Thursday, 09 Apr 2026 | 07:02 PM

Trending :

5 साल के बच्चे का वजन सिर्फ 5.5 किलो:SAM रोग से जूझ रहा था; भोपाल एम्स में लाइफ-सेविंग ट्रीटमेंट से मिली नई जिंदगी प्रभसिमरन सिंह बोले- 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से युवाओं को फायदा:टीम इंडिया में एंट्री के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी प्रोटीन के लिए अंडे पर निर्भर हैं? ये 5 वेज फूड्स उससे कई कदम आगे हैं, जानकर रह जाएंगे हैरान शिवपुरी में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:गेहूं खरीदी में देरी पर एसडीएम को ज्ञापा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम टॉप पर:4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल जीते; जरीन-लवलीना के नाम ब्रॉन्ज राजस्थानी केरी अचार रेसिपी: घर पर बनाएं राजस्थान की खास केरी अचार, 1 साल से भी ज्यादा कीमत; नोट करें रेसिपी
EXCLUSIVE

पन्ना में भैंस खेत में घुसने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने सिर पर डंडा मारा, बुजुर्ग की मौके पर मौत; आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत में सोमवार को खेत में भैंस घुसने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरदुआ में मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैंस चराने के दौरान हुआ विवाद मृतक की पहचान हरदुआ पटेल निवासी नोनेलाल पटेल (60) के रूप में हुई है। सोमवार को नोनेलाल अपने साथी सिब्बू पटेल के साथ भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी भैंसें पास ही स्थित मगना अहिरवार और देवेंद्र अहिरवार के खेत की मेड़ की ओर चली गईं। खेत में मवेशी घुसने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। सिर पर डंडे से किया हमला प्रत्यक्षदर्शी सिब्बू पटेल ने बताया कि बहस के दौरान मगना के पुत्र देवेंद्र अहिरवार ने लकड़ी के डंडे से नोनेलाल के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि नोनेलाल जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही मिनटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र अहिरवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गांव में पुलिस बल तैनात हत्या की इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद करने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

March 27, 2026/
6:54 pm

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर विजय ने सोशल...

World News Updates; Trump Pakistan China

February 24, 2026/
9:52 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने सोमवार को कैरेबियन सागर में ड्रग-तस्करों की नावों पर हवाई हमला किया।...

झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत:शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों संग घूमने आया वीर सोरेन

February 25, 2026/
1:09 pm

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को मनाली में मौत हो गई। वह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पन्ना में भैंस खेत में घुसने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने सिर पर डंडा मारा, बुजुर्ग की मौके पर मौत; आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

पन्ना में भैंस खेत में घुसने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने सिर पर डंडा मारा, बुजुर्ग की मौके पर मौत; आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत में सोमवार को खेत में भैंस घुसने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरदुआ में मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैंस चराने के दौरान हुआ विवाद मृतक की पहचान हरदुआ पटेल निवासी नोनेलाल पटेल (60) के रूप में हुई है। सोमवार को नोनेलाल अपने साथी सिब्बू पटेल के साथ भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी भैंसें पास ही स्थित मगना अहिरवार और देवेंद्र अहिरवार के खेत की मेड़ की ओर चली गईं। खेत में मवेशी घुसने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। सिर पर डंडे से किया हमला प्रत्यक्षदर्शी सिब्बू पटेल ने बताया कि बहस के दौरान मगना के पुत्र देवेंद्र अहिरवार ने लकड़ी के डंडे से नोनेलाल के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि नोनेलाल जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही मिनटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र अहिरवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गांव में पुलिस बल तैनात हत्या की इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद करने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket