Thursday, 30 Jul 2026 | 11:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाबी युवती ने कनाडा पुलिस से मांगा ₹558 करोड़ हर्जाना:बोली- इनकी वजह से माता-पिता मरे, मुझे 13 गोलियां लगीं; हमलावरों ने ड्रग सप्लायर समझा था

पंजाबी युवती ने अपने माता-पिता की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस पर 558.4 करोड़ रुपए के हर्जाने का केस किया है। युवती का कहना है कि उसके पेरेंट्स की हत्या पुलिस की लापरवाही के चलते हुई है। 3 साल पहले जसप्रीत कौर सिद्धू (31) के माता पिता अमृतसर से कनाडा के ओंटारियो बच्चों से मिलने आए थे। 20 नवंबर 2023 को जिस घर में वो ठहरे, वहीं कुछ हमलावरों ने जगतार सिद्धू और हरभजन सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जसप्रीत को भी 13 गोलियां लगी थीं। अब जसप्रीत कौर ने कोर्ट में 20 मई 2026 को वकील फ्रेडरिक शूमान के जरिए कनाडा पुलिस पर केस किया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने परिवार को किसी भी खतरे के बारे में नहीं बताया था और वहां रहने के लिए क्लीन चिट दी थी। जबकि हत्या से 4 दिन पहले ही घर का विजिट भी किया था। उधर, पुलिस का कहना है कि ये सब गलती से ये हुआ है। जसप्रीत सिद्धू ने रोते हुए बताया- मुझे उस रात की याद है मेरे माता-पिता की मेरी आंखों के सामने हत्या कर दी। पिता को मेरे सामने गोली मारी गई। मैंने अपनी मां की आखिरी चीखें सुनीं। इसके बाद सिर्फ गोलियों की आवाजें गूंज रही थीं।
युवती ने क्यों मांगा 558 करोड़ रुपए हर्जाना मुकदमे में जसप्रीत कौर सिद्धू ने दावा किया कि हमलावरों ने उसे भी 13 गोलियां मारीं थी, जिसके बाद महीनों अस्पताल में बिताए और वह अभी भी उन चोटों से उबर नहीं पा रही हैं, जो अपने माता-पिता को खोने से मिली हैं। जसप्रीत कौर ने बताया कि उसे कंधे से लेकर पैरों तक बार-बार गोलियां मारी गईं और उनकी जान बचाने के लिए 18 घंटे लंबा ऑपरेशन चला। उनके गले और पेट में लगी गोलियों के कारण वे कुछ समय तक बोल नहीं पाईं। जसप्रीत ने कहा कि एक गोली जिसे निकाला नहीं जा सका, वह अभी भी उनकी रीढ़ के पास फंसी है। इस गोलीबारी के बाद से वह काम करने में असमर्थ हैं। वह नसों के डैमेज होने से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। सिद्धू परिवार की ओर से वकील फ्रेडरिक शूमान ने कहा कि यह मामला पुलिस को उनकी जवाबदेही का अहसास कराने के लिए है। दूसरे युवक को ढूंढते आए थे आरोपी दरअसल, 20 नवंबर 2023 को कनाडा में जसप्रीत अपने माता-पिता के साथ जिस घर में ठहरी थीं, वहां हमलावर किसी बॉबी नामक शख्स को ढूंढते हुए आए थे। हमलावरों ने तीनों को गोली मार दी। जिसमें जसप्रीत के माता-पिता की मौत हो गई थी। जबकि जसप्रीत घायल हो गई। अक्टूबर 2024 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की तरफ से आरोप लगाया गया कि कनाडाई गैंगस्टर रायन वेडिंग और उसके सहयोगी एंड्रयू क्लार्क ने कथित तौर पर दक्षिणी कैलिफोर्निया से होकर निकलने वाली ड्रग्स की चोरी हुई खेप का बदला लेने के लिए बॉबी नामक युवक को मारने के आदेश दिए थे। इसी बॉबी की खोज करते हुए हमलावर पंजाबी दंपति के घर पहुंचे और गोलियां चला दीं। जसप्रीत ने कहा कि उस दिन आधी रात से ठीक पहले पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जगतार सिद्धू को मृत पाया, जबकि उनकी पत्नी घायल थीं, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुझे भी 13 गोलियां लगी थीं, लेकिन वह जीवित बच गईं। अब वह और उनके भाई गुरदित सिंह सिद्धू ने खतरे की चेतावनी न देने के लिए पील रीजनल पुलिस (PRP) से 80 मिलियन कनाडाई डॉलर (लगभग 558 करोड़ रुपए) के हर्जाने की मांग की है। 4 दिन पहले पुलिस ने घर विजिट किया था स्टेटमेंट ऑफ क्लेम में भाई-बहन ने तर्क दिया है कि पील पुलिस को इस गंभीर खतरे के बारे में पता होना चाहिए था, क्योंकि यह मामला कनाडाई गैंगस्टर रायन वेडिंग के एक सहयोगी से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो इस मामले की सावधानीपूर्वक जांच की और न ही परिवार को इसकी जानकारी दी। मुकदमे में कहा गया कि यह पूरी तरह से स्पष्ट था कि पीड़ितों को चेतावनी न देने का नतीजा उनकी मौत का कारण बन सकता था। पुलिस ने कहा- उन्हें खतरे के बारे में कुछ पता नहीं दूसरी तरफ पील पुलिस ने अपने बचाव में कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी, जिससे यह संकेत मिले कि उस पते पर रहने वाले किसी निवासी को जान का खतरा था। बाद में यह बात सामने आई कि वह पता बॉबी नामक एक व्यक्ति से जुड़ा था, जिसके घर को पहले भी एक गोलीबारी में निशाना बनाया गया था। उत्तरी अमेरिकी ड्रग गैंग के सरगना रायन वेडिंग को इस मामले में जनवरी 2026 में मैक्सिको से गिरफ्तार किया गया था। सिद्धू दंपति की हत्या की जांच ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) की कैलेडन टुकड़ी द्वारा की गई थी।घटना के एक महीने बाद उन्हें पीड़ितों के रूप में पहचाना गया था। ओंटारियो पुलिस ने बाद में कहा कि सिद्धू परिवार हमलावरों का असली निशाना नहीं था। —————— यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी स्टूडेंट्स बने लॉरेंस-बंबीहा गैंग के टूल:FINTRAC का खुलासा; 300 स्टूडेंट्स संदिग्ध, खातों से रंगदारी-आतंकी फंडिंग का बड़ा खेल कनाडा की वित्तीय खुफिया एजेंसी फाइनेंसियल ट्रांजिक्शन एंड रिपोर्ट एनालाइसिस सेंटर ऑफ कनाडा (FINTRAC) ने एक अहम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में लॉरेंस विश्नोई और बंबीहा गैंग का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों गैंग पंजाब व हरियाणा के युवाओं को कनाडा में ‘हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बच्‍चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्‍क्रीन-टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्‍ड रैंकिंग में IIT दिल्‍ली 6 लिस्‍ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स

March 26, 2026/
4:30 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

तलाक विवाद पर थलापति विजय का पहला रिएक्शन:कहा- जो दिक्कत है, उसकी चिंता मत करिए, मैं इसे संभाल लूंगा, आप ये बोझ न लें

March 8, 2026/
12:30 pm

साउथ एक्टर और राजनेता थलापति विजय इन दिनों तलाक के चलते विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर...

एस्टन विला 30 साल बाद बनी यूरोपा लीग चैंपियन:फाइनल में जर्मनी के फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया; मैनेजर उनाई एमेरी ने पांचवीं बार जीता खिताब

May 21, 2026/
8:06 am

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब एस्टन विला ने इस्तांबुल में खेले गए यूरोपा लीग फाइनल में जर्मनी के एससी फ्रीबर्ग को...

IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: Eden Gardens pitch & Kolkata weather prediction (PTI)

April 9, 2026/
6:29 pm

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 18:29 IST अधिकारियों द्वारा उपेक्षित महसूस करते हुए, किसानों ने स्वयं चुनावी मैदान में उतरकर, अभूतपूर्व...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन:प्रकाश राज बोले- आपने सरकार को घुटनों पर ला दिया'; वीर दास ने कहा- अब जश्न मनाइए

July 25, 2026/
4:11 pm

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने वाले बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के...

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी:कहा- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे; उनके घरों में ही उन पर हमला करेंगे

April 5, 2026/
10:17 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी...

केरल चुनाव परिणाम 2026 लाइव, यूडीएफ की जीत, सीएम पिनाराई का इस्तीफा

May 5, 2026/
8:42 am

केरल चुनाव परिणाम 2026 लाइव अपडेट: कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक...

SC- प्राइवेट स्कूल EWS-कोटे में एडमिशन नहीं रोक सकते:स्टूडेंट को एडमिशन देने से इनकार करने की अपील को खारिज किया

April 29, 2026/
8:34 pm

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने एक फैसले में कहा कि प्राइवेट (नॉन एडेड) स्कूल कमजोर और वंचित वर्ग के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पंजाबी युवती ने कनाडा पुलिस से मांगा ₹558 करोड़ हर्जाना:बोली- इनकी वजह से माता-पिता मरे, मुझे 13 गोलियां लगीं; हमलावरों ने ड्रग सप्लायर समझा था

पंजाबी युवती ने कनाडा पुलिस से मांगा ₹558 करोड़ हर्जाना:बोली- इनकी वजह से माता-पिता मरे, मुझे 13 गोलियां लगीं; हमलावरों ने ड्रग सप्लायर समझा था

पंजाबी युवती ने अपने माता-पिता की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस पर 558.4 करोड़ रुपए के हर्जाने का केस किया है। युवती का कहना है कि उसके पेरेंट्स की हत्या पुलिस की लापरवाही के चलते हुई है। 3 साल पहले जसप्रीत कौर सिद्धू (31) के माता पिता अमृतसर से कनाडा के ओंटारियो बच्चों से मिलने आए थे। 20 नवंबर 2023 को जिस घर में वो ठहरे, वहीं कुछ हमलावरों ने जगतार सिद्धू और हरभजन सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जसप्रीत को भी 13 गोलियां लगी थीं। अब जसप्रीत कौर ने कोर्ट में 20 मई 2026 को वकील फ्रेडरिक शूमान के जरिए कनाडा पुलिस पर केस किया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने परिवार को किसी भी खतरे के बारे में नहीं बताया था और वहां रहने के लिए क्लीन चिट दी थी। जबकि हत्या से 4 दिन पहले ही घर का विजिट भी किया था। उधर, पुलिस का कहना है कि ये सब गलती से ये हुआ है। जसप्रीत सिद्धू ने रोते हुए बताया- मुझे उस रात की याद है मेरे माता-पिता की मेरी आंखों के सामने हत्या कर दी। पिता को मेरे सामने गोली मारी गई। मैंने अपनी मां की आखिरी चीखें सुनीं। इसके बाद सिर्फ गोलियों की आवाजें गूंज रही थीं।
युवती ने क्यों मांगा 558 करोड़ रुपए हर्जाना मुकदमे में जसप्रीत कौर सिद्धू ने दावा किया कि हमलावरों ने उसे भी 13 गोलियां मारीं थी, जिसके बाद महीनों अस्पताल में बिताए और वह अभी भी उन चोटों से उबर नहीं पा रही हैं, जो अपने माता-पिता को खोने से मिली हैं। जसप्रीत कौर ने बताया कि उसे कंधे से लेकर पैरों तक बार-बार गोलियां मारी गईं और उनकी जान बचाने के लिए 18 घंटे लंबा ऑपरेशन चला। उनके गले और पेट में लगी गोलियों के कारण वे कुछ समय तक बोल नहीं पाईं। जसप्रीत ने कहा कि एक गोली जिसे निकाला नहीं जा सका, वह अभी भी उनकी रीढ़ के पास फंसी है। इस गोलीबारी के बाद से वह काम करने में असमर्थ हैं। वह नसों के डैमेज होने से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। सिद्धू परिवार की ओर से वकील फ्रेडरिक शूमान ने कहा कि यह मामला पुलिस को उनकी जवाबदेही का अहसास कराने के लिए है। दूसरे युवक को ढूंढते आए थे आरोपी दरअसल, 20 नवंबर 2023 को कनाडा में जसप्रीत अपने माता-पिता के साथ जिस घर में ठहरी थीं, वहां हमलावर किसी बॉबी नामक शख्स को ढूंढते हुए आए थे। हमलावरों ने तीनों को गोली मार दी। जिसमें जसप्रीत के माता-पिता की मौत हो गई थी। जबकि जसप्रीत घायल हो गई। अक्टूबर 2024 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की तरफ से आरोप लगाया गया कि कनाडाई गैंगस्टर रायन वेडिंग और उसके सहयोगी एंड्रयू क्लार्क ने कथित तौर पर दक्षिणी कैलिफोर्निया से होकर निकलने वाली ड्रग्स की चोरी हुई खेप का बदला लेने के लिए बॉबी नामक युवक को मारने के आदेश दिए थे। इसी बॉबी की खोज करते हुए हमलावर पंजाबी दंपति के घर पहुंचे और गोलियां चला दीं। जसप्रीत ने कहा कि उस दिन आधी रात से ठीक पहले पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जगतार सिद्धू को मृत पाया, जबकि उनकी पत्नी घायल थीं, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुझे भी 13 गोलियां लगी थीं, लेकिन वह जीवित बच गईं। अब वह और उनके भाई गुरदित सिंह सिद्धू ने खतरे की चेतावनी न देने के लिए पील रीजनल पुलिस (PRP) से 80 मिलियन कनाडाई डॉलर (लगभग 558 करोड़ रुपए) के हर्जाने की मांग की है। 4 दिन पहले पुलिस ने घर विजिट किया था स्टेटमेंट ऑफ क्लेम में भाई-बहन ने तर्क दिया है कि पील पुलिस को इस गंभीर खतरे के बारे में पता होना चाहिए था, क्योंकि यह मामला कनाडाई गैंगस्टर रायन वेडिंग के एक सहयोगी से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो इस मामले की सावधानीपूर्वक जांच की और न ही परिवार को इसकी जानकारी दी। मुकदमे में कहा गया कि यह पूरी तरह से स्पष्ट था कि पीड़ितों को चेतावनी न देने का नतीजा उनकी मौत का कारण बन सकता था। पुलिस ने कहा- उन्हें खतरे के बारे में कुछ पता नहीं दूसरी तरफ पील पुलिस ने अपने बचाव में कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी, जिससे यह संकेत मिले कि उस पते पर रहने वाले किसी निवासी को जान का खतरा था। बाद में यह बात सामने आई कि वह पता बॉबी नामक एक व्यक्ति से जुड़ा था, जिसके घर को पहले भी एक गोलीबारी में निशाना बनाया गया था। उत्तरी अमेरिकी ड्रग गैंग के सरगना रायन वेडिंग को इस मामले में जनवरी 2026 में मैक्सिको से गिरफ्तार किया गया था। सिद्धू दंपति की हत्या की जांच ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) की कैलेडन टुकड़ी द्वारा की गई थी।घटना के एक महीने बाद उन्हें पीड़ितों के रूप में पहचाना गया था। ओंटारियो पुलिस ने बाद में कहा कि सिद्धू परिवार हमलावरों का असली निशाना नहीं था। —————— यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी स्टूडेंट्स बने लॉरेंस-बंबीहा गैंग के टूल:FINTRAC का खुलासा; 300 स्टूडेंट्स संदिग्ध, खातों से रंगदारी-आतंकी फंडिंग का बड़ा खेल कनाडा की वित्तीय खुफिया एजेंसी फाइनेंसियल ट्रांजिक्शन एंड रिपोर्ट एनालाइसिस सेंटर ऑफ कनाडा (FINTRAC) ने एक अहम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में लॉरेंस विश्नोई और बंबीहा गैंग का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों गैंग पंजाब व हरियाणा के युवाओं को कनाडा में ‘हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket