Tuesday, 01 Sep 2026 | 03:34 AM

Trending :

घर की चारदीवारी से निकलकर मैदान में उतरेंगे 150 दिव्यांग-खिलाड़ी:27 मार्च से दून में शुरू होंगे पैरालंपिक गेम्स; सभी 13 जिलों से खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट्स) के लिए अच्छी खबर है। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में 27 से 29 मार्च तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीसरे ‘उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स’ का आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों से लगभग 150 पैरा खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन की खास बात यह है कि इस बार पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) इन खेलों को प्रायोजित कर रहा है, जिससे सीमित संसाधनों वाले पहाड़ के पैरा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलेगा। प्रतियोगिता की 4 खास बातें पहाड़ के दिव्यांग बच्चों को मिल रही नई जिंदगी आयोजन सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि पैरालंपिक एसोसिएशन पिछले 20 सालों से राज्य में पैरा स्पोर्ट्स के विकास के लिए काम कर रहा है। अब तक राज्य के 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों को पैरालंपिक खेलों से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया, “दिव्यांग लोगों को अमूमन घरों से बाहर ही नहीं निकाला जाता। इन खेलों के माध्यम से पहाड़ के बच्चे घर की चारदीवारी से बाहर निकले हैं। आज ये बच्चे बेंगलुरु, चेन्नई, गांधीनगर और दिल्ली जैसे शहरों में जा रहे हैं और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करना सीख रहे हैं।” केंद्र के उपक्रमों का मिल रहा साथ, राज्य सरकार से भी सहयोग की अपील एसोसिएशन ने बताया कि पिछले आयोजनों में ONGC का सहयोग मिला था, वहीं इस बार PSPB आगे आया है। आयोजकों का कहना है कि वे केंद्र सरकार के बड़े उपक्रमों का पैसा राज्य के हित और गरीब बच्चों के खेलों के लिए ला रहे हैं। वहीं, इस आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार को भी पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है और सरकार की तरफ से सकारात्मक मदद की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
DU PG कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:82 कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन, जानें पूरी एप्लीकेशन प्रोसेस

May 21, 2026/
1:47 pm

दिल्ली विश्वविद्यालय यानी DU ने 2026-27 सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 16 मई से रजिस्ट्रेशन...

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

June 26, 2026/
3:00 am

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे...

रास्ता रोककर गर्भवती महिलाओं को किया परेशान:ड्रम और गाड़ियों से रोका रास्ता, चार महीने तक पुलिस खामोश, इंदौर हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश

March 20, 2026/
4:18 pm

चार माह तक शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान एक गर्भवती महिला ने हाईकोर्ट की शरण ली। मामले...

‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेंगे ऋत्विक धनजानी:गुस्से को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा डर, बोले- यह इंसान को अंदर से खोखला कर देता है

May 15, 2026/
4:30 am

टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी एक बार फिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाई देने वाले हैं। ऋत्विक इससे पहले भी इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

घर की चारदीवारी से निकलकर मैदान में उतरेंगे 150 दिव्यांग-खिलाड़ी:27 मार्च से दून में शुरू होंगे पैरालंपिक गेम्स; सभी 13 जिलों से खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

घर की चारदीवारी से निकलकर मैदान में उतरेंगे 150 दिव्यांग-खिलाड़ी:27 मार्च से दून में शुरू होंगे पैरालंपिक गेम्स; सभी 13 जिलों से खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट्स) के लिए अच्छी खबर है। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में 27 से 29 मार्च तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीसरे ‘उत्तराखंड राज्य पैरालंपिक गेम्स’ का आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों से लगभग 150 पैरा खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन की खास बात यह है कि इस बार पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) इन खेलों को प्रायोजित कर रहा है, जिससे सीमित संसाधनों वाले पहाड़ के पैरा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलेगा। प्रतियोगिता की 4 खास बातें पहाड़ के दिव्यांग बच्चों को मिल रही नई जिंदगी आयोजन सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि पैरालंपिक एसोसिएशन पिछले 20 सालों से राज्य में पैरा स्पोर्ट्स के विकास के लिए काम कर रहा है। अब तक राज्य के 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों को पैरालंपिक खेलों से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया, “दिव्यांग लोगों को अमूमन घरों से बाहर ही नहीं निकाला जाता। इन खेलों के माध्यम से पहाड़ के बच्चे घर की चारदीवारी से बाहर निकले हैं। आज ये बच्चे बेंगलुरु, चेन्नई, गांधीनगर और दिल्ली जैसे शहरों में जा रहे हैं और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करना सीख रहे हैं।” केंद्र के उपक्रमों का मिल रहा साथ, राज्य सरकार से भी सहयोग की अपील एसोसिएशन ने बताया कि पिछले आयोजनों में ONGC का सहयोग मिला था, वहीं इस बार PSPB आगे आया है। आयोजकों का कहना है कि वे केंद्र सरकार के बड़े उपक्रमों का पैसा राज्य के हित और गरीब बच्चों के खेलों के लिए ला रहे हैं। वहीं, इस आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार को भी पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है और सरकार की तरफ से सकारात्मक मदद की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket