Monday, 09 Nov 2026 | 12:15 AM

Trending :

खाना खाने के बाद पेट में सुई जैसी चुभन क्यों होती है? डॉक्टर से बताया क्या है यह बला और कैसे मिलेगा छुटकारा

authorimg

Last Updated:

Pain in Stomach After Eating: कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में सुई जैसी चुभन होने लगती है. अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह पेट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत, इंजरी, इंफेक्शन या डिजीज के कारण पेट में चुभन हो सकती है. जांच के बाद सटीक कारण का पता लगाया जा सकता है.

Zoom

पेट में इंफेक्शन की वजह से भी सुई जैसी चुभन हो सकती है.

Post-Meal Stomach Pain Causes: खाना खाने के बाद कई लोगों को अपने पेट में दिक्कत महसूस होती है. कुछ लोगों को एसिडिटी और गैस की शिकायत होती है, तो कुछ लोग सुई जैसी चुभन महसूस करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह नॉर्मल नहीं है. इसका संकेत है कि आपके पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ है. अक्सर लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक यह समस्या रहे, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए. कई बार छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बन जाती हैं. ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और वक्त रहते इलाज कराना चाहिए.

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने बताया खाना खाने के बाद पेट में सुई जैसी चुभन महसूस होना एक कॉमन समस्या है. कई लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह कई अलग-अलग कारणों से जुड़ी हो सकती है. डाइजेशन से जुड़ी समस्या, पेट में इंफेक्शन, इंजरी या किसी डिजीज की वजह से चुभन और दर्द महसूस हो सकता है. आमतौर पर पेट में चुभन का सबसे कॉमन कारण गैस और अपच है. जब खाना ठीक से पच नहीं पाता, तो गैस बनने लगती है, जिससे चुभन, दर्द या जलन जैसी समस्या हो सकती है. ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाने से यह समस्या और बढ़ जाती है. जल्दी-जल्दी खाना खाने या खाना खाते समय पानी ज्यादा पीने से भी पाचन पर असर पड़ता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के बाद पेट में चुभन का कारण एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है. जब पेट में एसिड ज्यादा बनता है, तो यह भोजन नली की तरफ आने लगता है, जिससे पेट और सीने में जलन या चुभन महसूस होती है. खाली पेट लंबे समय तक रहना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना या अनियमित खान-पान इस समस्या को बढ़ा सकते हैं. कुछ मामलों में यह समस्या गैस्ट्राइटिस या अल्सर का संकेत भी हो सकती है. पेट की अंदरूनी परत में सूजन या घाव होने पर खाना खाने के बाद दर्द या चुभन बढ़ सकती है. इसके साथ उल्टी, काला मल या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डॉक्टर ने बताया कि फूड इंटॉलरेंस या एलर्जी भी इसका कारण बन सकती है. कुछ लोगों को दूध, ग्लूटेन या किसी खास खाने से एलर्जी होती है, जिससे खाना खाने के बाद पेट में असहजता या चुभन हो सकती है. ऐसे में उस फूड को पहचानकर उससे दूरी बनाना जरूरी होता है. इसके अलावा कई तरह की बीमारियां और इंफेक्शन पेट में सुई जैसी चुभन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए. अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और एंडोस्कोपी के जरिए कई समस्याओं का आसानी से पता लगाया जा सकता है. अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है या दर्द ज्यादा तेज होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

वैसे तो पेट में चुभन के सटीक कारण का पता लगाने के बाद ट्रीटमेंट किया जाता है. अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो खाना हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं, ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से बचें. जंक फूड अवॉइड करें और घर पर बना ताजा खाना खाएं. खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें और हल्की वॉक करें, ताकि पाचन बेहतर हो सके. अगर किसी भी तरह की समस्या हो, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rs 2.5 Cr Claims in PMJJBY Scam

May 1, 2026/
12:02 am

प्रदेश में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। बीमा कंपनियों...

धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स 15-20 दिन में शूट हुआ:48 डिग्री तापमान में रणवीर सिंह ने लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी

April 5, 2026/
2:06 pm

फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए एक्टर रणवीर सिंह ने 47-48 डिग्री तापमान में लेदर...

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था

June 10, 2026/
11:10 am

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के...

सोयाबीन पराठा रेसिपी: है फिट और स्वाद भी चाहिए हिट? तो स्थापित में सबसे अधिक बिकने वाला हाई प्रोटीन सोयाबीन वाला पराठा; बनाना भी है आसान

March 16, 2026/
12:01 pm

स्वस्थ पराठा रेसिपी: अगर आप चाहते हैं कि आपका नाश्ता स्वादिष्ट भी हो और स्वास्थ्य के लिए स्वादिष्ट भी हो,...

मैहर में ASI शिवनंदन साकेत का निधन:लीवर संबंधी बीमारी का नागपुर में चल रहा था इलाज; अमदरा में तोड़ा दम

April 30, 2026/
3:34 pm

मैहर जिले के अमदरा थाना के एएसआई शिवनंदन साकेत का गुरुवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले...

जबलपुर में एनएसयूआई छात्रों का प्रदर्शन:राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी, राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

April 20, 2026/
9:50 pm

जबलपुर में सोमवार को एनएसयूआई के छात्रों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी और दूरदर्शन के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा...

अमेजन अब सबसे बड़ी कंपनी:10 साल में पहली बार पिछड़ी वॉलमार्ट, आय के पैमाने पर टेक सपोर्टेड कंपनी आगे निकली

February 21, 2026/
4:48 pm

रिटेल की दुनिया में एक नया युग शुरू हो चुका है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने वार्षिक राजस्व के मामले...

400 साल पुराने मंदिर से निकली 'द वन' की कहानी:अरुणाभ बोले- कहानी लिखते समय जीभ कटी, फिर नॉन-वेज छोड़ने का फैसला किया

September 7, 2026/
1:48 pm

टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा अब बड़े पर्दे पर ‘द वन: फोर्स ऑफ द...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

खाना खाने के बाद पेट में सुई जैसी चुभन क्यों होती है? डॉक्टर से बताया क्या है यह बला और कैसे मिलेगा छुटकारा

authorimg

Last Updated:

Pain in Stomach After Eating: कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में सुई जैसी चुभन होने लगती है. अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह पेट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत, इंजरी, इंफेक्शन या डिजीज के कारण पेट में चुभन हो सकती है. जांच के बाद सटीक कारण का पता लगाया जा सकता है.

Zoom

पेट में इंफेक्शन की वजह से भी सुई जैसी चुभन हो सकती है.

Post-Meal Stomach Pain Causes: खाना खाने के बाद कई लोगों को अपने पेट में दिक्कत महसूस होती है. कुछ लोगों को एसिडिटी और गैस की शिकायत होती है, तो कुछ लोग सुई जैसी चुभन महसूस करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह नॉर्मल नहीं है. इसका संकेत है कि आपके पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ है. अक्सर लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक यह समस्या रहे, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए. कई बार छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बन जाती हैं. ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और वक्त रहते इलाज कराना चाहिए.

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने बताया खाना खाने के बाद पेट में सुई जैसी चुभन महसूस होना एक कॉमन समस्या है. कई लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह कई अलग-अलग कारणों से जुड़ी हो सकती है. डाइजेशन से जुड़ी समस्या, पेट में इंफेक्शन, इंजरी या किसी डिजीज की वजह से चुभन और दर्द महसूस हो सकता है. आमतौर पर पेट में चुभन का सबसे कॉमन कारण गैस और अपच है. जब खाना ठीक से पच नहीं पाता, तो गैस बनने लगती है, जिससे चुभन, दर्द या जलन जैसी समस्या हो सकती है. ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाने से यह समस्या और बढ़ जाती है. जल्दी-जल्दी खाना खाने या खाना खाते समय पानी ज्यादा पीने से भी पाचन पर असर पड़ता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के बाद पेट में चुभन का कारण एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है. जब पेट में एसिड ज्यादा बनता है, तो यह भोजन नली की तरफ आने लगता है, जिससे पेट और सीने में जलन या चुभन महसूस होती है. खाली पेट लंबे समय तक रहना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना या अनियमित खान-पान इस समस्या को बढ़ा सकते हैं. कुछ मामलों में यह समस्या गैस्ट्राइटिस या अल्सर का संकेत भी हो सकती है. पेट की अंदरूनी परत में सूजन या घाव होने पर खाना खाने के बाद दर्द या चुभन बढ़ सकती है. इसके साथ उल्टी, काला मल या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डॉक्टर ने बताया कि फूड इंटॉलरेंस या एलर्जी भी इसका कारण बन सकती है. कुछ लोगों को दूध, ग्लूटेन या किसी खास खाने से एलर्जी होती है, जिससे खाना खाने के बाद पेट में असहजता या चुभन हो सकती है. ऐसे में उस फूड को पहचानकर उससे दूरी बनाना जरूरी होता है. इसके अलावा कई तरह की बीमारियां और इंफेक्शन पेट में सुई जैसी चुभन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए. अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और एंडोस्कोपी के जरिए कई समस्याओं का आसानी से पता लगाया जा सकता है. अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है या दर्द ज्यादा तेज होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

वैसे तो पेट में चुभन के सटीक कारण का पता लगाने के बाद ट्रीटमेंट किया जाता है. अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो खाना हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं, ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से बचें. जंक फूड अवॉइड करें और घर पर बना ताजा खाना खाएं. खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें और हल्की वॉक करें, ताकि पाचन बेहतर हो सके. अगर किसी भी तरह की समस्या हो, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket