Monday, 24 Aug 2026 | 05:18 PM

Trending :

ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की मौत:समधी और उसके बेटों ने दो दिन पहले बेरहमी से पीटा था, रविवार रात हुई मौत

ग्वालियर में पिटाई से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। दो दिन पहले किसान राजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी डबका हस्तिनापुर जब बाइक से अपने गांव लौट रहा था तो बोलेरो सवार समधी पुलंदर गुर्जर ने ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पुरानी रंजिश पर समधी, उसके बेटों रामू, सुनील व तीन अज्ञात युवकों ने उसे लात-घूसों व डंडे से बेरहमी से पीटा था। शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई थी। घटनाक्रम 20 फरवरी दोपहर 12.30 बजे मोहनपुर पुल से 50 मीटर पहले बेहट रोड का है। घायल ने मुरार थाना में घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने मेडिकल भी कराया था। उस समय तो बुजुर्ग किसान की हालत ठीक नजर आ रही थी, लेकिन रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां रविवार रात बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। सड़क पर पटक कर लात-घूंसों से भी पीटा ग्वालियर के हस्तिनापुर डबका गांव निवासी राजेंद्र सिंह पिता रतन सिंह गुर्जर (64) किसान थे। वे शुक्रवार (20 फरवरी) अपनी बाइक से ग्वालियर के लिए निकले थे। दोपहर 12 बजे मोहनपुर पुल से 50 मीटर पहले बेहट रोड पर पहुंचे ही थे कि एक बोलेरो गाड़ी उसकी बाइक को ओवरटेक कर कुछ आगे जाकर रूक गई। बोलेरो से उनके समधी पुलंदर ने हाथ देकर रोक लिया। बाइक रोकी तो बोलेरो से समधी के बेटे रामू गुर्जर, सुनील गुर्जर हाथ में डंडे लेकर उतरे और गालियां देने लगे। जब किसान ने गालियां देने से मना किया तो समधी और उसके लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं सड़क पर पटक कर लात-घूंसों से भी पीटा। इसी समय बोलेरो गाड़ी से तीन अनजान युवक और उतरे और उन्होंने भी बेरहमी से पीटा है। इसके बाद सभी बोलेरो से ही भाग गए। घायल ने बेटे को सूचना दी। बेटा अरविंद गुर्जर के आ जाने के बाद घायल मुरार थाना पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने पुलंदर, रामू, सुनील और तीन अन्य समेत 6 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया था। रविवार रात अस्पताल में तोड़ा दम घटना के समय घायल को इतनी गंभीर चोट नजर नहीं आ रही थीं। मेडिकल के बाद परिजन के साथ वह घर चला गया था, लेकिन अंदरूनी चोट से हालत बिगड़ी तो रविवार को बुजुर्ग को मुरार स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार रात 11 बजे घायल किसान ने दम तोड़ दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग के साथ हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही सीएसपी मुरार अतुल सोनी, थाना प्रभारी मुरार मैना पटेल पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया है। अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार रविवार रात बुजुर्ग किसान की मौत के बाद परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए। सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी ने मौके पर पहुंचकर उनको समझाया है। पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाया और शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस अफसरों ने परिजन को समझाया है कि मारपीट के दो दिन बाद मौत हुई है। इसलिए सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर के बड़ा गणपति-चंदन नगर फ्लाईओवर पर सख्त निर्देश:सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य; मंत्री विजयवर्गीय बोले- जरूरत हो तो बढ़ाएं टीमें

April 5, 2026/
12:05 am

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आईडीए के मुख्य सभागार में बैठक हुई। बैठक बड़ा गणपति...

ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया:कहा- बेबस और घबराकर धमकी दे रहे, तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे

April 5, 2026/
7:19 am

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना...

मूवी रिव्यू – 'नागबंधम':सनातन के रहस्य, ट्रेजर हंट और बाहुबली-कांतारा 2 वाला एहसास... लेकिन क्या कमजोर स्क्रीनप्ले पड़ेगा भारी? जानिए कैसी है मूवी

July 3, 2026/
10:15 am

पिछले कुछ सालों में भारतीय पौराणिक कथाओं और सनातन पर आधारित फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म...

Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

April 4, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली...

Historic feat of 11th class student

March 24, 2026/
3:27 pm

द न्यूयॉर्क टाइम्स33 मिनट पहले कॉपी लिंक कूपर 800 मीटर और 600 मीटर (1:14.15 मिनट) में अंडर-20 इंडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड...

गढ़ीमलहरा बस स्टैंड पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला:इलाज कराने आए थे; तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

May 1, 2026/
9:09 pm

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की मौत:समधी और उसके बेटों ने दो दिन पहले बेरहमी से पीटा था, रविवार रात हुई मौत

ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की मौत:समधी और उसके बेटों ने दो दिन पहले बेरहमी से पीटा था, रविवार रात हुई मौत

ग्वालियर में पिटाई से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। दो दिन पहले किसान राजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी डबका हस्तिनापुर जब बाइक से अपने गांव लौट रहा था तो बोलेरो सवार समधी पुलंदर गुर्जर ने ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पुरानी रंजिश पर समधी, उसके बेटों रामू, सुनील व तीन अज्ञात युवकों ने उसे लात-घूसों व डंडे से बेरहमी से पीटा था। शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई थी। घटनाक्रम 20 फरवरी दोपहर 12.30 बजे मोहनपुर पुल से 50 मीटर पहले बेहट रोड का है। घायल ने मुरार थाना में घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने मेडिकल भी कराया था। उस समय तो बुजुर्ग किसान की हालत ठीक नजर आ रही थी, लेकिन रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां रविवार रात बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। सड़क पर पटक कर लात-घूंसों से भी पीटा ग्वालियर के हस्तिनापुर डबका गांव निवासी राजेंद्र सिंह पिता रतन सिंह गुर्जर (64) किसान थे। वे शुक्रवार (20 फरवरी) अपनी बाइक से ग्वालियर के लिए निकले थे। दोपहर 12 बजे मोहनपुर पुल से 50 मीटर पहले बेहट रोड पर पहुंचे ही थे कि एक बोलेरो गाड़ी उसकी बाइक को ओवरटेक कर कुछ आगे जाकर रूक गई। बोलेरो से उनके समधी पुलंदर ने हाथ देकर रोक लिया। बाइक रोकी तो बोलेरो से समधी के बेटे रामू गुर्जर, सुनील गुर्जर हाथ में डंडे लेकर उतरे और गालियां देने लगे। जब किसान ने गालियां देने से मना किया तो समधी और उसके लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं सड़क पर पटक कर लात-घूंसों से भी पीटा। इसी समय बोलेरो गाड़ी से तीन अनजान युवक और उतरे और उन्होंने भी बेरहमी से पीटा है। इसके बाद सभी बोलेरो से ही भाग गए। घायल ने बेटे को सूचना दी। बेटा अरविंद गुर्जर के आ जाने के बाद घायल मुरार थाना पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने पुलंदर, रामू, सुनील और तीन अन्य समेत 6 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया था। रविवार रात अस्पताल में तोड़ा दम घटना के समय घायल को इतनी गंभीर चोट नजर नहीं आ रही थीं। मेडिकल के बाद परिजन के साथ वह घर चला गया था, लेकिन अंदरूनी चोट से हालत बिगड़ी तो रविवार को बुजुर्ग को मुरार स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार रात 11 बजे घायल किसान ने दम तोड़ दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग के साथ हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही सीएसपी मुरार अतुल सोनी, थाना प्रभारी मुरार मैना पटेल पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया है। अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार रविवार रात बुजुर्ग किसान की मौत के बाद परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए। सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी ने मौके पर पहुंचकर उनको समझाया है। पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाया और शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस अफसरों ने परिजन को समझाया है कि मारपीट के दो दिन बाद मौत हुई है। इसलिए सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket