Friday, 09 Oct 2026 | 11:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का आज निधन हो गया। भीम वकानी, बीते कुछ समय से उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। वो बेटी दिशा के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आ चुके थे, इसके अलावा वो शाहरुख खान और आमिर खान के साथ फिल्में कर चुके थे। दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी ने दैनिक भास्कर के गुजराती संस्करण दिव्य भास्कर से बातचीत में पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे पिता को डेढ़ साल पहले लकवा (पैरालिसिस) हुआ था। कुछ समय पहले उन्हें निमोनिया भी हो गया था। वे अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह 8:30 बजे उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान घाट में कर दिया गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिव्य भास्कर से बातचीत में कहा कि वो सालों से भीम वकानी को जानते थे। उन्होंने अपने बच्चों दिशा और मयूर के लिए बहुत कुछ किया। उनका मुझ पर आशीर्वाद था। वहीं दिलीप जोशी ने बातचीत में कहा, भीम वकानी ने अपने बच्चों को एक्टिंग फील्ड में आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खुद दिशा को मुंबई भेजा था, जो एक बड़ा फैसला था। उन्होंने संजय गोराडिया समेत कई फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। शाहरुख-आमिर के साथ काम कर चुके हैं भीम वकानी दिशा वकानी के पिता भीम वकानी सीनियर एक्टर हैं। उन्होंने आमिर खान की ऑस्कर में नॉमिनेट हुई फिल्म लगान में काजी का रोल निभाया था। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म स्वेदश और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म लज्जा में भी नजर आ चुके हैं। तारक मेहता शो में बेटी के साथ किया काम भीम वकानी, दिशा वकानी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियो करते नजर आ चुके हैं। एपिसोड नंबर 1320 में उन्होंने जेठालाल के पिता चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce

April 11, 2026/
9:26 am

हिसारकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक दीपक हुड्‌डा और स्वीटी बूरा की 2022 में धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों...

ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी की मौत:इजराइली हमले में बेटा भी मारा गया; तेल अवीव में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

March 18, 2026/
6:48 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 19वां दिन है। इजराइल के हमले में कल ईरान के सिक्योरिटी चीफ...

टॉप-10-कंपनियों में से 5 की वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी:TCS टॉप गेनर, वैल्यू ₹72 हजार करोड़ बढ़ी; रिलायंस-SBI का मार्केट कैप भी बढ़ा

July 19, 2026/
11:43 am

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रही तेजी के कारण देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के...

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

May 12, 2026/
9:39 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति...

श्रीसंत बोले- इंडिया को कोच नहीं, धोनी जैसा मेंटर चाहिए:गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए, कहा- उनका तरीका गलत

June 19, 2026/
12:26 pm

पूर्व भारतीय पेसर एस श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने...

विदिशा में किसान ट्रेन के सामने कूदा, मौत:वीडियो में पूर्व विधायक पर केंद्रीय कृषि मंत्री की सुपारी देने का आरोप लगाया

April 27, 2026/
10:53 pm

विदिशा में सोमवार को किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के सामने कूदने से पहले उसने...

Sanju Samson; CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

April 3, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का आज निधन हो गया। भीम वकानी, बीते कुछ समय से उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। वो बेटी दिशा के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आ चुके थे, इसके अलावा वो शाहरुख खान और आमिर खान के साथ फिल्में कर चुके थे। दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी ने दैनिक भास्कर के गुजराती संस्करण दिव्य भास्कर से बातचीत में पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे पिता को डेढ़ साल पहले लकवा (पैरालिसिस) हुआ था। कुछ समय पहले उन्हें निमोनिया भी हो गया था। वे अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह 8:30 बजे उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान घाट में कर दिया गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिव्य भास्कर से बातचीत में कहा कि वो सालों से भीम वकानी को जानते थे। उन्होंने अपने बच्चों दिशा और मयूर के लिए बहुत कुछ किया। उनका मुझ पर आशीर्वाद था। वहीं दिलीप जोशी ने बातचीत में कहा, भीम वकानी ने अपने बच्चों को एक्टिंग फील्ड में आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खुद दिशा को मुंबई भेजा था, जो एक बड़ा फैसला था। उन्होंने संजय गोराडिया समेत कई फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। शाहरुख-आमिर के साथ काम कर चुके हैं भीम वकानी दिशा वकानी के पिता भीम वकानी सीनियर एक्टर हैं। उन्होंने आमिर खान की ऑस्कर में नॉमिनेट हुई फिल्म लगान में काजी का रोल निभाया था। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म स्वेदश और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म लज्जा में भी नजर आ चुके हैं। तारक मेहता शो में बेटी के साथ किया काम भीम वकानी, दिशा वकानी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियो करते नजर आ चुके हैं। एपिसोड नंबर 1320 में उन्होंने जेठालाल के पिता चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket