Monday, 07 Sep 2026 | 11:14 PM

Trending :

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत:तीन अन्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; वाहन चालक फरार, तलाश जारी

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम चौरापाठा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल केवलारी पहुंचाया गया। विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी टक्कर बताया जा रहा है कि रेलवे रैक पॉइंट केवलारी में मजदूरी करने के बाद तीन लोग एक बाइक से अपने गांव सुनेहरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक अन्य बाइक सवार, जो ग्राम सांवरी से सिरोली की ओर जा रहा था, चौरापाठा के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप नंदा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित भांवरे (35), संदीप उइके (34) और भैयालाल पूसाम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले केवलारी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। पिकअप वाहन चालक मौके से फरार, तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही केवलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से पिकअप वाहन चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। केवलारी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और टक्कर मारकर फरार पिकअप वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्रीष्मकालीन-फैशन-टिप्स-5-ट्रेंडी-और-आरामदायक-स्टाइलिश लुक

May 7, 2026/
5:15 pm

7 मई 2026 को 17:15 IST पर अद्यतन किया गया स्टाइलिश दिखने के लिए गर्मियों में क्या पहनें: स्टाइलिश लुक...

Govt Schools 3-Year Master Plan

May 8, 2026/
6:47 am

नई दिल्ली4 मिनट पहलेलेखक: उन्नति झाबक कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए मई...

NZ Wins Test vs Ireland

May 30, 2026/
8:02 am

23 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार...

मोहाली में विदेशी छात्रा से गैंगरेप:बर्थडे पार्टी में बुलाया, शराब पिलाई; बेडशीट बनी अहम सबूत; लुधियाना की यूनिवर्सिटी में करती है पढ़ाई

July 3, 2026/
6:07 pm

मोहाली में विदेशी छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। वह बर्थडे पार्टी के लिए लुधियाना से मोहाली आई थी। आरोप...

Eid ul-Fitr 2026 Moon Sighting Date, Timing LIVE: Saudi Arabia, UAE To Celebrate Festival On March 20

March 19, 2026/
8:51 am

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 08:51 IST मध्य केरल में चर्च-प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों से लेकर जिलों में व्यापक सामाजिक पहुंच तक,...

KL Rahul brings up his half-century (Picture credit: AP)

May 2, 2026/
6:30 am

आखरी अपडेट:02 मई, 2026, 06:30 IST वर्तमान चुनावी चक्र का सबसे महत्वपूर्ण रहस्योद्घाटन विजय की तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) की...

Govinda Legal Action Against Fake News

August 23, 2026/
12:50 pm

6 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर गोविंदा को शनिवार को मुंबई के जुहू में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।...

राजनीति

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत:तीन अन्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; वाहन चालक फरार, तलाश जारी

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत:तीन अन्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; वाहन चालक फरार, तलाश जारी

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम चौरापाठा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल केवलारी पहुंचाया गया। विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी टक्कर बताया जा रहा है कि रेलवे रैक पॉइंट केवलारी में मजदूरी करने के बाद तीन लोग एक बाइक से अपने गांव सुनेहरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक अन्य बाइक सवार, जो ग्राम सांवरी से सिरोली की ओर जा रहा था, चौरापाठा के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप नंदा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित भांवरे (35), संदीप उइके (34) और भैयालाल पूसाम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले केवलारी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। पिकअप वाहन चालक मौके से फरार, तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही केवलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से पिकअप वाहन चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। केवलारी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और टक्कर मारकर फरार पिकअप वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket