Sunday, 05 Apr 2026 | 08:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से कुछ घंटे पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखकर लोगों से फिल्म के सस्पेंस को लीक न करने की अपील की है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जिसे लेकर मेकर्स काफी सतर्क हैं। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि वे चाहते हैं कि दर्शक फिल्म के हर ट्विस्ट और इमोशन को उसी तरह महसूस करें, जैसा कि उन्हें महसूस करने के लिए बनाया गया है। फिल्म के सीक्रेट्स बचाने की गुजारिश
आदित्य ने लिखा, “मैं आपसे एक दिली गुजारिश करता हूं… कृपया स्पॉयलर शेयर न करें! हर फैन को थिएटर में बिना किसी जानकारी के जाने दें, ताकि वे फिल्म देखते समय खुद को सरप्राइज महसूस कर सकें।” निर्देशक ने अपनी पोस्ट में इनडायरेक्टली पायरेसी का मुद्दा भी उठाया। पायरेसी के खिलाफ भी बोले आदित्य
उन्होंने कहा कि फिल्म को फोन पर धुंधली इमेज में नहीं, बल्कि थिएटर के अंधेरे में परिवार और दोस्तों के साथ देखना चाहिए। उन्होंने लिखा, “हमने धुरंधर: द रिवेंज में अपना दिल लगा दिया है। फिल्मों का अनुभव थिएटर में ही लिया जाना चाहिए, जहां आप अजनबियों के साथ भी एक ही तरह की भावनाएं महसूस करते हैं।” कल रिलीज होगी फिल्म
कल यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में लंबी स्टारकास्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह जासूसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। आदित्य ने अपने नोट का अंत ‘भारत माता की जय’ के साथ किया। धुरंधर 2 की शुरुआत सुनामी की तरह कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने कहा की धुरंधर 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं है। डायरेक्टर आदित्य धर ने बिना ज्यादा शोर किए अपने काम से कमाल दिखाया है और उन्होंने प्रोड्यूसर की सोच और जोखिम दोनों को अच्छी तरह समझते हुए बेहतरीन फिल्म बनाई है। इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद सिर्फ “ऑल द बेस्ट” कहना छोटा लगता है, क्योंकि आदित्य खुद ही अपना मुकाबला हैं। जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को भी इस साहसी प्रोजेक्ट के लिए खास श्रेय जाता है। फिल्म की स्टार कास्ट—रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर. माधवन—सब शानदार प्रदर्शन देंगे, ऐसा भरोसा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Narendra Modi Stadium Ahmedabad

April 4, 2026/
5:41 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 17:41 IST पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अनावश्यक दहशत पैदा करने और भारत के विदेशी संबंधों...

ADR रिपोर्ट- भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला:अन्य दलों को मिले चंदे का 10 गुना, पार्टियों को इस साल 161% अधिक पैसा मिला

March 26, 2026/
6:45 pm

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मिले चंदे में...

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

February 23, 2026/
8:59 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब...

'धुरंधर 2' में आतिफ अहमद जैसे किरदार पर बढ़ा विवाद:राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज, ISI कनेक्शन दिखाने पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर घिरे

March 21, 2026/
7:38 pm

फिल्म धुरंधर 2 के सिनेमाघरों में आने के बाद एक नया विवाद तेजी से उभर रहा है। विवाद का केंद्र वह...

सलमान की को-स्टार रहीं डेजी शाह ने एग्स फ्रीज कराए:एक्ट्रेस ने कहा- परिवार बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं है

February 27, 2026/
3:15 pm

डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था, जिससे उन्हें...

authorimg

March 25, 2026/
7:11 am

Last Updated:March 25, 2026, 07:11 IST Delhi Divine Multispeciality Hospital: दिल्ली में वजीराबाद बुराड़ी का डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को डॉ....

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें

डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से कुछ घंटे पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखकर लोगों से फिल्म के सस्पेंस को लीक न करने की अपील की है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जिसे लेकर मेकर्स काफी सतर्क हैं। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि वे चाहते हैं कि दर्शक फिल्म के हर ट्विस्ट और इमोशन को उसी तरह महसूस करें, जैसा कि उन्हें महसूस करने के लिए बनाया गया है। फिल्म के सीक्रेट्स बचाने की गुजारिश
आदित्य ने लिखा, “मैं आपसे एक दिली गुजारिश करता हूं… कृपया स्पॉयलर शेयर न करें! हर फैन को थिएटर में बिना किसी जानकारी के जाने दें, ताकि वे फिल्म देखते समय खुद को सरप्राइज महसूस कर सकें।” निर्देशक ने अपनी पोस्ट में इनडायरेक्टली पायरेसी का मुद्दा भी उठाया। पायरेसी के खिलाफ भी बोले आदित्य
उन्होंने कहा कि फिल्म को फोन पर धुंधली इमेज में नहीं, बल्कि थिएटर के अंधेरे में परिवार और दोस्तों के साथ देखना चाहिए। उन्होंने लिखा, “हमने धुरंधर: द रिवेंज में अपना दिल लगा दिया है। फिल्मों का अनुभव थिएटर में ही लिया जाना चाहिए, जहां आप अजनबियों के साथ भी एक ही तरह की भावनाएं महसूस करते हैं।” कल रिलीज होगी फिल्म
कल यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में लंबी स्टारकास्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह जासूसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। आदित्य ने अपने नोट का अंत ‘भारत माता की जय’ के साथ किया। धुरंधर 2 की शुरुआत सुनामी की तरह कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने कहा की धुरंधर 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं है। डायरेक्टर आदित्य धर ने बिना ज्यादा शोर किए अपने काम से कमाल दिखाया है और उन्होंने प्रोड्यूसर की सोच और जोखिम दोनों को अच्छी तरह समझते हुए बेहतरीन फिल्म बनाई है। इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद सिर्फ “ऑल द बेस्ट” कहना छोटा लगता है, क्योंकि आदित्य खुद ही अपना मुकाबला हैं। जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को भी इस साहसी प्रोजेक्ट के लिए खास श्रेय जाता है। फिल्म की स्टार कास्ट—रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर. माधवन—सब शानदार प्रदर्शन देंगे, ऐसा भरोसा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket