Thursday, 06 Aug 2026 | 05:23 AM

Trending :

गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

authorimg

Summer Curd Tips: गर्मी शुरू होते ही घरों में दही, छाछ और लस्सी की मांग बढ़ जाती है. लोग इसे ठंडक देने वाला सुपरफूड मानकर रोज खाने लगते हैं, लेकिन कई बार यही दही कुछ लोगों के लिए परेशानी भी बन जाता है. किसी को पेट फूलने लगता है, किसी को मुंहासे निकल आते हैं, तो किसी को शरीर में गर्मी महसूस होने लगती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दही, जिसे हमेशा ठंडा माना गया, वह नुकसान कैसे कर सकता है?

दरअसल, मामला दही खाने के तरीके और समय से जुड़ा है, अगर सही ढंग से सेवन किया जाए तो दही गर्मियों में बेहद फायदेमंद है, लेकिन गलत तरीके से खाने पर यह शरीर को सूट नहीं करता. इसलिए सिर्फ दही खाना काफी नहीं, उसे सही तरह खाना ज्यादा जरूरी है. आइए जानते हैं गर्मियों में दही खाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्यों कुछ लोगों को दही से होती है परेशानी
दही में प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह पेट के लिए अच्छा माना जाता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन हर शरीर की प्रकृति अलग होती है. यही वजह है कि कुछ लोगों को दही खाने के बाद गैस, भारीपन या स्किन प्रॉब्लम होने लगती है. कई लोग फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडी दही खा लेते हैं. इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. वहीं कुछ लोग रात में दही खाते हैं, जो कई बार बलगम, गले की दिक्कत या अपच का कारण बन सकता है.

दही की तासीर को लेकर क्या कहते हैं जानकार
आयुर्वेद में दही को भारी माना गया है. यानी यह हर समय और हर मात्रा में सबको सूट करे, ऐसा जरूरी नहीं. खासतौर पर गर्मियों में अगर ज्यादा मात्रा में गाढ़ी दही खाई जाए तो कुछ लोगों को शरीर में गर्मी, त्वचा पर दाने या आलस महसूस हो सकता है. यही कारण है कि पुराने समय से दही को सीधे खाने के बजाय छाछ या लस्सी के रूप में लेने की सलाह दी जाती रही है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गर्मियों में दही खाने का सबसे सही तरीका
1. छाछ बनाकर पिएं
दही में पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और हल्का नमक, भुना जीरा डाल दें. इससे यह हल्की हो जाती है और पचने में आसान रहती है. दोपहर के खाने के साथ छाछ लेना बेहतर माना जाता है.

2. मीठी लस्सी सीमित मात्रा में
अगर मीठी लस्सी पसंद है तो कम चीनी डालकर लें. ज्यादा मीठी लस्सी वजन बढ़ाने और सुस्ती देने का कारण बन सकती है.

3. कमरे के तापमान पर खाएं
फ्रिज से निकालकर तुरंत दही खाने के बजाय कुछ देर बाहर रखें. बहुत ठंडी चीजें पेट पर असर डाल सकती हैं.

किस समय दही खाना बेहतर है
दोपहर का समय दही खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय पाचन क्षमता बेहतर रहती है. सुबह भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है, लेकिन रात में दही खाने से बचना बेहतर रहता है, खासकर जिन लोगों को सर्दी, खांसी या साइनस की शिकायत रहती है.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
1. स्किन एलर्जी वाले लोग
अगर दही खाने के बाद बार-बार मुंहासे या खुजली होती है तो मात्रा कम करें और डॉक्टर से सलाह लें.

2. कमजोर पाचन वाले लोग
जिन्हें गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की दिक्कत रहती है, वे गाढ़ी दही की जगह पतली छाछ लें.

3. वजन घटाने वाले लोग
बिना चीनी की दही या लो-फैट दही बेहतर विकल्प हो सकती है.

घरों में अपनाया जाने वाला आसान तरीका
कई घरों में गर्मियों में दोपहर के खाने के साथ जीरा छाछ दी जाती है. गांवों और छोटे शहरों में आज भी यह आदत आम है. इससे शरीर हल्का रहता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है.

दही खराब नहीं है, बस उसका सही उपयोग जरूरी है, अगर आप इसे सीधे भारी मात्रा में खाने के बजाय छाछ या लस्सी बनाकर लेते हैं, सही समय पर खाते हैं और अपनी बॉडी के हिसाब से सेवन करते हैं, तो गर्मियों में यह बेहतरीन फूड साबित हो सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पहले एसपी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, फिर मांगी माफी:मुरैना में शराब के नशे में आरक्षक ने वीडियो बनाया, बोला-एसपी करते है प्रताड़ित

April 11, 2026/
9:04 pm

छिंदवाड़ा में एसपी समीर सौरभ के बंगले पर तैनात एक आरक्षक द्वारा ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हुए एसपी पर प्रताड़ना...

तस्वीर का विवरण

July 24, 2026/
4:52 pm

अलपुज्जा, केरला: अलेप्पी को पूर्व का वेनिस कहा जाता है और यह उनके बैकवाटर्स और हाउसबोट के लिए दुनिया भर...

बालाघाट में श्रीराम जन्मोत्सव, हनुमान चालीसा पाठ किया:सुंदरकांड पाठ होगा, 26 मार्च को शोभायात्रा निकलेगी

March 24, 2026/
10:22 am

बालाघाट में चैत्र नवरात्र से श्रीराम जन्मोत्सव के छह दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुराना श्रीराम मंदिर...

UEFA Champions League Final, PSG Vs Arsenal LIVE Score And Updates.

May 30, 2026/
8:49 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 20:49 IST शिवकुमार ने राज्यपाल से उन्हें मुख्यमंत्री और अन्य को मंत्रिपरिषद के रूप में शपथ...

10-15 करोड़ में शेख के साथ सोने का सोचूंगी:विवादित बयान पर फंसी अपूर्वा मखीजा, यूजर ने रेट लगाए तो इन्फ्लूएंसर ने सिखाया सबक

June 18, 2026/
9:55 am

इंडिया गॉट लेटेंट से विवादों में रह चुकीं अपूर्वा मुखिजा फिर एक बार विवादों से घिर चुकी हैं। दरअसल, हाल...

राजनीति

गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

authorimg

Summer Curd Tips: गर्मी शुरू होते ही घरों में दही, छाछ और लस्सी की मांग बढ़ जाती है. लोग इसे ठंडक देने वाला सुपरफूड मानकर रोज खाने लगते हैं, लेकिन कई बार यही दही कुछ लोगों के लिए परेशानी भी बन जाता है. किसी को पेट फूलने लगता है, किसी को मुंहासे निकल आते हैं, तो किसी को शरीर में गर्मी महसूस होने लगती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दही, जिसे हमेशा ठंडा माना गया, वह नुकसान कैसे कर सकता है?

दरअसल, मामला दही खाने के तरीके और समय से जुड़ा है, अगर सही ढंग से सेवन किया जाए तो दही गर्मियों में बेहद फायदेमंद है, लेकिन गलत तरीके से खाने पर यह शरीर को सूट नहीं करता. इसलिए सिर्फ दही खाना काफी नहीं, उसे सही तरह खाना ज्यादा जरूरी है. आइए जानते हैं गर्मियों में दही खाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्यों कुछ लोगों को दही से होती है परेशानी
दही में प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह पेट के लिए अच्छा माना जाता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन हर शरीर की प्रकृति अलग होती है. यही वजह है कि कुछ लोगों को दही खाने के बाद गैस, भारीपन या स्किन प्रॉब्लम होने लगती है. कई लोग फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडी दही खा लेते हैं. इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. वहीं कुछ लोग रात में दही खाते हैं, जो कई बार बलगम, गले की दिक्कत या अपच का कारण बन सकता है.

दही की तासीर को लेकर क्या कहते हैं जानकार
आयुर्वेद में दही को भारी माना गया है. यानी यह हर समय और हर मात्रा में सबको सूट करे, ऐसा जरूरी नहीं. खासतौर पर गर्मियों में अगर ज्यादा मात्रा में गाढ़ी दही खाई जाए तो कुछ लोगों को शरीर में गर्मी, त्वचा पर दाने या आलस महसूस हो सकता है. यही कारण है कि पुराने समय से दही को सीधे खाने के बजाय छाछ या लस्सी के रूप में लेने की सलाह दी जाती रही है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गर्मियों में दही खाने का सबसे सही तरीका
1. छाछ बनाकर पिएं
दही में पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और हल्का नमक, भुना जीरा डाल दें. इससे यह हल्की हो जाती है और पचने में आसान रहती है. दोपहर के खाने के साथ छाछ लेना बेहतर माना जाता है.

2. मीठी लस्सी सीमित मात्रा में
अगर मीठी लस्सी पसंद है तो कम चीनी डालकर लें. ज्यादा मीठी लस्सी वजन बढ़ाने और सुस्ती देने का कारण बन सकती है.

3. कमरे के तापमान पर खाएं
फ्रिज से निकालकर तुरंत दही खाने के बजाय कुछ देर बाहर रखें. बहुत ठंडी चीजें पेट पर असर डाल सकती हैं.

किस समय दही खाना बेहतर है
दोपहर का समय दही खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय पाचन क्षमता बेहतर रहती है. सुबह भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है, लेकिन रात में दही खाने से बचना बेहतर रहता है, खासकर जिन लोगों को सर्दी, खांसी या साइनस की शिकायत रहती है.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
1. स्किन एलर्जी वाले लोग
अगर दही खाने के बाद बार-बार मुंहासे या खुजली होती है तो मात्रा कम करें और डॉक्टर से सलाह लें.

2. कमजोर पाचन वाले लोग
जिन्हें गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की दिक्कत रहती है, वे गाढ़ी दही की जगह पतली छाछ लें.

3. वजन घटाने वाले लोग
बिना चीनी की दही या लो-फैट दही बेहतर विकल्प हो सकती है.

घरों में अपनाया जाने वाला आसान तरीका
कई घरों में गर्मियों में दोपहर के खाने के साथ जीरा छाछ दी जाती है. गांवों और छोटे शहरों में आज भी यह आदत आम है. इससे शरीर हल्का रहता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है.

दही खराब नहीं है, बस उसका सही उपयोग जरूरी है, अगर आप इसे सीधे भारी मात्रा में खाने के बजाय छाछ या लस्सी बनाकर लेते हैं, सही समय पर खाते हैं और अपनी बॉडी के हिसाब से सेवन करते हैं, तो गर्मियों में यह बेहतरीन फूड साबित हो सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket