट तय समय से पहले फुकेट पहुंच गई थी। विमान का निर्धारित लैंडिंग का समय सुबह 11:40 था, लेकिन यह 11:24 बजे ही उतर गया। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई, जिसकी वजह से उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। पहिया अलग हो जाने की वजह से विमान तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका।

रनवे पर सफेद पाउडर भी दिखाई दे रहा है, जिसे आमतौर पर एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम सुरक्षा के लिए छिड़कती है, ताकि अगर ईंधन लीक हो तो आग लगने का खतरा कम किया जा सके।

नोज गियर (सामने का लैंडिंग गियर) को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया अलग हो गया, जिससे उसका हिस्सा टूट गया या मुड़ गया।

एअर इंडिया बोला- नोज व्हील में दिक्कत आई

एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति को जल्दी काबू में कर लिया। विमान में सात क्रू सदस्य, 131 यात्री और दो बच्चे सवार थे। इस घटना के बाद फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया ताकि विमान को हटाया जा सके और रनवे की सुरक्षा जांच की जा सके।

एयरपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 हैदराबाद से फुकेट आई थी। यह विमान बोइंग 737-800 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BWQ है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी।” नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है।

6 बजे तक फुकेट एयरपोर्ट का रनवे बंद

प्रारंभिक जांच में पता चला कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई थी, जिससे नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे से हट नहीं सका।

फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे बंद रहने की सूचना जारी की। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति संभाली और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया।

एयरपोर्ट ने प्रभावित यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति और यात्रा से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

————————-

ये खबर भी देखें…

बेरूत में हमलों के बीच पैसेंजर प्लेन ने उड़ान भरी:ईरान के 500 साल पुराने महल पर हमला; अमेरिका- ईरान जंग की 32 PHOTOS

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज चौथा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने मंगलवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले किए। उसने गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्बाद करने का दावा भी किया। पूरी खबर देखें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

October 4, 2026/
11:39 am

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के कावेरी...

शाहरुख की फिल्मों में सबसे ज्यादा मेहनत करते थे:ललित पंडित बोले- आज के संगीत में अच्छे गीतकारों की सबसे ज्यादा कमी खलती है

August 1, 2026/
12:37 pm

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘फना’ और ‘हम तुम’ जैसी फिल्मों का संगीत...

Dubai, Abu Dhabi, UAE News LIVE Updates

March 20, 2026/
8:46 am

आखरी अपडेट:मार्च 20, 2026, 08:46 IST आरजी कर पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने उनकी...

Stock Market Live Updates: Sensex, Nifty Rally Over Hopes Of Fresh Peace Talks

April 16, 2026/
3:51 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 15:51 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया कि प्रक्रिया का विरोध करने वाली आवाजें “राजनीतिक...

तस्वीर का विवरण

July 13, 2026/
7:23 pm

शुगर होगा नियंत्रण: जापानी व्यापारियों के लिए किसी भी तरह की सजावट से कम नहीं है। लगातार 2 महीने तक...

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

June 7, 2026/
5:01 pm

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Air India Express Flight Hard Landing in Thailand Phuket, Nose Gear Broken All 133 Passengers Safe

Air India Express Flight Hard Landing in Thailand Phuket, Nose Gear Broken All 133 Passengers Safe
  • Hindi News
  • International
  • Air India Express Flight Hard Landing In Thailand Phuket, Nose Gear Broken All 133 Passengers Safe

बैंकॉक1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हैदराबाद से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग हुई

थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी।

थाई अखबार द नेशन के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह फ्लाइट तय समय से पहले फुकेट पहुंच गई थी। विमान का निर्धारित लैंडिंग का समय सुबह 11:40 था, लेकिन यह 11:24 बजे ही उतर गया। बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई, जिसकी वजह से उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा। पहिया अलग हो जाने की वजह से विमान तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका।

रनवे पर सफेद पाउडर भी दिखाई दे रहा है, जिसे आमतौर पर एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम सुरक्षा के लिए छिड़कती है, ताकि अगर ईंधन लीक हो तो आग लगने का खतरा कम किया जा सके।

रनवे पर सफेद पाउडर भी दिखाई दे रहा है, जिसे आमतौर पर एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम सुरक्षा के लिए छिड़कती है, ताकि अगर ईंधन लीक हो तो आग लगने का खतरा कम किया जा सके।

नोज गियर (सामने का लैंडिंग गियर) को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया अलग हो गया, जिससे उसका हिस्सा टूट गया या मुड़ गया।

नोज गियर (सामने का लैंडिंग गियर) को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया अलग हो गया, जिससे उसका हिस्सा टूट गया या मुड़ गया।

एअर इंडिया बोला- नोज व्हील में दिक्कत आई

एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति को जल्दी काबू में कर लिया। विमान में सात क्रू सदस्य, 131 यात्री और दो बच्चे सवार थे। इस घटना के बाद फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया ताकि विमान को हटाया जा सके और रनवे की सुरक्षा जांच की जा सके।

एयरपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 हैदराबाद से फुकेट आई थी। यह विमान बोइंग 737-800 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BWQ है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी।” नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है।

6 बजे तक फुकेट एयरपोर्ट का रनवे बंद

प्रारंभिक जांच में पता चला कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई थी, जिससे नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे से हट नहीं सका।

फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे बंद रहने की सूचना जारी की। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति संभाली और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया।

एयरपोर्ट ने प्रभावित यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति और यात्रा से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

————————-

ये खबर भी देखें…

बेरूत में हमलों के बीच पैसेंजर प्लेन ने उड़ान भरी:ईरान के 500 साल पुराने महल पर हमला; अमेरिका- ईरान जंग की 32 PHOTOS

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज चौथा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने मंगलवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले किए। उसने गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्बाद करने का दावा भी किया। पूरी खबर देखें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket