Friday, 18 Sep 2026 | 05:14 PM

Trending :

गर्मियों में गंदा पानी पीना खतरनाक, कई गंभीर बीमारियों का खतरा, डॉक्टर ने दी चेतावनी

authorimg

Last Updated:

Kanpur News: गंदा पानी पीने से छोटी बीमारी से लेकर गंभीर रोग तक हो सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित पानी में बैक्टीरिया, वायरस, केमिकल और भारी धातुएं मिल सकती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. कानपुर के जूही, पनकी, भौंती, जाजमऊ, राखी मंडी, चकेरी और आसपास के कई इलाकों में खराब पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं.

कानपुर: गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन अगर यही पानी दूषित हो तो यह शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कानपुर के जूही, पनकी, भौंती, जाजमऊ, राखी मंडी, चकेरी और आसपास के कई इलाकों में खराब पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि गंदा पानी पीने से छोटी बीमारी से लेकर गंभीर रोग तक हो सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित पानी में बैक्टीरिया, वायरस, केमिकल और भारी धातुएं मिल सकती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. गर्मी में इसका खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में पानी ज्यादा पिया जाता है.

पेट, त्वचा और लीवर पर सबसे ज्यादा असर
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, गंदा पानी पीने से सबसे पहले पेट प्रभावित होता है. इससे डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, हैजा और आंतों का संक्रमण हो सकता है. कई लोगों को बार-बार बुखार और कमजोरी भी होने लगती है. अगर लंबे समय तक खराब पानी का उपयोग किया जाए, तो त्वचा रोग, खुजली, चकत्ते और एलर्जी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. कई मामलों में लीवर और किडनी पर भी असर पड़ता है.

लंबे समय तक पीना पड़ सकता है भारी
डॉक्टरों का कहना है कि अगर पानी में केमिकल या जहरीले तत्व मिले हों, तो लंबे समय तक सेवन करने पर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इससे शरीर के अंग कमजोर पड़ सकते हैं. कुछ मामलों में कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी माना जाता है. बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए दूषित पानी ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है.

ऐसे करें बचाव
डॉक्टर सलाह देते हैं कि हमेशा उबला हुआ, फिल्टर किया हुआ या साफ पानी ही पिएं. बाहर खुले में रखा पानी पीने से बचें. पानी का रंग, गंध या स्वाद बदला लगे तो तुरंत उसका उपयोग बंद करें. घर की टंकी और पाइपलाइन की सफाई भी समय-समय पर कराते रहें. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बार-बार पेट खराब हो, उल्टी-दस्त हो, त्वचा पर दाने निकलें या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. साफ पानी ही अच्छे स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:नाइजीरिया में बम धमाकों में दर्जनों की मौत, कई घायल

March 17, 2026/
3:31 am

आपातकालीन सेवाओं ने एसोसिएटेड प्रेस(AP) को बताया कि सोमवार रात पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कम से कम तीन...

Epstein Files Sex Scandal Controversy; Hyatt Hotels Chairman

February 19, 2026/
3:12 am

न्यूयॉर्क2 दिन पहले कॉपी लिंक हयात होटल्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरबपति थॉमस प्रित्जकर 2018 से जेफ्री एपस्टीन के संपर्क में...

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत:शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, पुलिस का दावा- बिना इजाजत हुई शूटिंग; ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

March 30, 2026/
12:25 pm

बंगाली सिनेमा के एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की कल हादसे में मौत हो गई। वह ओडिशा के तलसरी समुद्र तट...

घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ी:सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की शुरू की डिलीवरी, लेकिन ग्वालियर में अभी बंद

March 17, 2026/
4:52 am

बुकिंग प्रक्रिया को धीमा कर बेशक गैस की किल्लत को कम दिखाया जा रहा हो। लेकिन हकीकत में ये किल्लत...

सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:4 मई से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे बच्चे, 30-31 मई को पंजीयन सुधार करा पाएंगे

May 1, 2026/
3:02 pm

वर्ष 2026-27 के लिए सागर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई...

तस्वीर का विवरण

May 26, 2026/
2:57 pm

सूप बनाने के लिए दो कलियां, ताजा दही, लहसुन की गोलियां, एक छोटा प्याज, आठ से दस पुदीने की सब्जियां,...

सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी सुनी 'मन की बात':बुरहानपुर में बोले- पीएम मोदी ने बदला देश का आत्मविश्वास

February 22, 2026/
1:42 pm

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रविवार को बुरहानपुर के राजपुरा वार्ड स्थित बूथ 195 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

सतना में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव:पुलिस ने दागे अश्रुगैस, हवाई फायरिंग भी की; कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा ढहाया

April 11, 2026/
3:06 pm

सतना के डालीबाबा इलाके में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने...

राजनीति

गर्मियों में गंदा पानी पीना खतरनाक, कई गंभीर बीमारियों का खतरा, डॉक्टर ने दी चेतावनी

authorimg

Last Updated:

Kanpur News: गंदा पानी पीने से छोटी बीमारी से लेकर गंभीर रोग तक हो सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित पानी में बैक्टीरिया, वायरस, केमिकल और भारी धातुएं मिल सकती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. कानपुर के जूही, पनकी, भौंती, जाजमऊ, राखी मंडी, चकेरी और आसपास के कई इलाकों में खराब पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं.

कानपुर: गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन अगर यही पानी दूषित हो तो यह शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कानपुर के जूही, पनकी, भौंती, जाजमऊ, राखी मंडी, चकेरी और आसपास के कई इलाकों में खराब पानी की शिकायतें सामने आती रही हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि गंदा पानी पीने से छोटी बीमारी से लेकर गंभीर रोग तक हो सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित पानी में बैक्टीरिया, वायरस, केमिकल और भारी धातुएं मिल सकती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. गर्मी में इसका खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में पानी ज्यादा पिया जाता है.

पेट, त्वचा और लीवर पर सबसे ज्यादा असर
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, गंदा पानी पीने से सबसे पहले पेट प्रभावित होता है. इससे डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, हैजा और आंतों का संक्रमण हो सकता है. कई लोगों को बार-बार बुखार और कमजोरी भी होने लगती है. अगर लंबे समय तक खराब पानी का उपयोग किया जाए, तो त्वचा रोग, खुजली, चकत्ते और एलर्जी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. कई मामलों में लीवर और किडनी पर भी असर पड़ता है.

लंबे समय तक पीना पड़ सकता है भारी
डॉक्टरों का कहना है कि अगर पानी में केमिकल या जहरीले तत्व मिले हों, तो लंबे समय तक सेवन करने पर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इससे शरीर के अंग कमजोर पड़ सकते हैं. कुछ मामलों में कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी माना जाता है. बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए दूषित पानी ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है.

ऐसे करें बचाव
डॉक्टर सलाह देते हैं कि हमेशा उबला हुआ, फिल्टर किया हुआ या साफ पानी ही पिएं. बाहर खुले में रखा पानी पीने से बचें. पानी का रंग, गंध या स्वाद बदला लगे तो तुरंत उसका उपयोग बंद करें. घर की टंकी और पाइपलाइन की सफाई भी समय-समय पर कराते रहें. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बार-बार पेट खराब हो, उल्टी-दस्त हो, त्वचा पर दाने निकलें या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. साफ पानी ही अच्छे स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket