Saturday, 24 Oct 2026 | 08:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

नरसिंहपुर में सूने मकान से 3 लाख कैश चोरी:अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर भी ले गए बदमाश; बदमाशों का मोबाइल और मफलर छूटा

नरसिंहपुर जिले के अंशिका पुरम राजमार्ग पर एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने एक ढाबा संचालक के घर से करीब तीन लाख रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शुक्रवार शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवार की अनुपस्थिति में हुई वारदात पीड़ित राजेश शुक्ला (45) ने पुलिस को बताया कि वे सागर जिले के मढपिपरिया में ‘रूद ढाबा’ चलाते हैं। गुरुवार सुबह वे अपने बेटे के साथ ढाबे पर थे और दोपहर में उनकी पत्नी भी घर पर ताला लगाकर अपने मायके बम्होरी चली गईं। रात करीब 11 बजे जब पिता-पुत्र घर लौटे, तो उन्हें मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अलमारी खंगालकर जेवरात चुराए चोरों ने घर के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, चैन, चूड़ियां, झुमकी, अंगूठियां और चांदी के पायजेब सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। अलमारी में रखे 3 लाख रुपये नगद और स्टेट बैंक की चेकबुक भी गायब मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और जेवरों के खाली डिब्बे जमीन पर पड़े मिले। घटनास्थल पर मिला चोरों का मोबाइल और मफलर मकान के निरीक्षण के दौरान एक स्लेटी रंग का कीपैड मोबाइल और एक भूरे रंग का मफलर बरामद हुआ है। पीड़ित परिवार के अनुसार यह सामान उनका नहीं है, जिससे प्रबल आशंका है कि चोरी की वारदात के दौरान यह सामान बदमाशों का वहीं छूट गया। पुलिस इन सबूतों को अहम मानकर जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस सुआताला थाना पुलिस ने राजेश शुक्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है

March 9, 2026/
5:30 am

एक्टर लिलिपुट ने हाल ही में कहा कि उन्हें शाहरुख की फिल्म जीरो पसंद नहीं आई थी। लिलिपुट ने यह...

इलेक्ट्रिक की जगह हाइब्रिड प्लेन का दौर क्यों शुरू:विमानों की भारी बैटरियां बनीं अड़चन; कम लागत और लंबी दूरी के लिए हाइब्रिड तकनीक बेहतर

July 27, 2026/
12:09 pm

वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 2.5% की हिस्सेदारी रखने वाला एविएशन सेक्टर बड़े बदलाव से गुजर रहा है। पायलट ट्रेनिंग के...

अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए:जॉर्डन में US बेस पर अटैक के बाद जवाबी कार्रवाई; ट्रम्प बोले- अब हमारी बारी

July 30, 2026/
7:18 am

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने ईरान के ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी...

Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

April 28, 2026/
6:30 am

1 घंटे पहलेलेखक: वर्षा राय कॉपी लिंक भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश...

राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश, रेकी करने वाला पकड़ा:पाकिस्तानी डॉन दे रहा था ऑर्डर, दूसरे राज्यों में भी धमाकों के लिए बनाए वीडियो

March 27, 2026/
10:09 am

राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाकिस्तानी डॉन...

इजराइल को ₹26 हजार करोड़ के हथियार देंगे ट्रम्प:900 किलो के 40 हजार बम शामिल; बाइडेन ने इनकी सप्लाई पर रोक लगाई थी

September 16, 2026/
7:35 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन इजराइल को 2.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹26 हजार करोड़ के हथियार देने की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नरसिंहपुर में सूने मकान से 3 लाख कैश चोरी:अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर भी ले गए बदमाश; बदमाशों का मोबाइल और मफलर छूटा

नरसिंहपुर में सूने मकान से 3 लाख कैश चोरी:अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर भी ले गए बदमाश; बदमाशों का मोबाइल और मफलर छूटा

नरसिंहपुर जिले के अंशिका पुरम राजमार्ग पर एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने एक ढाबा संचालक के घर से करीब तीन लाख रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शुक्रवार शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवार की अनुपस्थिति में हुई वारदात पीड़ित राजेश शुक्ला (45) ने पुलिस को बताया कि वे सागर जिले के मढपिपरिया में ‘रूद ढाबा’ चलाते हैं। गुरुवार सुबह वे अपने बेटे के साथ ढाबे पर थे और दोपहर में उनकी पत्नी भी घर पर ताला लगाकर अपने मायके बम्होरी चली गईं। रात करीब 11 बजे जब पिता-पुत्र घर लौटे, तो उन्हें मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अलमारी खंगालकर जेवरात चुराए चोरों ने घर के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, चैन, चूड़ियां, झुमकी, अंगूठियां और चांदी के पायजेब सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। अलमारी में रखे 3 लाख रुपये नगद और स्टेट बैंक की चेकबुक भी गायब मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और जेवरों के खाली डिब्बे जमीन पर पड़े मिले। घटनास्थल पर मिला चोरों का मोबाइल और मफलर मकान के निरीक्षण के दौरान एक स्लेटी रंग का कीपैड मोबाइल और एक भूरे रंग का मफलर बरामद हुआ है। पीड़ित परिवार के अनुसार यह सामान उनका नहीं है, जिससे प्रबल आशंका है कि चोरी की वारदात के दौरान यह सामान बदमाशों का वहीं छूट गया। पुलिस इन सबूतों को अहम मानकर जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस सुआताला थाना पुलिस ने राजेश शुक्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket