Sunday, 20 Sep 2026 | 04:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में मेथी दाना खा रहे हैं? जरा संभल जाएं, गलत तरीके से सेवन किया तो बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

authorimg

Last Updated:

मेथी दाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और कई लोग इसे शुगर कंट्रोल से लेकर पाचन सुधारने तक के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गर्मियों में इसकी गर्म तासीर शरीर पर अलग असर डाल सकती है. अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में न लिया जाए, तो पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मेथी दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है.

भारतीय रसोई में मौजूद कई मसाले सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इन्हीं में से एक है मेथी दाना, जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. लोग इसे वजन नियंत्रण, पाचन सुधारने, शुगर लेवल संतुलित रखने और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन कैसे किया जाए, यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है और गलत तरीके से लेने पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं.

आयुर्वेद के अनुसार मेथी दाना उष्ण प्रकृति का होता है, यानी यह शरीर में गर्माहट पैदा कर सकता है. यह वात और कफ दोष को संतुलित करने में मददगार माना जाता है. लेकिन गर्मियों में शरीर में पित्त पहले से ही बढ़ा हुआ रहता है, ऐसे में ज्यादा मात्रा में मेथी दाना लेने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. कुछ लोगों को इससे पेट में जलन, एसिडिटी, कब्ज या बेचैनी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है.

क्या गर्मियों में शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है
मेथी दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है, इसलिए कई लोग इसे डायबिटीज में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गर्मियों में शरीर की जरूरतें अलग होती हैं. अगर मेथी दाना अधिक मात्रा में लिया जाए या खाली पेट लिया जाए, तो कुछ लोगों में कमजोरी, लो शुगर या असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

गर्मियों में कैसे करें सेवन
गर्म मौसम में मेथी दाना लेने का सबसे अच्छा तरीका है इसे रातभर पानी में भिगो देना. सुबह उस पानी को छानकर पिया जा सकता है. इससे मेथी के गुण भी मिलते हैं और इसकी गर्म तासीर कुछ हद तक कम हो जाती है. ध्यान रखें कि गर्मियों में इसे उबालकर या बहुत गर्म पानी के साथ लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में अतिरिक्त गर्मी बढ़ सकती है.

पाउडर या दही के साथ भी ले सकते हैं
अगर साबुत मेथी दाना पसंद नहीं है, तो इसका पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. मेथी पाउडर को दही या छाछ में मिलाकर लेने से इसकी गर्म प्रकृति संतुलित हो जाती है. साथ ही पाचन भी बेहतर होता है. छाछ के साथ मेथी लेने से पेट की जलन कम हो सकती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है. यह तरीका गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गैरेज में नहीं,ड्राइंग रूम में सजती हैं करोड़ों की कारें:लग्जरी स्टोरेज रईसों का स्टेटस सिंबल, महामारी में घर में रहने की आदत ने इस ट्रेंड को हवा दी

March 10, 2026/
3:19 pm

अब अमीरी दिखाने का तरीका बदल रहा है। पहले लग्जरी चीजों को सुरक्षित अलमारियों या गैरेज में रखा जाता था,...

फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक:सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी

April 3, 2026/
7:37 am

केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप...

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर बांटे:अमृतसर वाला बेटी को, पटियाला वाला पुश्तैनी मकान बेटे को दिया; गृह प्रवेश के फोटो पोस्ट किए

March 22, 2026/
10:59 am

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर...

Union Home Minister Amit Shah (PTI File)

April 24, 2026/
9:35 am

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 09:35 IST राकांपा के अमोल मितकारी ने दावा किया कि विद्या प्रतिष्ठान एआई भवन के निर्माण...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में मेथी दाना खा रहे हैं? जरा संभल जाएं, गलत तरीके से सेवन किया तो बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

authorimg

Last Updated:

मेथी दाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और कई लोग इसे शुगर कंट्रोल से लेकर पाचन सुधारने तक के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गर्मियों में इसकी गर्म तासीर शरीर पर अलग असर डाल सकती है. अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में न लिया जाए, तो पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मेथी दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है.

भारतीय रसोई में मौजूद कई मसाले सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इन्हीं में से एक है मेथी दाना, जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. लोग इसे वजन नियंत्रण, पाचन सुधारने, शुगर लेवल संतुलित रखने और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन कैसे किया जाए, यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है और गलत तरीके से लेने पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं.

आयुर्वेद के अनुसार मेथी दाना उष्ण प्रकृति का होता है, यानी यह शरीर में गर्माहट पैदा कर सकता है. यह वात और कफ दोष को संतुलित करने में मददगार माना जाता है. लेकिन गर्मियों में शरीर में पित्त पहले से ही बढ़ा हुआ रहता है, ऐसे में ज्यादा मात्रा में मेथी दाना लेने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. कुछ लोगों को इससे पेट में जलन, एसिडिटी, कब्ज या बेचैनी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है.

क्या गर्मियों में शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है
मेथी दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है, इसलिए कई लोग इसे डायबिटीज में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गर्मियों में शरीर की जरूरतें अलग होती हैं. अगर मेथी दाना अधिक मात्रा में लिया जाए या खाली पेट लिया जाए, तो कुछ लोगों में कमजोरी, लो शुगर या असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

गर्मियों में कैसे करें सेवन
गर्म मौसम में मेथी दाना लेने का सबसे अच्छा तरीका है इसे रातभर पानी में भिगो देना. सुबह उस पानी को छानकर पिया जा सकता है. इससे मेथी के गुण भी मिलते हैं और इसकी गर्म तासीर कुछ हद तक कम हो जाती है. ध्यान रखें कि गर्मियों में इसे उबालकर या बहुत गर्म पानी के साथ लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में अतिरिक्त गर्मी बढ़ सकती है.

पाउडर या दही के साथ भी ले सकते हैं
अगर साबुत मेथी दाना पसंद नहीं है, तो इसका पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. मेथी पाउडर को दही या छाछ में मिलाकर लेने से इसकी गर्म प्रकृति संतुलित हो जाती है. साथ ही पाचन भी बेहतर होता है. छाछ के साथ मेथी लेने से पेट की जलन कम हो सकती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है. यह तरीका गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket