Wednesday, 04 Nov 2026 | 02:43 PM

Trending :

बंगाल चुनाव के बीच एक्टर बोले- मैं बंगाली नहीं:वीर दास ने बताई असली पहचान; कहा- मैं आधा यूपी और आधा बिहार से हूं

एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने बंगाल चुनाव नतीजों के बीच साफ कर दिया है कि वह बंगाली नहीं हैं। दरअसल, वीर दास के सरनेम की वजह से बहुत से लोग उन्हें बंगाली समझते हैं। बंगाल से जुड़ी किसी भी घटना पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करने लगते हैं। इस बीच वीर दास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (ट्विटर) पर अपनी पहचान को लेकर लिखा कि अक्सर बंगाल में कुछ भी होने पर लोग उन्हें टैग करके पूछते हैं कि ‘देखो तुम्हारे बंगाल में क्या हो गया।’ लोग उन्हें बंगाल से जुड़ी हुई पोस्ट में टैग कर रहे थे। इस कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए उन्होंने साफ किया कि भले ही उनके नाम के पीछे ‘दास’ लगा है, लेकिन उनका ताल्लुक बंगाल से नहीं है। यूपी-बिहार से है एक्टर का असली कनेक्शन
अपनी पहचान बताते हुए वीर ने साफ किया कि वह असल में आधे उत्तर प्रदेश (UP) और आधे बिहार से हैं। वीर के सरनेम ‘दास’ की वजह से अक्सर उत्तर भारतीय और पूर्वी भारतीय राज्यों के बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। वीर ने साफ किया कि बंगाल की राजनीति या वहां की घटनाओं से उनका कोई सीधा पारिवारिक संबंध नहीं है। उन्होंने इस गलतफहमी को उस वक्त दूर करना सही समझा जब लोग उन्हें राजनीतिक बहसों में घसीट रहे थे। देहरादून में जन्म और विदेश में पढ़ाई
वीर दास के शुरुआती जीवन की बात करें तो उनका जन्म साल 1979 में देहरादून में रानू दास और मधुर दास के घर हुआ था। उनका बचपन भारत के साथ-साथ नाइजीरिया में भी बीता। उनकी स्कूली शिक्षा द लॉरेंस स्कूल (सनावर) और दिल्ली पब्लिक स्कूल (नोएडा) से हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने इलिनोइस के नॉक्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ली। आज वह न केवल एक सफल कॉमेडियन हैं, बल्कि एक्टर और डायरेक्टर भी बन चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL Final Bus Short Circuit

June 1, 2026/
8:22 am

अहमदाबाद30 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस शॉर्ट सर्किट हो गया। बस...

छतरपुर हाईवे पर हादसा, मां-बच्चे बंदरों की मौत:राहगीरों और इवेंट ग्रुप ने किया विधि-विधान से अंतिम संस्कार

February 20, 2026/
9:47 pm

छतरपुर जिले के खजुराहो-पन्ना नेशनल हाईवे पर ग्राम गठेवरा के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात...

पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी कर सुर्खियों में आए; ट्रोलर्स को भी फटकारा

August 17, 2026/
10:40 am

भारतीय डायलॉग राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के उस बयान पर भड़क गए,...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित:फातिमा सना को कप्तान बनाया, 14 जून को भारत से पहला मैच

May 17, 2026/
8:39 am

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अगले महीने होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की...

'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

July 12, 2026/
9:35 am

मुंबई में शनिवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर हुआ। स्पेशल स्क्रीनिंग में नोलन के साथ...

शूटर जसपाल राणा का त्रयोदशी संस्कार आज:राजनाथ सिंह, बेटे-बहु के साथ होंगे शामिल, 12 जून को दिल्ली में हुआ था निधन

June 24, 2026/
1:02 pm

देहरादून में आज भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की तेहरवीं और श्रद्धांजलि सभा आयोजित...

ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है:सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट

April 5, 2026/
3:19 pm

6 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बंगाल चुनाव के बीच एक्टर बोले- मैं बंगाली नहीं:वीर दास ने बताई असली पहचान; कहा- मैं आधा यूपी और आधा बिहार से हूं

बंगाल चुनाव के बीच एक्टर बोले- मैं बंगाली नहीं:वीर दास ने बताई असली पहचान; कहा- मैं आधा यूपी और आधा बिहार से हूं

एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने बंगाल चुनाव नतीजों के बीच साफ कर दिया है कि वह बंगाली नहीं हैं। दरअसल, वीर दास के सरनेम की वजह से बहुत से लोग उन्हें बंगाली समझते हैं। बंगाल से जुड़ी किसी भी घटना पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करने लगते हैं। इस बीच वीर दास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (ट्विटर) पर अपनी पहचान को लेकर लिखा कि अक्सर बंगाल में कुछ भी होने पर लोग उन्हें टैग करके पूछते हैं कि ‘देखो तुम्हारे बंगाल में क्या हो गया।’ लोग उन्हें बंगाल से जुड़ी हुई पोस्ट में टैग कर रहे थे। इस कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए उन्होंने साफ किया कि भले ही उनके नाम के पीछे ‘दास’ लगा है, लेकिन उनका ताल्लुक बंगाल से नहीं है। यूपी-बिहार से है एक्टर का असली कनेक्शन
अपनी पहचान बताते हुए वीर ने साफ किया कि वह असल में आधे उत्तर प्रदेश (UP) और आधे बिहार से हैं। वीर के सरनेम ‘दास’ की वजह से अक्सर उत्तर भारतीय और पूर्वी भारतीय राज्यों के बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। वीर ने साफ किया कि बंगाल की राजनीति या वहां की घटनाओं से उनका कोई सीधा पारिवारिक संबंध नहीं है। उन्होंने इस गलतफहमी को उस वक्त दूर करना सही समझा जब लोग उन्हें राजनीतिक बहसों में घसीट रहे थे। देहरादून में जन्म और विदेश में पढ़ाई
वीर दास के शुरुआती जीवन की बात करें तो उनका जन्म साल 1979 में देहरादून में रानू दास और मधुर दास के घर हुआ था। उनका बचपन भारत के साथ-साथ नाइजीरिया में भी बीता। उनकी स्कूली शिक्षा द लॉरेंस स्कूल (सनावर) और दिल्ली पब्लिक स्कूल (नोएडा) से हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने इलिनोइस के नॉक्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ली। आज वह न केवल एक सफल कॉमेडियन हैं, बल्कि एक्टर और डायरेक्टर भी बन चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket