Sunday, 01 Nov 2026 | 02:02 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हर घर में होनी चाहिए इमरजेंसी मेडिसिन किट, डॉक्टर ने बताया इसमें कौन-कौन सी दवाएं रखना जरूरी

authorimg

Emergency Medicine Kit : हमारी तबीयत कभी भी बिगड़ सकती है और अचानक परेशानी होने पर लोग दवाएं ढूंढते हैं. कई लोग अपने घर में दवाओं का बॉक्स रखते हैं, जिसमें गैस, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द की टेबलेट होती हैं. इसके अलावा बैंडेज, कटने-जलने की क्रीम और बीपी-शुगर की मशीन भी घर में होनी चाहिए. इमरजेंसी कंडीशन में ये सभी चीजें आपकी जान बचा सकती हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि हर घर में एक इमरजेंसी मेडिसिन किट होनी चाहिए और उसमें जरूरी चीजें रखनी चाहिए. अगर कभी इमरजेंसी कंडीशन पैदा हो जाए, तो यह किट लाइफ सेविंग हो सकती है. हर परिवार को बेसिक फर्स्ट एड और जरूरी दवाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि अस्पताल पहुंचने तक कंडीशन बहुत क्रिटिकल न हो.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया एक अच्छी होम इमरजेंसी किट में सिर्फ दवाएं ही नहीं, बल्कि फर्स्ट एड से जुड़ी जरूरी चीजें भी शामिल होनी चाहिए. इसमें बैंडेज, कॉटन, गॉज, मेडिकल टेप, एंटीसेप्टिक लिक्विड, एंटीसेप्टिक क्रीम, डिजिटल थर्मामीटर, कैंची, ग्लव्स और दर्द कम करने वाले कोल्ड पैक जैसी चीजें रखना भी उपयोगी माना जाता है. चोट लगने या कटने पर सबसे पहले साफ-सफाई और संक्रमण रोकना बेहद जरूरी होता है. इसके अलावा कुछ सामान्य दवाएं भी घर में मौजूद होनी चाहिए. बुखार के लिए पैरासिटामोल, सर्दी-जुकाम के लिए बेसिक दवाएं, एलर्जी की दवा, एसिडिटी और गैस की दवा, दस्त और पेट खराब होने की दवा, ORS पाउडर और उल्टी रोकने की दवा. हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं यूज नहीं करनी चाहिए.

हर घर में मौजूद होने चाहिए 20 जरूरी सामान

डिजिटल थर्मामीटर, ORS पाउडर, पैरासिटामोल, एंटीसेप्टिक लिक्विड, कॉटन, गॉज पैड, बैंडेज रोल, मेडिकल टेप, एंटीसेप्टिक क्रीम, कैंची, ग्लव्स, हैंड सैनिटाइजर, एलर्जी की दवा, सर्दी-जुकाम की दवा, पेट दर्द या गैस की दवा, दस्त रोकने की बेसिक दवा, बर्न क्रीम, आई ड्रॉप, कोल्ड पैक और डॉक्टर और एम्बुलेंस के जरूरी नंबरों की सूची.

ORS, थर्मामीटर और बैंडेज क्यों हैं जरूरी?

डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है. दस्त, उल्टी या डिहाइड्रेशन की स्थिति में यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं थर्मामीटर से शरीर का तापमान सही तरीके से मापा जा सकता है, जिससे बीमारी की गंभीरता समझने में मदद मिलती है. बैंडेज और गॉज चोट या खून बहने की स्थिति में शुरुआती सुरक्षा देने के लिए जरूरी माने जाते हैं.

इमरजेंसी में लोग कौन सी गलतियां करते हैं?

एक्सपर्ट की मानें तो कई लोग घबराहट में गलत दवा दे देते हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के जरूरत से ज्यादा दवाएं खिला देते हैं. कुछ लोग एक्सपायर्ड दवाओं का इस्तेमाल भी कर लेते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है. चोट लगने पर सीधे गंदे कपड़े या बिना साफ किए हाथ लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. कई बार तेज बुखार या गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज करना भी खतरनाक साबित हो सकता है.

घर में दवाएं रखते समय किन बातों का ध्यान रखें?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि दवाओं को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर और ठंडी-सूखी जगह पर रखें. समय-समय पर उनकी एक्सपायरी डेट जरूर जांचते रहें. किसी भी दवा को बिना लेबल के स्टोर नहीं करना चाहिए. साथ ही, अगर किसी सदस्य को किसी दवा से एलर्जी हो, तो उसकी जानकारी परिवार के बाकी लोगों को भी होनी चाहिए. होम इमरजेंसी किट केवल शुरुआती सहायता के लिए होती है. गंभीर चोट, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, सीने में दर्द या लगातार तेज बुखार जैसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना जरूरी होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मरने से पहले वीडियो बनाकर पत्नी-ससुराल पर आरोप:भोपाल से पार्टनर समेत तीन गिरफ्तार; एक साल पहले हुई थी शादी

April 25, 2026/
9:05 pm

शिवपुरी में आत्महत्या करने वाले 28 वर्षीय युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती रिकॉर्ड की थी।...

RCB vs GT Live Score: Follow scorecard and updates of IPL 2026 Qualifier 1 match from Dharamsala. (Picture Credit: X/@IPL)

May 26, 2026/
6:29 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 18:29 IST नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक उच्च-स्तरीय आपातकालीन समीक्षा बैठक के बाद, पार्टी...

authorimg

February 24, 2026/
9:33 am

Lucknow Murder Case News: नवाबों के शहर लखनऊ का पॉश इलाका ‘आशियाना’ उस वक्त थर्रा उठा, जब एक घर के बंद...

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन के समर्थन में आवाज उठाई:ऑनलाइन बुलिंग पर जताई नाराजगी, कहा- क्लिकबेट और रेज-बेट से फैल रही नफरत

March 3, 2026/
5:04 pm

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ हो रही ऑनलाइन बुलिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में...

Trump-Xi Meet: Trump china Visit Xi Jinping boeing deals

May 15, 2026/
7:06 am

बीजिंग47 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दूसरी बार मुलाकात करेंगे।...

पंजाबी सिंगर ने दुकानदार से माफी मांगी:₹2000 के कुर्ते को लेकर जड़ दिए थे थप्पड़; बोले- ये तैश में हो गया, उसके लिए सॉरी

February 22, 2026/
5:00 am

कपूरथाल के फगवाड़ा में कपड़ा दुकानदार को थप्पड़ मारने के बाद अब पंजाबी सिंगर गीता जैलदार ने माफी मांग ली...

फेसबुक पर जर्सी गाय दिखाकर युवक के पैसे हड़पे:मैहर में पीड़ित ने थाने में की शिकायत, आरोपियों ने भरोसे में लेने फर्जी दस्तावेज भेजे

March 30, 2026/
8:36 pm

मैहर जिले में फेसबुक के जरिए गाय बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। ताला थाना...

China GDP Target 4.5-5% for 2026

March 5, 2026/
3:48 pm

बीजिंग3 घंटे पहले कॉपी लिंक चीन की ‘टू सेशन्स’ बैठकों में से एक, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की बैठक गुरुवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हर घर में होनी चाहिए इमरजेंसी मेडिसिन किट, डॉक्टर ने बताया इसमें कौन-कौन सी दवाएं रखना जरूरी

authorimg

Emergency Medicine Kit : हमारी तबीयत कभी भी बिगड़ सकती है और अचानक परेशानी होने पर लोग दवाएं ढूंढते हैं. कई लोग अपने घर में दवाओं का बॉक्स रखते हैं, जिसमें गैस, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द की टेबलेट होती हैं. इसके अलावा बैंडेज, कटने-जलने की क्रीम और बीपी-शुगर की मशीन भी घर में होनी चाहिए. इमरजेंसी कंडीशन में ये सभी चीजें आपकी जान बचा सकती हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि हर घर में एक इमरजेंसी मेडिसिन किट होनी चाहिए और उसमें जरूरी चीजें रखनी चाहिए. अगर कभी इमरजेंसी कंडीशन पैदा हो जाए, तो यह किट लाइफ सेविंग हो सकती है. हर परिवार को बेसिक फर्स्ट एड और जरूरी दवाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि अस्पताल पहुंचने तक कंडीशन बहुत क्रिटिकल न हो.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया एक अच्छी होम इमरजेंसी किट में सिर्फ दवाएं ही नहीं, बल्कि फर्स्ट एड से जुड़ी जरूरी चीजें भी शामिल होनी चाहिए. इसमें बैंडेज, कॉटन, गॉज, मेडिकल टेप, एंटीसेप्टिक लिक्विड, एंटीसेप्टिक क्रीम, डिजिटल थर्मामीटर, कैंची, ग्लव्स और दर्द कम करने वाले कोल्ड पैक जैसी चीजें रखना भी उपयोगी माना जाता है. चोट लगने या कटने पर सबसे पहले साफ-सफाई और संक्रमण रोकना बेहद जरूरी होता है. इसके अलावा कुछ सामान्य दवाएं भी घर में मौजूद होनी चाहिए. बुखार के लिए पैरासिटामोल, सर्दी-जुकाम के लिए बेसिक दवाएं, एलर्जी की दवा, एसिडिटी और गैस की दवा, दस्त और पेट खराब होने की दवा, ORS पाउडर और उल्टी रोकने की दवा. हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं यूज नहीं करनी चाहिए.

हर घर में मौजूद होने चाहिए 20 जरूरी सामान

डिजिटल थर्मामीटर, ORS पाउडर, पैरासिटामोल, एंटीसेप्टिक लिक्विड, कॉटन, गॉज पैड, बैंडेज रोल, मेडिकल टेप, एंटीसेप्टिक क्रीम, कैंची, ग्लव्स, हैंड सैनिटाइजर, एलर्जी की दवा, सर्दी-जुकाम की दवा, पेट दर्द या गैस की दवा, दस्त रोकने की बेसिक दवा, बर्न क्रीम, आई ड्रॉप, कोल्ड पैक और डॉक्टर और एम्बुलेंस के जरूरी नंबरों की सूची.

ORS, थर्मामीटर और बैंडेज क्यों हैं जरूरी?

डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है. दस्त, उल्टी या डिहाइड्रेशन की स्थिति में यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं थर्मामीटर से शरीर का तापमान सही तरीके से मापा जा सकता है, जिससे बीमारी की गंभीरता समझने में मदद मिलती है. बैंडेज और गॉज चोट या खून बहने की स्थिति में शुरुआती सुरक्षा देने के लिए जरूरी माने जाते हैं.

इमरजेंसी में लोग कौन सी गलतियां करते हैं?

एक्सपर्ट की मानें तो कई लोग घबराहट में गलत दवा दे देते हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के जरूरत से ज्यादा दवाएं खिला देते हैं. कुछ लोग एक्सपायर्ड दवाओं का इस्तेमाल भी कर लेते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है. चोट लगने पर सीधे गंदे कपड़े या बिना साफ किए हाथ लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. कई बार तेज बुखार या गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज करना भी खतरनाक साबित हो सकता है.

घर में दवाएं रखते समय किन बातों का ध्यान रखें?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि दवाओं को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर और ठंडी-सूखी जगह पर रखें. समय-समय पर उनकी एक्सपायरी डेट जरूर जांचते रहें. किसी भी दवा को बिना लेबल के स्टोर नहीं करना चाहिए. साथ ही, अगर किसी सदस्य को किसी दवा से एलर्जी हो, तो उसकी जानकारी परिवार के बाकी लोगों को भी होनी चाहिए. होम इमरजेंसी किट केवल शुरुआती सहायता के लिए होती है. गंभीर चोट, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, सीने में दर्द या लगातार तेज बुखार जैसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना जरूरी होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket