Wednesday, 07 Oct 2026 | 04:07 PM

Trending :

Salman Khan Dubai Perfume Launch Event फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर
EXCLUSIVE

Yash Toxic Film Event Accident

Yash Toxic Film Event Accident

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हुआ। जहां हादसा हो गया।

यश की फिल्म ‘टक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से दो छात्र घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में घायल छात्रों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इवेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं और कुछ लोग घायल छात्रों को एम्बुलेंस की ओर ले जाते दिख रहे हैं।

साउंड सेटअप के ढांचे पर चढ़े हुए लोग गिरे।

हादसे के बाद लोग घायल छात्र को संभालते हुए।

हादसे के बाद बेहोश छात्रा को संभाला गया।

इवेंट में बड़ी संख्या में जुटी हुई भीड़।

हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे और ‘‘टक्सिक’’ के जश्न में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। हादसे का पता चलते ही उन्होंने अपनी स्पीच बीच में रोक दी और आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में पूछा।

मंच से यश ने कहा, “अरे, संभलकर। क्या वहां सब ठीक हैं? सर, कृपया जांच कीजिए। कृपया छात्रों, आप लोग ध्यान रखें।”

हादसे के वक्त यश मंच पर मौजूद थे और स्पीच रोककर छात्रों का हाल पूछा।

स्टेज के पास पहुंचे थे कई छात्र

बताया जा रहा है कि कई छात्र स्टेज के पास पहुंच गए थे और स्पीकर व अन्य सामान को सहारा देने वाले ढांचों पर चढ़ गए थे। घटना के बाद बड़े फिल्मी कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे हैं।

गौरतलब है कि हैदराबाद में पहले भी फिल्मी इवेंट में सुरक्षा को लेकर गंभीर हादसा हो चुका है। दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। उनके बेटे की हालत भी गंभीर हुई थी। पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए थे।

ऐसे में सवाल है कि बड़े स्टार्स के कार्यक्रमों में भीड़ को संभालने और खतरनाक जगहों पर लोगों को जाने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं होते? क्या मेकर्स और आयोजकों को पुराने हादसों से सबक नहीं लेना चाहिए?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

……………………..

फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

टॉक्सिक का ट्रेलर देख भड़कीं एक्ट्रेस: बोल्ड सीन और महिलाओं के आपत्तिजनक सीन पर यश पर निशाना साधा, कहा- कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे

कन्नड़ एक्ट्रेस रिशिका सिंह ने यश की फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में महिलाओं के चित्रण और बोल्ड सीन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ट्रेलर में महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से नहीं दिखाया गया। उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर यश को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महिलाओं का सम्मान नहीं हुआ तो उन्हें कर्नाटक से निकाल दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें….

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
GT Vs PBKS LIVE Score IPL 2026

May 3, 2026/
10:08 pm

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 22:08 IST केरल चुनाव परिणाम 2026: राज्य के 43 स्थानों पर फैले 140 मतगणना केंद्रों पर...

Jammu Kashmir Ranji Trophy Title Near

February 28, 2026/
12:02 pm

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक यावर हसन और शुभम पुंदीर ने पहली पारी में सेंचुरी पार्टनरशिप कर जम्मू-कश्मीर को...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 8, 2026/
9:18 am

9 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का X पोस्ट विवादों में आ...

लखनऊ में LSG का RR से मुकाबला कल:मार्करम बोले- घर में दम दिखाना होगा, जुरैल ने कहा- सचिन ने मेरी विकेट कीपिंग देखी

April 21, 2026/
7:16 pm

इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार को IPL मैच खेला जाएगा। मुकाबले से...

इजराइली पीएम नेतन्याहू आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे:जंग के बाद पहली बार ट्रम्प से मुलाकात करेंगे; ईरान-US ने हमले रोके

July 27, 2026/
7:05 am

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, वह मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रम्प से...

Yami Gautam & Aditya Dhar Shift To Himachal Heritage Home

October 4, 2026/
5:27 pm

55 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Yash Toxic Film Event Accident

Yash Toxic Film Event Accident

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हुआ। जहां हादसा हो गया।

यश की फिल्म ‘टक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से दो छात्र घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में घायल छात्रों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इवेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं और कुछ लोग घायल छात्रों को एम्बुलेंस की ओर ले जाते दिख रहे हैं।

साउंड सेटअप के ढांचे पर चढ़े हुए लोग गिरे।

साउंड सेटअप के ढांचे पर चढ़े हुए लोग गिरे।

हादसे के बाद लोग घायल छात्र को संभालते हुए।

हादसे के बाद लोग घायल छात्र को संभालते हुए।

हादसे के बाद बेहोश छात्रा को संभाला गया।

हादसे के बाद बेहोश छात्रा को संभाला गया।

इवेंट में बड़ी संख्या में जुटी हुई भीड़।

इवेंट में बड़ी संख्या में जुटी हुई भीड़।

हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे और ‘‘टक्सिक’’ के जश्न में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। हादसे का पता चलते ही उन्होंने अपनी स्पीच बीच में रोक दी और आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में पूछा।

मंच से यश ने कहा, “अरे, संभलकर। क्या वहां सब ठीक हैं? सर, कृपया जांच कीजिए। कृपया छात्रों, आप लोग ध्यान रखें।”

हादसे के वक्त यश मंच पर मौजूद थे और स्पीच रोककर छात्रों का हाल पूछा।

हादसे के वक्त यश मंच पर मौजूद थे और स्पीच रोककर छात्रों का हाल पूछा।

स्टेज के पास पहुंचे थे कई छात्र

बताया जा रहा है कि कई छात्र स्टेज के पास पहुंच गए थे और स्पीकर व अन्य सामान को सहारा देने वाले ढांचों पर चढ़ गए थे। घटना के बाद बड़े फिल्मी कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे हैं।

गौरतलब है कि हैदराबाद में पहले भी फिल्मी इवेंट में सुरक्षा को लेकर गंभीर हादसा हो चुका है। दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। उनके बेटे की हालत भी गंभीर हुई थी। पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए थे।

ऐसे में सवाल है कि बड़े स्टार्स के कार्यक्रमों में भीड़ को संभालने और खतरनाक जगहों पर लोगों को जाने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं होते? क्या मेकर्स और आयोजकों को पुराने हादसों से सबक नहीं लेना चाहिए?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

……………………..

फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

टॉक्सिक का ट्रेलर देख भड़कीं एक्ट्रेस: बोल्ड सीन और महिलाओं के आपत्तिजनक सीन पर यश पर निशाना साधा, कहा- कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे

कन्नड़ एक्ट्रेस रिशिका सिंह ने यश की फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में महिलाओं के चित्रण और बोल्ड सीन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ट्रेलर में महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से नहीं दिखाया गया। उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर यश को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महिलाओं का सम्मान नहीं हुआ तो उन्हें कर्नाटक से निकाल दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें….

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket