Sunday, 23 Aug 2026 | 11:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाब के सिंगर को साउथ में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड:कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी में गाया सुपरहिट गाना, बोले-म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती

लुधियाना के लिए गर्व का पल है कि एक पंजाबी युवक जसकरण सिंह ने संगीत के जरिए भाषाओं और संस्कृतियों की सीमाएं पार करते हुए राष्ट्रीय पहचान बनाई है। 26 वर्षीय जसकरण सिंह ने 70वें फिल्म फेयर अवार्ड साउथ में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) कन्नड़ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत कर साउथ में पंजाब का डंका बजाया है। उन्हें यह सम्मान कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी के सुपरहिट गाने “द्वापरा” के लिए मिला। यह अवॉर्ड उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाम माना जा रहा है। अवार्ड जीतने के बाद लुधियाना पहुंचे जसकरण सिंह मीडिया से रूबरू हुए। रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर
जसकरण का सफर आसान नहीं रहा। करीब 8 साल पहले उन्होंने तमिल सिंगिंग रियलिटी शो जी-तामिल सारे गा मा पा में टॉप-4 स्थान बनाकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में लगातार मेहनत जारी रखी। अलग-अलग भाषाओं में बनाई पहचान जसकरण ने भाषा की बाधाओं को कभी अपने रास्ते में नहीं आने दिया। तमिल के बाद उन्होंने 2022 में तेलुगु और 2023 में कन्नड़ सिंगिंग शोज में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि एक पंजाबी गायक होने के बावजूद उनकी उच्चारण क्षमता ने साउथ के दर्शकों को भी प्रभावित किया। जीत का पल, पहले पिता को दी खबर अपनी इस उपलब्धि को याद करते हुए जसकरण ने कहा कि जब उन्हें नॉमिनेशन की खबर मिली तो वह कुछ मिनटों तक खामोश रह गए। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता को फोन कर यह खुशखबरी दी। परिवार और गुरुओं का बड़ा योगदान लुधियाना के सेक्टर-32 निवासी जस्करण ने 2011 में वोकल कोच कपिल शर्मा से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग शुरू की। इसके बाद हानित तनेजा से वेस्टर्न सिंगिंग सीखी। वह अपने मेंटर असिम नागपाल और परिवार, खासकर ‘बड़े पापा’ जसबीर सिंह के सपोर्ट को अपनी सफलता का अहम कारण मानते हैं। मेहनत और जुनून ने दिलाई पहचान
जसकरण का कहना है कि “म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती, यह दिलों को जोड़ता है। शुरुआत में मुझे तमिल या कन्नड़ नहीं आती थी, लेकिन मैंने लगातार गाने सुनकर और रोज प्रैक्टिस करके अपनी उच्चारण को बेहतर किया।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शिवसेना यूबीटी में फूट के बीच उद्धव ठाकरे ने आवास पर मुख्य बैठक की अध्यक्षता की | न्यूज18

June 22, 2026/
3:53 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

अमेरिका-ईरान में पीस डील पर डिजिटल साइन हुए:19 जून को जेनेवा में औपचारिक डील; ईरान को ₹8 लाख करोड़ दे सकता है अमेरिका

June 16, 2026/
6:28 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और इस पर शुक्रवार को...

Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

June 15, 2026/
5:16 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64...

arw img

April 26, 2026/
6:09 pm

X Health Tips : जानिए एलोवेरा का घातकपन, पीते ही होने लगेगी ऐंठन-उल्टी   ऋषिकेश. आयुर्वेद में एलोवेरा को अमृत...

ask search icon

March 19, 2026/
3:59 pm

  Say Goodbye to Headaches: अक्सर लोग बार-बार होने वाले सिरदर्द को सामान्य मानकर पेनकिलर खा लेते हैं, जो सेहत...

तस्वीर का विवरण

June 4, 2026/
6:47 pm

सामग्री: 1 छोटी लौकी, 2 आलू, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा जीरा, 1/2 छोटा हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा...

राजनीति

पंजाब के सिंगर को साउथ में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड:कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी में गाया सुपरहिट गाना, बोले-म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती

पंजाब के सिंगर को साउथ में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड:कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी में गाया सुपरहिट गाना, बोले-म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती

लुधियाना के लिए गर्व का पल है कि एक पंजाबी युवक जसकरण सिंह ने संगीत के जरिए भाषाओं और संस्कृतियों की सीमाएं पार करते हुए राष्ट्रीय पहचान बनाई है। 26 वर्षीय जसकरण सिंह ने 70वें फिल्म फेयर अवार्ड साउथ में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) कन्नड़ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत कर साउथ में पंजाब का डंका बजाया है। उन्हें यह सम्मान कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी के सुपरहिट गाने “द्वापरा” के लिए मिला। यह अवॉर्ड उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मुकाम माना जा रहा है। अवार्ड जीतने के बाद लुधियाना पहुंचे जसकरण सिंह मीडिया से रूबरू हुए। रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर
जसकरण का सफर आसान नहीं रहा। करीब 8 साल पहले उन्होंने तमिल सिंगिंग रियलिटी शो जी-तामिल सारे गा मा पा में टॉप-4 स्थान बनाकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में लगातार मेहनत जारी रखी। अलग-अलग भाषाओं में बनाई पहचान जसकरण ने भाषा की बाधाओं को कभी अपने रास्ते में नहीं आने दिया। तमिल के बाद उन्होंने 2022 में तेलुगु और 2023 में कन्नड़ सिंगिंग शोज में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि एक पंजाबी गायक होने के बावजूद उनकी उच्चारण क्षमता ने साउथ के दर्शकों को भी प्रभावित किया। जीत का पल, पहले पिता को दी खबर अपनी इस उपलब्धि को याद करते हुए जसकरण ने कहा कि जब उन्हें नॉमिनेशन की खबर मिली तो वह कुछ मिनटों तक खामोश रह गए। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता को फोन कर यह खुशखबरी दी। परिवार और गुरुओं का बड़ा योगदान लुधियाना के सेक्टर-32 निवासी जस्करण ने 2011 में वोकल कोच कपिल शर्मा से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग शुरू की। इसके बाद हानित तनेजा से वेस्टर्न सिंगिंग सीखी। वह अपने मेंटर असिम नागपाल और परिवार, खासकर ‘बड़े पापा’ जसबीर सिंह के सपोर्ट को अपनी सफलता का अहम कारण मानते हैं। मेहनत और जुनून ने दिलाई पहचान
जसकरण का कहना है कि “म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती, यह दिलों को जोड़ता है। शुरुआत में मुझे तमिल या कन्नड़ नहीं आती थी, लेकिन मैंने लगातार गाने सुनकर और रोज प्रैक्टिस करके अपनी उच्चारण को बेहतर किया।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket