Friday, 09 Oct 2026 | 01:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप की FIR:चंडीगढ़ की युवती बोली- मीटिंग के बहाने 5-स्टार होटल में बुलाया, विरोध करने पर मारपीट की

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाना में युवती के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया, मारपीट की और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने जैसी हरकतें कीं। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की थी, लेकिन इसका खुलासा सोमवार देर शाम को हुआ है। जानकारी के अनुसार, FIR के बाद सेक्टर-17 की पुलिस ने आरोपी प्रोडक्शन डिजाइनर को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसे जिला अदालत से जमानत मिल गई है। चंडीगढ़ की पीड़िता, आरोपी मुंबई का पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चंडीगढ़ के खुड्‌डा लाहौरा की रहने वाली युवती ने 20 अप्रैल को सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रही है, जबकि उसका स्थायी पता नई दिल्ली का है। शिकायत में आरोपी का पता मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओबेराय स्प्रिंग बिल्डिंग है। प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे धुरंधर फिल्म के भव्य सेट में थाईलैंड में पाकिस्तान का लियारी टाउन बनाने से चर्चा में आए। युवती ने शिकायत में ये बातें लिखवाईं… शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2025 में वह चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक टीचर के माध्यम से उसका बायोडाटा फिल्म धुरंधर की टीम तक पहुंचा। इसके बाद सैनी एस. जोहरे ने उसे 2 सितंबर 2025 को फिल्म प्रोजेक्ट में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया। सैनी ने खुद को उसका मेंटर बताया। शिकायत के अनुसार, प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने के 4-5 दिन बाद आरोपी ने उसे काम की चर्चा के नाम पर सेक्टर- 17 स्थित होटल के कमरे में बुलाया। युवती का कहना है कि शुरुआत में उसे लगा कि यह टीम मीटिंग होगी, लेकिन बाद में पता चला कि वहां किसी अन्य टीम सदस्य को नहीं बुलाया गया था। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि 10 सितंबर 2025 की रात वह करीब साढ़े 8 बजे होटल के कमरे में पहुंची। वहां आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए दबाव बनाया। ड्रिंक पीने के लगभग 5 मिनट बाद उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़‌ने लगी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने उसे गलत तरीके से छूआ। इस दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसने 10 से 15 बार उल्टियां कीं। इसके बावजूद आरोपी ने उसे कमरे से नहीं जाने दिया और उसके साथ रेप किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… धुरंधर फेम सिंगर का राखी सावंत पर तंज, बोले- दिल पे जख्म तो ठीक हैं लेकिन मेरे शो में कपड़े क्या पहनकर आई हो बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत मुंबई में धुरंधर के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच मस्ती भरे अंदाज में बातचीत हुई। इससे जुड़ा वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

June 21, 2026/
8:30 pm

दांबुला12 मिनट पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल...

पैपराजी पर गुस्सा हुईं मौनी रॉय:कार के शीशे से वीडियो बनाने पर हाथ दिखाकर बोलीं- बंद करो, दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं

July 15, 2026/
9:39 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय मंगलवार रात पैपराजी से नाराज हो गईं। दरअसल मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर के बाद...

Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026. Image/X

March 18, 2026/
12:50 pm

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 12:50 IST उनके नामों की घोषणा करते हुए, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि...

UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी:भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे

July 8, 2026/
3:03 pm

भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर 7 दिन बाद सस्ते मिलेंगे। क्योंकि, भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप की FIR:चंडीगढ़ की युवती बोली- मीटिंग के बहाने 5-स्टार होटल में बुलाया, विरोध करने पर मारपीट की

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप की FIR:चंडीगढ़ की युवती बोली- मीटिंग के बहाने 5-स्टार होटल में बुलाया, विरोध करने पर मारपीट की

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाना में युवती के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया, मारपीट की और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने जैसी हरकतें कीं। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की थी, लेकिन इसका खुलासा सोमवार देर शाम को हुआ है। जानकारी के अनुसार, FIR के बाद सेक्टर-17 की पुलिस ने आरोपी प्रोडक्शन डिजाइनर को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसे जिला अदालत से जमानत मिल गई है। चंडीगढ़ की पीड़िता, आरोपी मुंबई का पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चंडीगढ़ के खुड्‌डा लाहौरा की रहने वाली युवती ने 20 अप्रैल को सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रही है, जबकि उसका स्थायी पता नई दिल्ली का है। शिकायत में आरोपी का पता मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओबेराय स्प्रिंग बिल्डिंग है। प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे धुरंधर फिल्म के भव्य सेट में थाईलैंड में पाकिस्तान का लियारी टाउन बनाने से चर्चा में आए। युवती ने शिकायत में ये बातें लिखवाईं… शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2025 में वह चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक टीचर के माध्यम से उसका बायोडाटा फिल्म धुरंधर की टीम तक पहुंचा। इसके बाद सैनी एस. जोहरे ने उसे 2 सितंबर 2025 को फिल्म प्रोजेक्ट में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया। सैनी ने खुद को उसका मेंटर बताया। शिकायत के अनुसार, प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने के 4-5 दिन बाद आरोपी ने उसे काम की चर्चा के नाम पर सेक्टर- 17 स्थित होटल के कमरे में बुलाया। युवती का कहना है कि शुरुआत में उसे लगा कि यह टीम मीटिंग होगी, लेकिन बाद में पता चला कि वहां किसी अन्य टीम सदस्य को नहीं बुलाया गया था। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि 10 सितंबर 2025 की रात वह करीब साढ़े 8 बजे होटल के कमरे में पहुंची। वहां आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए दबाव बनाया। ड्रिंक पीने के लगभग 5 मिनट बाद उसे चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़‌ने लगी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने उसे गलत तरीके से छूआ। इस दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई और उसने 10 से 15 बार उल्टियां कीं। इसके बावजूद आरोपी ने उसे कमरे से नहीं जाने दिया और उसके साथ रेप किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… धुरंधर फेम सिंगर का राखी सावंत पर तंज, बोले- दिल पे जख्म तो ठीक हैं लेकिन मेरे शो में कपड़े क्या पहनकर आई हो बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत मुंबई में धुरंधर के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच मस्ती भरे अंदाज में बातचीत हुई। इससे जुड़ा वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket